कटिहार हादसे की असली वजह आई सामने, मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई

बिहार के कटिहार में कोढ़ा थाना क्षेत्र के गेराबाड़ी के पास बस और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया. जानें पूरी खबर.

Katihar Road Accident, Nitish Kumar Announces Ex Gratia Relief, Kodha Police Station Area, Bus Pickup Collision, Gerabari Mishap, Katihar, Bihar Accident, Compensation for Deceased in Katihar District, Nitish Kumar Relief Fund
विज्ञापन

बिहार के कटिहार जिले में शनिवार शाम हुए दर्दनाक हादसे की असली वजह सामने आ गई है. हादसा, पिकअप की टक्कर से बेकाबू हुई बस के कारण हुआ. एएनआई से बाते करते हुए कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने पुष्टि करते हुए बताया कि बस और पिकअप ट्रक की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित हो गई. टक्कर में मौत का आंकड़ा बढ़कर 13 हो गया है. डीएम अशुतोष द्विवेदी ने पुष्टि की कि हादसे के बाद 10 शवों को अस्पताल लाया गया था, जबकि 23 घायलों को तुरंत इलाज के लिए भेजा गया. इनमें से 3 घायलों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे कुल मौतें 13 हो गईं. मृतकों में ज्यादातर पूर्णिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं. एक मृतक कटिहार जिले का था.

मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये मुआवजा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है. एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, “कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में हुए भयानक सड़क दुर्घटना में कई लोगों की जान चली गई है, यह अत्यंत दुखद है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की एक्स-ग्रेशिया सहायता दी जाएगी और घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे. वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं. घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए गए हैं. उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.”

विज्ञापन

डीएम बोले- ज्यादातर मृतक पूर्णिया के निवासी

कटिहार के जिलाधिकारी अशुतोष द्विवेदी ने एएनआई से बातचीत में कहा, “गेराबाड़ी के पास बस और पिकअप वैन की टक्कर हुई. 23 घायलों में से 3 की मौत हो गई है, जिनमें एक कटिहार का रहने वाला था. सभी पीड़ितों को प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी प्रावधान के अनुसार एक्स-ग्रेशिया दी गई है.” कटिहार के पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा, मामले में FIR दर्ज की जा रही है और पोस्टमॉर्टम चल रहा है. बस ड्राइवर भी घायल हुआ है और उसका इलाज चल रहा है. हम सभी पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना रखते हैं.”

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शनिवार 11 अप्रैल 2026 को शाम को हुई. कोढ़ा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गेराबाड़ी क्षेत्र में यह हादसा हुआ. तुरंत स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कर दिया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को तुरंत सहायता पहुंचाने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. इस हादसे ने पूरे बिहार में शोक की लहर छा दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ