राजस्थान में भीषण सड़क हादसा, रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे 5 श्रद्धालुओं की मौत
Edited By Om Pratap

कैंटर टक्कर
Edited By Om Pratap

कैंटर टक्कर
केजे श्रीवत्सन, नागौर: राजस्थान के नागौर जिले में सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु रामदेवरा से दर्शन कर रहे लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा सुरपालिया थाना क्षेत्र के बुरडी फांटा के पास की है।
जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार के थे और वे रामदेवरा से दर्शन कर क्रूजर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। गुरुवार देर रात हुए इस सड़क हादसे में पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई। वहीं, क्रूजर के चालक समेत 12 श्रद्धालु गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।
सुरपालिया थाना पुलिस हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और सभी घायलों को डेह अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद को नागौर रेफर कर दिया। घायलों में 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर किया गया है। जायल सीओ रामेश्वर लाल ने बताया कि ट्रक और क्रूजर की अचानक आमने सामने टक्कर हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल है। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं।
जायल सीओ ने बताया कि क्रूजर सवार श्रद्धालु रामदेवरा से दर्शन कर अपने गांव सीकर जिले के रींगस के पास आबावास जा रहे थे। नागौर एसडीएम सुनील पंवार ने बताया कि क्रूजर गाड़ी में सवार सभी 17 लोग रामदेवरा दर्शन करके अपने गांव आबावास लौट रहे थे, तभी उनकी गाड़ी हादसे की शिकार हो गई।
अभी पढ़ें – Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने क्या कहा, जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनेंगे?
उधर, सड़क हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर पीयूष समारिया, जायल उपखण्ड अधिकारी और नागौर जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी, एएसपी विमल नेहरा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: