हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ब्रिटिश म्यूजियम पिंक बॉल उत्सव में ईशा अंबानी बनीं सह अध्यक्ष, मां नीता अंबानी भी रहीं साथ; लंदन में भारतीय संस्कृति की धूम

इंग्लैंड की राजधानी लंदन में शनिवार को ब्रिटिश म्यूजियम का पहला पिंक बॉल आयोजन किया गया. ईशा अंबानी ने इस कार्यक्रम की सह अध्यक्षता की. इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया गया. इस दौरान ईशा की मां नीता अंबानी भी उनके साथ मौजूद थीं.

विज्ञापन

इंग्लैंड की राजधानी लंदन में शनिवार को ब्रिटिश म्यूजियम का पहला पिंक बॉल आयोजन किया गया. ईशा अंबानी ने इस कार्यक्रम की सह अध्यक्षता की. इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित किया गया. इस दौरान ईशा की मां नीता अंबानी भी उनके साथ मौजूद थीं. ब्रिटिश संग्रहालय के निदेशक निकोलस कलिनन और ईशा अंबानी की अध्यक्षता में आयोजित यह सांस्कृतिक संवाद और कलात्मक आदान-प्रदान का ऐतिहासिक उत्सव था. ईशा ने भारत की समृद्ध विरासत और रचनात्मक उत्कृष्टता पर प्रकाश डाला, इसकी जीवंत परंपराओं को वैश्विक संदर्भ में प्रदर्शित किया.

इस कार्यक्रम के दौरान ईशा ने भारतीय कलात्मकता और संस्कृति को वैश्विक मंच पर लाने वाली एक सांस्कृतिक नेता के रूप में अपनी भूमिका को मजबूत किया. इस कार्यक्रम में मिक जैगर, जेनेट जैक्सन, नाओमी कैंपबेल, सर नॉर्मन फोस्टर, लेडी किटी स्पेंसर, ल्यूक इवांस और जेम्स नॉर्टन सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं.

इस साल की शुरुआत में ईशा ने सर्पेन्टाइन समर पार्टी 2025 के लिए माइकल ब्लूमबर्ग के साथ उद्घाटन मेजबान समिति की अध्यक्षता की थी। यह गैलरी का सबसे अहम फंडिंग प्रोग्राम था. इसके अलावा ईशा LACMA, स्मिथसोनियन के राष्ट्रीय एशियाई कला संग्रहालय और येल श्वार्जमैन केंद्र के बोर्ड में भी कार्यरत हैं.

विज्ञापन

सर्पेन्टाइन समर पार्टी की अध्यक्ष बनी थीं ईशा

इस साल की शुरुआत में ईशा ने सर्पेन्टाइन समर पार्टी 2025 के लिए माइकल ब्लूमबर्ग के साथ उद्घाटन मेजबान समिति की अध्यक्षता की थी. यह गैलरी का सबसे अहम फंडिंग प्रोग्राम था. इसके अलावा ईशा LACMA, स्मिथसोनियन के राष्ट्रीय एशियाई कला संग्रहालय और येल श्वार्जमैन केंद्र के बोर्ड में भी कार्यरत हैं.

मां नीता अंबानी ने दिया ईशा का साथ

ईशा का साथ देने उनकी मां नीता अंबानी भी लंदन पहुंचीं थी. उनकी मौजूदगी ने इस मौके को और भावनात्मक बना दिया. नीता अंबानी भारतीय कला और संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार करती रही हैं. इस प्रोग्राम में उनका शामिल होना भारत की सांस्कृतिक आवाज को और मजबूत करना था.

विज्ञापन

प्रोग्राम में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां

इस आयोजन में भारत की सांस्कृतिक आत्मा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया. प्रोग्राम में ईशा अंबानी की यह सोच भी सामने आई कि वह भारतीय शिल्प और रचनात्मकता को दुनिया भर में पहुंचाने की भावना रखती हैं. इस प्रोग्राम में मिक जैगर, जेनेट जैक्सन, नाओमी कैंपबेल, नॉर्मन फोस्टर, लेडी किटी स्पेंसर, ल्यूक इवांस और जेम्स नॉर्टन भी मौजूद थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola