AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, इलेक्शन कमीशन से कार्रवाई की मांग

asaduddin owaisi
विज्ञापन

Asaduddin Owaisi: कांग्रेस ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद में दो विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग जगहों पर मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हैं।

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जी निरंजन ने चुनाव आयोग को लिखे एक पत्र में दावा किया है कि हैदराबाद के सांसद (Asaduddin Owaisi) राजेंद्र नगर और खैरताबाद विधानसभा क्षेत्रों में एक मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं।

विज्ञापन

निरंजन ने किया ये दावा

निरंजन ने दोनों निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को चुनाव आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड करने का दावा करते हुए कहा, “यह संसद के एक निर्वाचित सदस्य की गैरजिम्मेदारी और अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन में चुनाव मशीनरी की लापरवाही को दर्शाता है।”

चुनाव आयोग से की कार्रवाई की मांग

तेलंगाना कांग्रेस प्रमुख ने चुनाव आयोग से एआईएमआईएम प्रमुख के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बता दें कि 2009, 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में अपने गढ़ को बरकरार रखने के बाद ओवैसी 2004 से हैदराबाद से मौजूदा सांसद हैं। उनके पिता सुल्तान सलाहुद्दीन ओवैसी 1984 से 2004 तक छह कार्यकाल के लिए शहर से संसद सदस्य रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ