---विज्ञापन---

दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस उतारेगी ये उम्मीदवार

MP Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बिगुज बज गया है। राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। इस बीच एमपी से एक बड़ी खबर सामने आई है कि कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

---विज्ञापन---

MP Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक दलों की ओर से उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की जा रही है। इस बीच मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को लेकर कांग्रेस चुनाव कमेटी की बैठक जारी है। इस बैठक के अंदर से खबर सामने आई है कि दिग्विजय सिंह एमपी की राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ कांग्रेस की ओर से अरुण यादव गुना सीट से ताल ठोक सकते हैं। झाबुआ सीट से कांतिलाल भूरिया उम्मीदवार होंगे।

कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में यूपी और एमपी के उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों का कहना है कि सीईसी की बैठक में मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह, अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया के लोकसभा चुनाव लड़ने पर मुहर लग चुकी है। कांग्रेस की ओर से जल्द ही उनके नामों की घोषणा कर दी जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : जाति जनगणना के मुद्दे पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी को घेरा, इंदिरा के नारे की क्यों दिलाई याद

राजगढ़ में किसके बीच होगा मुकाबला

---विज्ञापन---

भारतीय जनता पार्टी ने राजगढ़ सीट से सांसद रोडमल नागर को चुनावी मैदान में उतारा है। रोडमल नागर तीसरी बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। उन्होंने 2014 चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी नारायण सिंह आमलाबे और 2019 में मोना सुस्तानि को हराया था। ऐसे में पार्टी ने उन्हें तीसरी बार टिकट दिया है। इस बार कांग्रेस राजगढ़ से दिग्विजय सिंह को उम्मीदवार बना सकती है, जो भाजपा के प्रत्याशी और सांसद रोडमल नागर को चुनौती देंगे।

सिंधिया को कौन देगा चुनौती

---विज्ञापन---

साल 1957 से सिंधिया परिवार का गुना सीट पर दबदबा रहा है, लेकिन पिछले चुनाव 2019 में ज्योतिरादित्य सिंधिया को हार का सामना करना पड़ा था। तब वे कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के प्रत्याशी केपी यादव ने उन्हें मात दी थी। इस बार बीजेपी ने मौजूदा सांसद केपी यादव का टिकट काटकर सिंधिया को गुना से चुनावी मैदान में उतारा है। सिंधिया को कांग्रेस की ओर से अरुण यादव चुनौती दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें : डॉ. जितेंद्र सिंह कौन? जो चुनाव में पूर्व CM को दे चुके हैं मात, उधमपुर सीट से भरा नामांकन

---विज्ञापन---

झाबुआ सीट पर भी रहेगी कांटे की टक्कर

कांग्रेस इस बार झाबुआ सीट से कांतिलाल भूरिया को चुनावी मैदान में उतार सकती है। भाजपा ने महिला उम्मीदवार को टिकट देकर क्षेत्रीय समीकरण को साधने का प्रयास किया है। आलीराजपुर की रहने वाली अनिता नागर सिंह चौहान भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनके पति नागर सिंह चौहान मोहन यादव की सरकार में मंत्री हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 21, 2024 05:59 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola