Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

राज्य सभा में BJP को वोट करना पड़ा भारी, ओडिशा कांग्रेस ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाला

बिहार के साथ ओडिशा में भी विपक्ष के साथ खेला हो गया। जानकारी के अनुसार, बीजेडी के 8 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट डाला है। कांग्रेस ने कार्रवाई करते हुए 3 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Edited By : Raghav Tiwari Updated: Mar 17, 2026 14:34

राज्य सभा चुनाव कांग्रेस विधायकों पर भारी साबित हुए। ओडिशा कांग्रेस ने तीन विधायकों को पार्टी से निकाल दिया है। राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग के आरोप में कांग्रेस ने रमेश जेना, दशरथी गमांग और सोफिया फिरदौस को पार्टी से निकाल दिया है। चुनाव के बाद कांग्रेस की यह बड़ी कार्रवाई है। हालांकि अभी बीजेडी विधायकों पर कोई अपडेट नहीं है।

बता दें कि सोमवार को राज्य सभा में काउंटिंग थी। कई राज्यों से सदस्यों का परिणाम घोषित होना था। बिहार के साथ ओडिशा में भी विपक्ष के साथ खेला हो गया। जानकारी के अनुसार, बीजेडी के 8 और कांग्रेस के 3 विधायकों ने अपनी पार्टी के खिलाफ वोट डाला है। इन्होंने बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार दिलीप राय को वोट दिया। आोडिशा में कुल 4 सीटों पर वोट‍िंग हुई थी। इनमें से 3 सीट पर बीजेपी की जीत पक्की हो गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: हरियाणा में कैसे आखिरी पलों में पलटी बाजी? उड़ीसा में क्रॉस वोटिंग से बदल गए

बीजेडी और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार डॉ. दत्तेश्वर मैदाना में थे। बीजेडी चीफ नवीन पटनायक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि उनकी और कांग्रेस के विधायक क्रॉस वोटिंग करेंगे। हालांकि वोटिंग के बाद कई विधायकों ने खुद क्रॉस वोटिंग की बात स्वीकार की थी। यह कार्रवाई ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Odisha Pradesh Congress Committee) पीसीसी ने की है। बताया गया कि पार्टी अनुशासन बनाए रखने के लिए यह कदम उठाना जरूरी था। विधायकों को पार्टी से निकालने के बाद ओडिशा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के अलावा अन्य दल भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: BJP vs Congress, 10 राज्य, 37 सीटें, … बिहार-हरियाणा समेत सभी राज्यों से जानें कौन-कौन

First published on: Mar 17, 2026 01:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.