Breaking News LIVE: ईडी की गिरफ्तारी पर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे कांग्रेस के पूर्व विधायक

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज पीएम मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक होगी। बैठक में सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर चर्चा हो सकती है। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates

विज्ञापन

नमस्कार, खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक से जुड़ी है। इसमें सर्वदलीय बैठक और संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर चर्चा हो सकती है। आज देश के 52वें चीफ जस्टिस के तौर पर जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई सीजेआई के तौर पर शपथ लेंगे। इनका कार्यकाल 7 महीने का होगा। इससे पहले बात करें कल की बड़ी खबरों की तो एक खबर जम्मू-कश्मीर से जुड़ी रही। यहां आर्मी ने 3 आतंकी मार गिराए। वहीं पीएम मोदी ने पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचकर जवानों से मुलाकात की।

एक खबर डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी भी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और पीओके पर कब्जे के मुद्दे पर तीसरे पक्ष का दखल मंजूर नहीं है। इसके साथ ही भारत ने डोनाल्ड ट्रंप के दावे को खारिज कर दिया, जिसमें ट्रंप ने दावा किया कि अगर दोनों देश युद्धविराम पर सहमत नहीं होते हैं तो अमेरिका व्यापार में मदद करेगा। इसके बाद दोनों देश सीजफायर पर सहमत हुए। भारत ने कहा कि भारत और अमेरिकी नेताओं के बीच चर्चा में व्यापार का मुद्दा नहीं उठा।

विज्ञापन

This is for empty state

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ