Live Updates
Sambhal News: मंदिर से सटे घरों की करवाई गई पैमाइश, होगी तोड़फोड़
संभल में सोमवार को मंदिर के साथ सटे हुए कुछ लोगों के घर की पैमाइश की गई है। बताया जा रहा है कि पैमाइश में मंदिर की तरफ कुछ घरों का हिस्सा बढ़ा हुआ मिला है। पुलिस ने मकान मालिकों को इस अतिरिक्त ढांचे को खुद हटाने का निर्देश दिया है। मकान मालिकों ने भी पुलिस को भरोसा दिलाया कि वह खुद बड़े हुए हिस्से को तुड़वा लेंगे।
Hyderabad: पूर्व मंत्री केटी रामा राव के खिलाफ एफआईआर दर्ज
हैदराबाद में Formula E race में अनियमितता बरतने संबंधी मामले में पूर्व मंत्री केटी रामा राव (KTR) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस ACB ने दर्ज किया है। इसके अलावा सूत्रों के अनुसार इस मामले में Ex-MAUD प्रधान सचिव अरविंद कुमार ने केटीआर के मौखिक आदेश पर इवेंट आयोजकों को 55 करोड़ रुपये की धनराशि हस्तांतरित करने की बात स्वीकार की है।
Delhi: ओखला की एक फैक्ट्री में भयंकर आग, फायर विभाग की 19 गाड़ियां मौके पर पहुंची
दिल्ली के ओखला इलाके की एक फैक्ट्री में सोमवार शाम भयंकर आग लग गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर विभाग की 19 गाड़ियां पहुंची हैं। फिलहाल आगजनी से जानमाल के कोई नुकसान की सूचना नहीं है। बचाव दल आग बुझाने में जुटा है।
BJP ने लोकसभा सांसदों के लिए जारी किया तीन लाइन का व्हिप
BJP ने लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। बताया जा रहा है कि कल वन नेशन वन इलेक्शन का बिल पेश हो सकता है। जानकारी के अनुसार बीजेपी की ओर से जारी तीन लाइन के व्हिप में कहा गया है 17 दिसंबर को कुछ महत्वपूर्ण विधायी कार्यों पर चर्चा होनी है। सभी सांसदों से अनुरोध है कि वे सदन में उपस्थित रहें।
Delhi: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके सोमवार को भारत की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे हैं। यहां उन्होंने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य लोगों से मुलाकात की। भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के जनप्रतिनिधियों के बीच बहुआयामी और पारस्परिक सहयोग और मजबूत करने पर बात होने की उम्मीद है।
दिल्ली-NCR की हवा फिर हुई खराब, GRAP-III लागू हुआ
दिल्ली-NCR की हवा फिर खराब हो गई है। यहां सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 350 पहुंच गया है। जिसके बाद GRAP-III के नियम लागू कर दिए गए हैं। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली से ग्रेप 4 के नियम हटाए गए थे। बता दें ग्रेप 3 के लागू होने पर निर्माण और विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। एनसीआर में निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। अंतर-राज्यीय बसों के प्रवेश पर रोक और बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीज़ल गाड़ियों के चलने पर रोक रहेगी।
अनुप्रिया पटेल की बहन धरने पर बैठीं
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति और मंत्री आशीष पटेल के विभाग प्राविधिक शिक्षा में भ्रष्टाचार और पिछड़ों को लेकर भेदभाव के आरोप के मुद्दे पर अनुप्रिया पटेल की बहन और विधायक पल्लवी धरने पर बैठ गई हैं। थोड़ी देर पहले विधानसभा की कार्यवाही में बोलने की कोशिश की और अब विधानसभा परिसर में चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के पास पल्लवी पटेल धरने पर बैठ गई हैं।
सीमा पार से तस्करी की कोशिश नाकाम
सुरक्षाबलों ने सीमा पार से तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया है। LOC के पास से 5.5 किलो हेरोइन के साथ 2 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के राजौरी में बॉर्डर के पास 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। देर रात शेर और कानेटी के आगे के गांवों में सेना और पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
महाराष्ट्र सरकार से नाराज हुए छगन भुजबल
छगन भुजबल ने आज नागपुर में कहा कि मैं नाराज हूं। मैं सामान्य कार्यकर्ता, लेकिन मुझे भुला दिया गया। फेंक दिया क्या, फरक पड़ता है। मंत्रीपद आया गया और भुजबल खत्म नहीं हुआ। अजीत पवार के साथ चर्चा नहीं की, उसकी जरूरत नहीं लगती। समता परिषद और चुनाव क्षेत्र के अपने कार्यकर्ताओं से चर्चा करूंगा। लाड़ली बहन और ओबीसी के कारण महायुति की जीत हुई।
मथुरा छपरा एक्सप्रेस की बोगी के ब्रेक में लगी आग
उत्तर प्रदेश के देवरिया में मथुरा छपरा एक्सप्रेस की बोगी के ब्रेक में आग लग गई। जिसे देखकर पैसेंजरों में हड़कंप मच गया। ट्रेन नंबर 22531 की जनरल बोगी के ब्रेक में आग लगी। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग लगने के कारण पता नहीं चले हैं। घटना बैतालपुर स्टेशन से गौरी बाजार स्टेशन के बीच की है।
जिंदा मुर्गा को निगलने की कोशिश में मौत
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जिंदा मुर्गा निगलने की कोशिश में 35 साल के युवक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के दौरान युवक के गले में मुर्गा फंसा मिला। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी यह देखकर हैरान रह गए। सरगुजा जिले के दरिमा इलाके के छिंदकालो गांव की घटना है। डॉक्टर बोले कि 15 हजार पोस्टमार्टम किए, लेकिन ऐसी मौत नहीं देखी। मुर्गे के गले में फंसने की वजह से सांस रुका और मौत हो गई। मुर्गा निगलने को जादू टोना से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि मृतक युवक निसंतान था।
लोकसभा में कल पेश हो सकता एक देश एक चुनाव बिल
लोकसभा में कल 17 दिसंबर दिन मंगलवार को एक देश एक चुनाव बिल पेश हो सकता हो सकता है। अगर दोनों सदनों में यह पारित हो गया तो 129वां संवैधानिक संशोधन होगा। विस्तृत चर्चा और सहमति बनाने के लिए बिल को जेपीसी में भेजा जाएगा। कल ही जेपीसी का गठन किया जाएगा, जिसमें भाजपा, कांग्रेस समेत अन्य दलों के सदस्यों के नाम का ऐलान भी होगा।
जाकिर हुसैन के निधन पर बोले खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाकिर हुसैन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट लिखा कि तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन से भारत और दुनिया ने एक संगीत प्रतिभा और एक सांस्कृतिक राजदूत खो दिया है, जिन्होंने अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली लय से सीमाओं और पीढ़ियों के बीच सेतु का काम किया। पद्म विभूषण तबला वादक और तालवादक ने असाधारण प्रदर्शन और सहयोग के साथ अपने पिता की विरासत को शानदार ढंग से आगे बढ़ाया। उनके कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान इस बात के प्रमाण हैं। उनके परिवार, दोस्तों और दुनियाभर में उनके प्रशंसकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं.’
जौनपुर की अटाला मस्जिद विवाद पर सुनवाई
जौनपुर की अटाला मस्जिद विवाद मामले पर आज कोर्ट में सुनवाई होगी। कोर्ट ने इसके पहले सर्वे का आदेश दिया था। टीम सर्वे करने गई, लेकिन मुस्लिम पक्ष ने सहयोग नही किया। जिस जगह का सर्वे करना था, उंसके गेट बंद कर दिए थे, लेकिन सर्वे नहीं हो पाया था। स्वराज वाहिनी एसोसिएशन ने सुरक्षा के साथ कोर्ट से सर्वे और पैमाइश कराने की मांग की थी। इसी मामले में आज कोर्ट सुनवाई होगी। स्वराज वाहिनी एसोसिएशन ने अटाला मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनाने का दावा किया है।
संविधान पर आज से राज्यसभा में होगी चर्चा
संविधान पर आज से राज्यसभा में चर्चा की शुरुआत होगी। भाजपा की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बहस की शुरुआत करेंगी। दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खरगे अपनी बात रखेंगे।
गुजरात में नकली नोटों से भरा बैग मिला
गुजरात में नकली नोटों की तस्करी हो रही है। बीती रात पुलिस ने नकली नोटों से भरा बैग बरामद किया। इस बैग में लाखों रुपये के असली नोटों के नकली नोटों के बंडल थे। 500 और 200 रुपये के नोटों की नकली करेंसी थी, जिसके साथ पुलिस ने 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
Breaking News Today Updates: नमस्कार, प्रमुख खबरों की बात करें तो मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन की खबरें फैल रही हैं, जबकि परिवार इसकी पुष्टि नहीं कर रहा। बेंगलुरु के AI इंजीनियर अतुल सुभाष सुसाइड केस में उसकी पत्नी, सास और साले को गिरफ्तार किया गया है। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 38 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार हो चुका है। 33 कैबिनेट और 6 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली। आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ..
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
7 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
10 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
12 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
13 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines