BJP Darjeeling MLA Neeraj Zimba Dance Video Viral: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां अपनी कमर कस चुकी हैं। इसके लिए उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की जा रही है, जिसे देख कई नेताओं को निराशा हाथ लग रही है तो वहीं कई की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। एक नेता को टिकट मिलने पर इस खुशी को उसके दोस्त और बीजेपी नेता ने डांस कर एक्सप्रेस किया है।
BJP विधायक नीरज जिम्बा का वीडियो वायरल
भाजपा के दार्जिलिंग विधायक नीरज जिम्बा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बीजेपी की ओर से दार्जिलिंग लोकसभा सीट के लिए उनके मित्र को टिकट करने के बाद खुशी जाहिर कर रहे हैं। भाजपा ने दार्जिलिंग लोकसभा सीट से राजू बिस्ता को मैदान में उतारा है। उनकी उम्मीदवारी पर भाजपा विधायक नीरज जिम्बा खुशी जता रहे हैं। वायरल वीडियो में उन्हें एक कमरे में डांस करते देखा जा सकता है। इस दौरान वे जमकर थिरक रहे हैं। पीछे टीवी पर टिकट का अनाउंसमेंट होते देखा जा सकता है।
कौन हैं नीरज जिम्बा?
बीजेपी विधायक नीरज जिम्बा पिछले कुछ समय से चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से लिखा खत भेजा था। जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को उनका 10 साल पुराना वादा याद दिलाया था। जिसमें गोरखाओं को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने का वादा किया गया था। पीएम मोदी की ओर से ये वादा आज तक पूरा नहीं नहीं किया गया है।
बताया जा रहा है कि गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट (जीएनएलएफ) के महासचिव के रूप में कार्यरत जिम्बा की बिस्ता के साथ अच्छी दोस्ती है। जिम्बा ने इससे पहले कहा था कि अगर बिस्ता को भाजपा ने टिकट नहीं दिया गया तो वह दार्जिलिंग से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस ने जारी की छठी लिस्ट, राजस्थान के 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल, देखें पूरी List
संबंधित खबरें
धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिले राहुल और प्रियंका गांधी
16 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
3 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
4 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
4 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
5 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
6 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
7 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
8 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines