हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bangladesh Violence: पूर्व से पश्चिम तक India is on High Alert, देश की सुरक्षा में BSF ने उठाया बड़ा कदम

Sheikh Hasina: भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी किया गया है। बीएसएफ ने उत्तर 24 परगना जिला और सुंदरबन इलाकों में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी है।

विज्ञापन

Bangladesh Violence: भारत-बांग्लादेश सीमा पर ‘हाई अलर्ट’ जारी किया गया है। बीएसएफ के कार्यवाहक महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को पश्चिम बंगाल से सटे बांग्लादेश बॉर्डरों का दौरा किया। बांग्लादेश में हुई हिंसक झड़प और प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफा देने के बाद रक्षा मंत्रालय ने उत्तर 24 परगना जिला और सुंदरबन इलाकों में सुरक्षा बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। उधर, अरुणाचल प्रदेश समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में भी अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी

कोलकाता बीएसएफ के दक्षिण बंगाल ‘फ्रंटियर’ के प्रवक्ता ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसक झड़प के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। फिलहाल बॉर्डर पर स्थिति कंट्रोल में है। किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने के लिए सतर्कता बरती जा रही है। बता दें सोमवार सुबह से बांग्लादेश में हिंसा हो रही है। यहां प्रदर्शनकारी छात्र पीएम हाउस में घुस गए हैं, जहां उग्र भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ने शांति बनाए रखने का दिया बयान

इसे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के हालिया घटनाक्रम पर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक पार्टी के नेता किसी तरह का भड़काऊ बयान या सोशल मीडिया पोस्ट न करें। उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील मसले पर केंद्र सरकार एक्शन में है, हमें बंगाल और देश में शांति बनाए रखनी है।

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में सुरक्षा बढ़ी 

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना देर शाम गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर उतरीं हैं। उनके एनसीआर में आने के बाद दिल्ली पुलिस ने चाणक्य पुरी स्थित बांग्लादेशी दूतावास की सुरक्षा कड़ी कर दी है। इसके अलावा दिल्ली और यूपी पुलिस ने एनसीआर के ऐसे इलाके जहां बांग्लादेशी लोग रहते हैं वहां गश्त बढ़ा दी है। लोगों ने अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील जारी की गई है।

ये भी पड़ें: Bangladesh Political Crisis: बांग्लादेश में तख्‍तापलट, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा; देश भी छोड़ा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola