Da-Bangg The Tour Reloaded: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान शनिवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे। उन्होंने कोलकाता में बंगाल की सीएम और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ममता ने शॉल ओढ़ाकर सलमान का स्वागत किया। खान करीब आधे घंटे तक ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास पर रहे। उन्होंने ममता के परिवार वालों से मुलाकात की। जब सलमान जाने लगे तो सीएम उन्हें गाड़ी तक छोड़ने भी आईं। इस दौरान उपस्थित प्रशंसकों का सलमान खान हवा में हाथ हिलाकर उनका अभिवादन भी करते नजर आए।
सलमान खान ईस्ट बंगाल फुटबाल क्लब के ग्राउंड में ‘द-बंग द टूर रीलोडेड’ नाम के एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां सलमान खान का लाइव शो होगा। यह कार्यक्रम शाम 6 बजे से शुरू होगा। सलमान खान 14 साल बाद कोलकाता पहुंचे हैं। इससे पहले वे 2009 में वे कोलकाता गए थे।
देखिए पूरा VIDEO…
सलमान की सुरक्षा में तीन हजार जवान तैनात
सलमान की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। उन्हें बीते दिनों धमकियां मिली थीं। इसके बाद उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। सलमान खान के साथ कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा, जैकलिन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, आयुष शर्मा लाइव शो करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में बाउंसर भी तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में कांग्रेस की जीत से चर्चा में आई MP की यह महिला नेता, चित्रदुर्गा जिले में किया कमाल
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
5 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
5 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
12 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines