कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो बनेंगे इंडियन एयरफोर्स के नए वाइस चीफ

Who is Air Marshal Ashutosh Dikshit: भारतीय वायुसेना को 1 जुलाई 2026 से नया उप प्रमुख मिलने जा रहा है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के नए वाइस चीफ का पदभार संभालेंगे. जानिए लड़ाकू विमानों को उड़ाने में माहिर और स्वदेशी हथियारों के आधुनिकीकरण के अगुआ एयर मार्शल दीक्षित का शानदार सफर.

Air Marshal Ashutosh Dikshit

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायुसेना के नए वाइस चीफ

Who is Air Marshal Ashutosh Dikshit: भारतीय वायुसेना (IAF) में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का अगला वाइस चीफ (उप प्रमुख) नियुक्त किया गया है. वह आगामी 1 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से अपना नया पदभार ग्रहण करेंगे. वर्तमान में वह चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित का भारतीय वायुसेना में करियर बेहद शानदार रहा है. 6 दिसंबर 1986 को उन्हें इंडियन एयरफोर्स में कमीशन मिला था. इसके बाद उन्होंने 5 साल की बेहद कठिन ट्रेनिंग पूरी की और फिर उन्हें वायुसेना की फाइटर स्ट्रीम (लड़ाकू दस्ते) में शामिल किया गया था.

विज्ञापन

20 से ज्यादा फाइटर प्लेन उड़ाने का अनुभव

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित एक बेहतरीन और अनुभवी टेस्ट पायलट होने के साथ-साथ फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं. उन्हें आसमान में 3,300 घंटे से अधिक समय तक उड़ान भरने का गहरा अनुभव है. अपने इस सफर में उन्होंने मिराज-2000, मिग-21 और जगुआर जैसे 20 से अधिक श्रेणियों के फाइटर प्लेन उड़ाए हैं.

विज्ञापन

स्वदेशी लड़ाकू विमानों को दी नई ताकत

वायुसेना के आधुनिकीकरण और देश को आत्मनिर्भर बनाने में एयर मार्शल दीक्षित का योगदान बेहद अहम रहा है. साल 2023 में जब वे वायुसेना के डिप्टी चीफ के पद पर थे, तब उन्होंने नेक्स्ट जनरेशन के हथियारों, फाइटर प्लेन और स्वदेशी कल-पुर्जों के आधुनिकीकरण में मुख्य भूमिका निभाई. उन्होंने भारत के स्वदेशी लड़ाकू विमानों जैसे LCA Mark-1A, Mark-2 और AMCA के प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाकर एयरफोर्स की ताकत को कई गुना मजबूत किया. अब वाइस चीफ के रूप में नई कमान मिलने के बाद वे भारतीय वायुसेना की युद्धक क्षमताओं को और अधिक धार देंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ