---विज्ञापन---

क्या जेल से चलेगी दिल्ली सरकार? केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद AAP ने बताया पूरा प्लान

Arvind Kejriwal Arrested : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने यह कार्रवाई की है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बड़ा सवाल उठता है कि अब दिल्ली की सरकार कैसे चलेगी? इसे लेकर आप ने पूरा प्लान बताया है।

Arvind Kejriwal Arrested : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हो गए। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने बयान जारी कर कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। यानी वे सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे और जेल से ही सरकार चलाएंगे।

जेल से काम करेंगे अरविंद केजरीवाल : आतिशी

---विज्ञापन---

दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री हैं, थे और आगे भी बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि अगर जरूरत पड़ी तो वे (अरविंद केजरीवाल) जेल से काम करेंगे। ऐसा कोई कानून नहीं है जो उन्हें ऐसा करने से रोकता हो। उन्हें दोषी नहीं ठहराया गया है।

---विज्ञापन---

विधानसभा स्पीकर ने क्या कहा?

इससे पहले दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने कहा कि पार्टी ने विधायकों से राय मांगी थी कि अगर अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार होते हैं तो क्या वो जेल से सरकार चला सकते हैं। इस पर विधायकों, राज्यसभा सांसदों और पार्षदों ने फैसला लिया था कि अगर ऐसा हुआ तो केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाएंगे।

---विज्ञापन---

जेल से सरकार चलाने के क्या हैं नियम

अब इस सवाल को समझते हैं कि क्या गिरफ्तारी के बाद भी अरविंद केजरीवाल सीएम बने रहेंगे या नहीं? क्या वे जेल से सरकार चला सकते हैं या नहीं? संविधान में इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है, लेकिन यह कानून जरूर है कि जब तक दोष सिद्ध नहीं हो जाता, तब तक नेता जेल में रहकर सीएम, सांसद या विधायक बने रहते हैं। ऐसे में अरविंद केजरीवाल जेल से अपने पद पर बने रहेंगे और सरकार भी चला सकते हैं। इसे लेकर उनके सामने कोई कानून दिक्कतें नहीं आनी चाहिए।

First published on: Mar 21, 2024 10:23 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola