Bihar Election: बिहार की 121 सीटों पर पहले चरण की वोटिंग आज, मैदान में तेजस्‍वी-सम्राट समेत 1314 उम्मीदवार, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Bihar Election 1st Phase Voting: इस बार चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के लिए सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से बूथों की निगरानी की जाएगी. आयोग ने कहा है कि यदि कोई अनियमितता दिखी तो तुरंत कार्रवाई होगी.

bihar election 2025
विज्ञापन

Bihar Chunav Phase 1: बिहार में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व अब बस कुछ ही घंटों की दूरी पर है. 243 विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव का पहला चरण आज से शुरू हो रहा है. पहले चरण के मतदान में 121 सीटों पर वोटिंग की जाएगी, मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने नजदीकी पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाल सकते हैं. पहले चरण में 18 जिलों के 3.75 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार हक का इस्तेमाल करेंगे. वोटर्स को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पोलिंग बूथ तक लाने के लिए सरकार और निजी कंपनियों ने आपसी योगदान से फ्री राइड, सिनेमा टिकटों पर कई तरह के ऑफर्स और छूट का भी ऐलान किया है.

पूरे राज्य में सील बॉर्डर, सुरक्षा के सख्त इंतजाम


चुनाव आयोग ने मतदान को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. राज्यभर के 45,341 मतदान केंद्रों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है. लगभग 4.5 लाख सुरक्षाकर्मी और केंद्र से आईं 1500 से अधिक कंपनियां सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी. नेपाल और अन्य राज्यों से लगी सीमाएं भी सील कर दी गई हैं ताकि कोई भी असामाजिक तत्व माहौल खराब न कर सके.

विज्ञापन

सभी बूथों पर होगी लाइव वेबकास्टिंग


इस बार चुनाव आयोग ने पारदर्शिता के लिए सभी बूथों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय से बूथों की निगरानी की जाएगी. आयोग ने कहा है कि यदि कोई अनियमितता दिखी तो तुरंत कार्रवाई होगी.

अलग-अलग सीटों पर अलग समय में मतदान


कुल 18 जिलों के जिन क्षेत्रों में गुरुवार को वोट पड़ेंगे, उनमें सहरसा, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना, भोजपुर और बक्सर जैसे जिले शामिल हैं. तारापुर, कल्याणपुर, समस्तीपुर और उजियारपुर जैसी सीटों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी, जबकि सिमरी बख्तियारपुर और महिषी में मतदान 4 बजे तक खत्म हो जाएगा. बाकी 105 सीटों पर मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा.

पहले चरण में कई दिग्गज नेताओं का इम्तेहान


पहले चरण में कई दिग्गजों की साख दांव पर है. इनमें नेता विपक्ष तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय चौधरी, नितिन नवीन, मंगल पांडेय, श्रवण कुमार, महेश्वर हजारी और तेजप्रताप यादव जैसे बड़े नाम शामिल हैं. कुल 1314 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 122 महिलाएं भी हैं.

विज्ञापन

एनडीए और महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर


इस चरण में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है.


एनडीए की सीटें: जदयू 57, भाजपा 48, लोजपा (रा) 14, रालोमो 2.

विज्ञापन


महागठबंधन की सीटें: राजद 73, कांग्रेस 24, भाकपा माले 14, भाकपा 5, माकपा 3, वीआईपी 5, आइआइपी 3.


वहीं जनसुराज पार्टी ने 119 सीटों पर और एआईएमआईएम ने 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं. कुछ सीटों पर दोस्ताना संघर्ष के भी हालात हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ