Congress Third List में खरगे के दामाद और अधीर रंजन का नाम, देखें 57 उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

Congress Third List : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच सीईसी की बैठक के बाद कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। देखें पूरी लिस्ट।

Senior Congress leader Adhir Ranjan Chowdhury

कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट।

Congress Third List : देश में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान हो गया है। अब राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने तीसरी लिस्ट जारी की है, जिसमें 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दामाद राधाकृष्ण को कर्नाटक की गुलबर्गा से और अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल की बहरामपुर सीट से उम्मीदवार घोषित किया गया है।

विज्ञापन

इन राज्यों में उतारे गए उम्मीदवार

विज्ञापन

कांग्रेस की तीसरी सूची में अरुणाचल प्रदेश में 2, गुजरात में 11, कर्नाटक में 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जबकि महाराष्ट्र, राजस्थान और तेलंगाना में 5-5 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल की 8 और पुडुचेरी की एक सीट के लिए उम्मीदवार उतारे गए हैं।

विज्ञापन

अबतक 138 उम्मीदवारों के नामों की हो चुकी है घोषणा

विज्ञापन

दिल्ली में गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इसके बाद पार्टी ने 57 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की। लोकसभा चुनाव के लिए अबतक पार्टी 138 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 39 और दूसरी लिस्ट में 43 उम्मीदवारों को टिकट मिला था।

विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम को मिला टिकट

कांग्रेस ने एक बार फिर अधीर रंजन चौधरी को बरहामपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला टीएमसी के प्रत्याशी और क्रिकेटर यूसुफ पठान से होगा। वहीं, अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सीएम नबाम तुकी को चुनावी मैदान में उतारा गया है। वे अरुणाचल पश्चिम से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ