Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की 8वीं लिस्ट जारी, गुना सीट से राव यादवेंद्र सिंह को टिकट

Congress Candidates List: लिस्ट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, और झारखंड के 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। आठवीं लिस्ट के उम्मीदवारों को मिलाकर अब तक कांग्रेस देशभर की 208 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

Congress

Congress

विज्ञापन

Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव को लेकर बुधवार रात कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की 8वीं लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, और झारखंड के 14 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। प्रमुख सीटों की बात करें तो मध्य प्रदेश की गुना सीट से कांग्रेस ने राव यादवेंद्र सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। बता दें यहां से बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपना प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन

अब तक देशभर की 208 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा

जानकारी के अनुसार आठवीं लिस्ट में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, सीतापुर, महाराजगंज, और बुलंदशहर (एससी) समेत चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है। इसी तरह तेलंगाना के चार लोकसभा सीट, मध्यप्रदेश के तीन और झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। बता दें आठवीं लिस्ट के उम्मीदवारों को मिलाकर अब तक कांग्रेस देशभर की 208 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।

बनाए गए प्रभारी और सहप्रभारी

इससे पहले आज दिन में भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर कई राज्यों के लिए अपने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए हैं। जानकारी के अनुसार बीजेपी ने दिल्ली में ओपी धनखड़ को प्रभारी और अलका गुर्जर को सह प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में संजीव चौरासिया, संजय भाटिया और रमेश बिधूड़ी को सह प्रभारी बनाया है। बीजेपी ने महाराष्ट्र में दिनेश शर्मा को चुनाव प्रभारी बनाया है। बता दें 19 अप्रैल से पहले चरण का मतदान होना है। 4 जून को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ