कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज 16 अक्टूबर दिन शुक्रवार को कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराएगी और वहां तक जाने के लिए ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च निकालेगी. CJP ने आज शाम 5 बजे के करीब लोगों से तिरंगा लेकर सेंट्रल पार्क पहुंचने की अपील की है. वहीं दिल्ली पुलिस ने लोगों को CJP के तिरंगा मार्च से दूर रहने की चेतावनी दी है. तिरंगा मार्च मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), आशुतोष रांका, सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजने के विरोध में निकाला जा रहा है और ज्यादा से ज्यादा लोगों के इससे जुड़ने की उम्मीद है.
दिल्ली पुलिस दे सकती 11 लोगों को परमिशन
दिल्ली पुलिस की डिप्टी कमिश्नर नेहा यादव ने बताया है कि 11 लोगों के एक ग्रुप को सेंट्रल पार्क तक तिरंगा ले जाने, वहां तिरंगा लहराने और राष्ट्रगान करने की इजाजत दी जा सकती है, लेकिन उन्हें शर्तें और नियम मानने होंगे. कनॉट प्लेस और इसके आस-पास के इलाकों में आज BNSS की धारा 163 लागू रहेगी. लोगों से अपील है कि वे निषेधाज्ञा का पालन करने में सहयोग करें, नहीं तो किसी तरह की गड़बड़ी को रोकने और सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस एक्शन लेने को तैयार है. धारा 163 का पालन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
2 दिन बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
बता दें कि नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क को 2 दिन के लिए बंद कर दिया है. आज 16 और कल 17 अक्टूबर को सेंट्रल पार्क आम लोगों के लिए बंद रहेगा.
नई दिल्ली में आज तैनात रहेंगे 25000 जवान
बता दें कि दिल्ली में कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क और राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर नए CCTV कैमरे लगा दिए गए हैं. नई दिल्ली और आस-पास के इलाकों में आज 25000 से ज्यादा पुलिस जवान और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात रहेंगे.
आज 21 सड़कों पर ट्रैफिक एडवाइजरी लागू
आज दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करके 21 सड़कों पर ट्रैफिक बाधित होने की अलर्ट दिया है. दोपहर 3 बजे से कई प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू हो जाएगा. एडवाइजरी के अनुसार, संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, जनपथ, रफी मार्ग, पटेल चौक, गोल डाकखाना, तिलक मार्ग और टॉलस्टॉय मार्ग समेत 21 सड़कें प्रभावित होने की आशंका है.
अशोक रोड पर GPO से सी-हेक्सागन तक यातायात पर असर पड़ सकता है. इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने आज लोगों को घर से निकलने से पहले सफर की योजना बनाने और अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी है. लोगों से जहां तक संभव हो, सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करने और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. सड़क किनारे वाहनों को खड़े करने से भी बचने को कहा गया है.
दिल्ली हाईकोर्ट का CJP मार्च रोकने से इनकार
बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP के आज होने वाले तिरंगा मार्च को रोकने से इनकार कर दिया है. वहीं हाईकोर्ट को दिल्ली पुलिस ने आश्वासन भी दिया है कि आज मार्च को कंट्रोल करने और स्थिति का बिगड़ने से रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे. हाईकोर्ट में याचिका कनॉट प्लेस में कपड़े बेचने वाले स्ट्रीट वेंडर ने दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि फेस्टिवल सीजन में मार्च से कारोबार प्रभावित हो सकता है. वहीं अब इस मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी.
संबंधित खबरें
LIVE: संसद मार्ग थाने के बाहर प्रोटेस्ट, हिरासत में लिए गए NSUI कार्यकर्ता
1 hr ago'IB कर रही पीछा', तिरंगा यात्रा से पहले दीपके का दावा- कर सकते हैं डिटेन
2 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
11 hrs agoइंटरनेट बंद पर गृह मंत्रालय ने SC को दिया जवाब, सचिव ने मांगी माफी?
11 hrs agoSIR विवाद के बीच 17 राज्यों में वोटर लिस्ट का होगा SSR, चुनाव आयोग का ऐलान
13 hrs ago'हम सभी सत्ता परिवर्तन चाहते हैं', विरोध प्रदर्शन को लेकर बोले प्रशांत भूषण
14 hrs agoHC से दीपके को बड़ी राहत, 16 अक्टूबर के तिरंगा मार्च पर नहीं लगेगी रोक
15 hrs agoट्रेनों पर पत्थरबाजी करने वाले कौन? ढूंढ लेगा ड्रोन, आसमान से नजर
16 hrs agoअमेरिका के हिंदू मंदिर पर हमले से भड़का MEA, भारतीयों की सुरक्षा की मांग
16 hrs ago'CEC के लिए विपक्षी नेताओं, छात्रों को हिरासत में लिया', CJP का आरोप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines