---विज्ञापन---

देश angle-right

चीन के बाद भारत के आसमान में दिखा अजूबा, साइंटिस्ट बोले- 75 साल में एक बार आता है ऐसा मौका

Bengaluru just witnessed their sky turning vibrant range: खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार इस धूमकेतु को अगली बार आसमान में दिखने से पहले 3291 किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा।

---विज्ञापन---

Bengaluru just witnessed their sky turning vibrant range: चीन के बाद भारत के आसमान में अजूबा दिखा है, दरअसल, देश के बेंगलुरु में उस समय लोग हैरान रह गए जब उन्हें आसमान में कलरफुल धूमकेतु दिखाई पड़ा। सौरमंडल का ये बर्फीला पिंड सूर्य के चारों ओर चक्कर लगा रहा था और ये पत्थर, धूल और गैस आदि कणों से बना होता है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल

भारतीय वैज्ञानिकों ने इसे Comet C/2023 A3 नाम दिया है। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर इसकी फोटो और वीडियो वायरल हैं। लोग इसके बारे में और जानना चाहते हैं। नंगी आंखों से देखने पर इसमें दूर से ग्रीन, पर्पल, सफेद, रेड और कई रंग दिखाई पड़े। मीडिया रिर्पोट्स के अनुसार इंडिया से पहले ये धूमकेतु चीन में देखा गया था।

ये भी पढ़ें: क्या होता है आस्था घोषणापत्र? तिरुपति मंदिर जाने से पहले पवन कल्याण की बेटी ने किए साइन

---विज्ञापन---

3291 किलोमीटर का लगाना होगा चक्कर 

खगोल फोटोग्राफर उपेन्द्र पिन्नेल्ली के अनुसार ये रेयर इवेंट है जो करीब 75 साल में एक बार होता है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार इस धूमकेतु को अगली बार आसमान में दिखने से पहले 3291 किलोमीटर का चक्कर लगाना होगा। उन्होंने कहा कि वैसे तो इस धूमकेतु के दिखने का कोई तय समय नहीं होता लेकिन अनुमान है कि अगली कार ये करीब 80 साल बाद दिखेगा।

सुबह नंगी आंखों से देखना आसान 

जानकारी के अनुसार बेंगलुरु में दिखा धूमकेतु अभी भी सूर्य के बहुत करीब है, और हमारे ग्रह से दृश्यता में वृद्धि इसी कारण से हुई है। धूमकेतु को देखने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा होता है, जिसे बिना किसी विशेष उपकरण की आवश्यकता के नंगी आंखों से आसानी से देखा जा सकता था। ये बादलों के ऊपर किसी इंद्रधनुष की तरह लगता है। 2 अक्टूबर की सुबह लोगों ने जब हैदराबाद में इसे देखा तो वह हैरत में पड़ गए। सोशल मीडिया पर लोग इसकी फोटो जमकर शेयर कर रहे हैं। कमेंट में उसे चमत्कार बता रहें हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Surya Grahan 2024: कहां-कहां और किस समय दिखेगा सूर्य ग्रहण? यहां जाने सारी डिटेल्स

First published on: Oct 02, 2024 05:09 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola