---विज्ञापन---

देश angle-right

बच्चों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट जरूरी नहीं, इस राज्य की सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Child Helmet Baby Seats Rule: वैसे तो बच्चों को कार में सीट बेल्ट और बाइक पर हेलमेट लगाना जरूरी है, लेकिन केरल की सरकार ने इस नियम को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

---विज्ञापन---

Child Helmet Baby Seats Rule: हेलमेट और सीट बेल्ट लोगों की सुरक्षा के लिए होते हैं। समय-समय पर सरकार और ट्रैफिक पुलिस इसे लेकर एडवाइजरी भी जारी करती है। इसे लेकर कई नियम भी बनाए जाते हैं। अब केरल सरकार ने दोपहिया वाहनों पर बच्चों को हेलमेट और फोर व्हीलर्स में सीट बेल्ट लगाने को लेकर बड़ी घोषणा की है। सरकार ने कहा है कि वह बच्चों के लिए हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य नहीं करेगी। केरल सरकार के परिवहन मंत्री केबी गणेश कुमार का कहना है कि ये नियम बच्चों के लिए लागू नहीं होंगे। परिवहन मंत्री के बयान के बाद इसके पक्ष और विपक्ष में कई मत सामने आए हैं।

परिवहन आयुक्त ने लिया था निर्णय 

दरअसल, हाल ही में परिवहन आयुक्त नागराजू चाकिलम ने कहा था कि मोटर वाहन विभाग ने चार से 14 वर्ष के बच्चों के लिए दोपहिया वाहनों पर हेलमेट और कार में सीट बेल्ट लगाने का नियम लागू करने का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री ने इसी मामले पर टिप्पणी की। उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा- सरकार अभी इन नियमों को लागू नहीं करेगी। हम छोटे बच्चों को हेलमेट पहनने के लिए मजबूर नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि वे अभिभावकों से आग्रह कर सकते हैं, यदि वे अपने बच्चों को उनकी पसंद के अनुसार छोटे हेलमेट दें तो बेहतर होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ये हेलमेट पहनने से जा सकती है आंखों की रोशनी, सिर में लग सकती है गंभीर चोट

अभी लागू नहीं किया जाएगा 

मंत्री ने कहा कि परिवहन आयुक्त ने अभी-अभी मोटर वाहन अधिनियम के सुरक्षा निर्देशों को देखा है, लेकिन अब इसे लागू नहीं किया जाएगा। इसी के साथ सरकार डिजिटल लाइसेंस शुरू करने जा रही है। उन्होंने कहा कि 2019 अधिनियम में यह कहीं नहीं कहा गया है कि किसी को लाइसेंस की हार्ड कॉपी दिखानी होगी। हम डिजिटल लाइसेंस बनाने जा रहे हैं। जब यह तैयार हो जाएगा, तो लाइसेंस डिजिटल रूप से उपलब्ध होंगे।

---विज्ञापन---

क्या है नियम? 

आपको बता दें कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने कुछ साल पहले एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें दोपहिया वाहन पर बैठने पर चार साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया था। कई जगहों पर तो नियम न मानने पर 1 हजार रुपये तक का जुर्माना भी वसूलने की बात सामने आई।

ये भी पढ़ें: फुल फेस या ओपन फेस हेलमेट? जाने कौन सा हेलमेट आपको देगा सेफ्टी

---विज्ञापन---
First published on: Oct 09, 2024 10:04 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola