Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना (Covid 19 Cases) से चीन में जहां हाहाकार मचा है वहीं इस मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत भरी की खबर है। देश में धीरे-धीरे कोरोना खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। वायरस कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। पिछले एक महीने से कोरोना के ग्राफ में लगातार गिरावट देखी जा रही है। हालांकि देश में कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। देश में आज कोरोन संक्रमण के 250 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।
चीन में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए भारत में भी एहतियातन कई कदम उठाए जा रहें हैं। आशंका जताई जा रही है कि अगले 40 दिन भारत में कोविड-19 मामलों के फिर से बढ़ने की संभावना है। लिहाजा लोगों से सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने और पूरी तरह वैक्सीनेशन कराने की अपील की जा रही है।
और पढ़िए – नोएडा में बनी कफ सिरफ पीने से 18 बच्चों की मौत, उज्बेकिस्तान के आरोप के बाद जांच के आदेश
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 268 नए मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना संक्रमण की वजह से किसी भी व्यक्ति की मौत की खबर नहीं है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 188 नए मामले सामने आए थे। अच्छी बात ये है कि इस दौरान किसी की जान नहीं गई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 80 की कमी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह (26 December 2022) जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 268 नए केस सामने आए। इस दौरान 188 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 3 हजार 552 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 84 की तेजी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 77 हजार 915 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 671 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 696 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)
अभी कुल एक्टिव केस- 3 हजार 552
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 77 हजार 915
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 41 लाख 43 हजार 671
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 696
और पढ़िए – देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 268 नए केस, 188 हुए ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.80 फीसदी पहुंच गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट 0.15% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.18% है। जबकि मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है। मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक करीब कोविड-19 रोधी टीकों की 220.06 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।
आपको बता दें कि भारत में 9 अगस्त 2020 को कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
6 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
6 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
7 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
9 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
10 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
12 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
12 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
13 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
13 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines