राज्यसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा फैसला, आंध्र प्रदेश की इकलौती सीट छोड़ी, जानें 10 राज्यों में कितनी सीटें जीतने के समीकरण?

Rajya Sabha Elections 2026: अन्नामलाई के इस्तीफे ने आंध्र प्रदेश में BJP के लिए राज्यसभा चुनाव के समीकरण बदल दिए हैं। पार्टी को प्रदेश की इकलौती राज्यसभा सीट छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। आइए जानते हैं कि अब 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव में 10 राज्यों में BJP के लिए क्या समीकरण बन रहे हैं?

Annamalai Resign Changed Rajya Sabha Election Equations

अन्नामलाई के इस्तीफे ने बीजेपी के लिए आंध्र प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के समीकरण बदल दिए हैं।

18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले BJP को एक चुनावी राज्य में बड़ा झटका लगा है। दरअसल, तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने पार्टी छोड़ दी है। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया। इससे BJP को आंध्र प्रदेश में झटका लगा है। क्योंकि पार्टी आंध्र प्रदेश से अन्नामलाई को राज्यसभा में भेजना चाहती थी, लेकिन अन्नामलाई के इस्तीफा ने समीकरण बिगाड़ दिए। BJP को आंध्र प्रदेश में इकलौती राज्यसभा सीट छोड़ने का फैसला लेना पड़ा। आइए जानते हैं कि आंध्र प्रदेश समेत सभी 10 चुनावी राज्यों में BJP की जीत के क्या समीकरण बन रहे?

विज्ञापन

अन्नामलाई के इस्तीफ ने बिगाड़े आंध्र के समीकरण

आंध्र प्रदेश की 4 राज्यसभा सीटों पर 18 जून को चुनाव होने थे, लेकिन चुनाव के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अन्नामलाई के इस्तीफे का असर पड़ा। पहले 4 में से 2 सीटें तेलुगु देशम पार्टी (TDP) को, एक सीट पवन कल्याण की अगुवाई वाली जन सेना पार्टी को और एक सीट BJP को मिली थी, जिससे अन्नामलाई को राज्यसभा में भेजा जाना था। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद सीट शेयरिंग फॉर्मूला बदल गया है। BJP ने आंध्र प्रदेश में खाली सभी 4 राज्यसभा सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ दी हैं।

विज्ञापन

चारों सीटें जीतने के लिए NDA के पास है बहुमत

इसके साथ ही राज्यसभा चुनाव में BJP बैकफुट पर आ गई। जबकि 175 विधायकों वाले आंध्र प्रदेश की चारों सीटें NDA को मिलने के आसार थे। क्योंकि TDP के पास 135 और जन सेना पार्टी के पास 21 विधायक हैं। जबकि BJP के पास 8 और YSRCP के 11 विधायक हैं। इस लिहाज से 164 सीटों वाली NDA यहां चारों राज्यसभा सीट जीत सकती है, क्योंकि एक सीट जीतने के लिए 25 सीटें चाहिएं और NDA के पास चारों सीटों के लिए बहुमत है, लेकि अन्नामलाई ने खेल बिगाड़ दिया।

विज्ञापन

10 राज्यों में 24 सीटों पर 18 जून को होगा मतदान

बता दें कि आगामी 18 जून को 10 राज्यों की 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होंगे। आंध्र प्रदेश और गुजरात में 4-4 सीटों पर चुनाव होने हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3-3 सीटों पर चुनाव हैं। मणिपुर, मेघालाय में 1-1, झारखंड में 2, अरुणाचल प्रदेश में 1, कर्नाटक में 4 और मिजोरम की 1 सीट पर चुनाव होगा। 245 सदस्यों वाले राज्यसभा में NDA के 148 सांसद हैं। इनमें से 113 सांसद अकेले BJP के हैं। अब NDA को दो तिहाई का जादुई आंकड़ा छूने के लिए 15 और सांसदों की जरूरत है।

जानें किस राज्य में क्या बन रहे जीत के समीकरण?

NDA इस आंकड़े को छूना चाहता है, क्योंकि राज्यसभा में कोई भी संविधान संशोधन बिल पार कराने के लिए सत्तारूढ़ दल के पास दो तिहाई बहुमत होना चाहिए। लेकिन NDA का इस आंकड़े तक पहुंचना तय नहीं है, बावजूद इसके भाजपा कई राज्यों में बढ़त बना सकती है। जैसे कर्नाटक में NDA के खाते में 1 सीट आनी तय है। जबकि कांग्रेस 2 सीटें जीत सकती है। चौथी सीट पर जीत इस बात पर निर्भर करेगी कि विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे या नहीं? ऐसा हुआ तो NDA को सीट मिल सकती।

विज्ञापन

गुजरात की 182 सीटों वाली विधानसभा में 161 विधायक BJP के हैं। इस बहुमत के आधार पर पार्टी चारों सीटें अपने नाम कर सकती हैं। राजस्थान विधानसभा के 200 सदस्यों में से BJP के 115 और कांग्रेस के 69 विधायक हैं। ऐसे में 3 में से 2 सीटों बहुमत से BJP जीत सकती है एक सीट कांग्रेस जीत सकती है। मध्य प्रदेश में 163 विधायकों वाली BJP को 2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। झारखंड में INDIA गठबंधन की सरकार है और यहां की दोनों ही सीटें गठबंधन को मिल सकती हैं, लेकिन अगर क्रॉस वोटिंग हुई तो NDA को एक सीट मिल सकती है। क्योंकि यहां के कुल 81 विधायकों में से 56 विधायक INDIA गठबंधन और 24 NDA के हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ