हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Bharat Jodo Yatra: उज्जैन में राहुल गांधी बोले, तपस्या करने वालों को कुछ नहीं मिलता, केवल इन्हें मिला सब कुछ

विज्ञापन
उज्जैन में रैली को संबोधित करते राहुल गांधी

 

उज्जैन: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि देश में तपस्या करने वालों को केंद्र सरकार से कुछ नहीं मिलता। यहां जो लोग दिन भर पीएम मोदी की पूजा करते हैं वह जो चाहते हैं वो पा लेते हैं। उन्होंने आगे कहा-रेलवे, एयरपोर्ट, बंदरगाह, सड़क, बिजली सब कुछ केवल उन्हें ही उपलब्ध कराई जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वह उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

 

राहुल गांधी ने कहा-भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से निकले 80 दिन से अधिक हो गए और यह कश्मीर जा रही है। उन्होंने कहा कि आज हम इस पवित्र शहर में आए और भगवान के दर्शन लिए। आज हम शिवजी का नाम लेते हैं तो क्यूं लेते हैं, शिवजी सबसे बड़े तपस्वी हैं। भगवान कृष्ण, भगवान राम तपस्वी हैं। हिंदू धर्म के सभी भगवान ने तपस्या की है। ऐसे ही देश के किसान, मजदूर तपस्या करते हैं। भारत जोड़ो यात्रा कुछ नहीं है, यह तो सिर्फ तीन महीने की तपस्या है।

विज्ञापन

किसान तपस्या करता है

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि तपस्या किसान करता है, मजदूर करता है। हिंदू धर्म तपस्वियों की पूजा करने को कहता है, लेकिन देश में इनकी पूजा नहीं हो रही। इस देश में हजारों किसानों से मैंने हाथ मिलाया है, उनके हाथ फटे होते है। वो मुझसे पूछते हैं, इस देश में हमारी तपस्या का फल क्यों नहीं मिलता। हमें अपनी मेहनत के लिए सही दाम क्यों नहीं मिलता। हम बीमा का पैसा भरते हैं, तूफान में फसल बर्बाद हो जाए तो बीमा कंपनी फोन नहीं उठाती।

महाकाल के दर्शन किए

बता दें मंगवार सुबह भारत जोड़ो यात्रा सांवेर से शुरू होकर उज्जैन पहुंची। इससे पहले राहुल गांधी ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए। यहां उन्होंने महाकाल का दूध से अभिषेक भी किया। कांग्रेस नेता यहां करीब 20 मिनट रुके। विधि- विधान से मंदिर में पूचा-अर्चना की। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola