स्कूल में टीचर लड़कियों को पोर्न फिल्म दिखाकर करता था...,पेरेंट्स ने उठाया से बड़ा कदम

इस पूरे मामले का पता लगने के बाद बड़ी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की और वहां आग लगा दी।

crime news

crime news

विज्ञापन

Assam teacher booked for misconduct with girl student: असम के एक स्कूल में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक टीचर अपनी क्लास की लड़कियों को पोर्न फिल्म दिखाता था और उन्हें गलत इरादे से छूता था। विरोध करने पर वह छात्राओं को जबरदस्ती पोर्न फिल्म दिखता और उन्हें फेल करने की धमकी देता था। पुलिस अब इस मामले में जांच कर रही है।

कई दिनों से छात्रा गुमसुम थी

जानकारी के अनुसार ये मामला असम के करीमगंज जिले का है। यहां जिला स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा बीते कुछ दिनों से गुमसुम थी। परिजनों ने उसके हावभाव देखे तो उन्हें मामला कुछ गड़बड़ लगा। परिजनों ने उससे परेशानी का कारण पूछा तो शुरू में उसने कुछ नहीं बताया। दबाव बनाने पर वह टूट गई और तब कहीं जाकर उसने आप बीती बताई। उसकी बात सुनकर परिजनों के होश उड़ गए।

विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने बताई आपबीती

पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ने परिजनों को रोते हुए बताया कि उनके स्कूल का एक टीचर उसके और क्लास की अन्य कुछ लड़कियों के साथ गंदी बात करता है। वह उनके प्राइवेट पार्ट को छूता है। छात्रा ने परिजनों को बताया कि वह क्लास में उन्हें जबरदस्ती पोर्न फिल्म दिखाता है और विरोध करने पर उनके होमवर्क में गलती निकालकर उनकी पिटाई करता है। परिजन ये सब सुनकर आग बबूला हो गए।

लोगों ने लगा दी स्कूल में आग

इस पूरे मामले का पता लगने के बाद बड़ी संख्या में परिजन स्कूल पहुंचे। बताया जा रहा है कि यहां उन्होंने पहले टीचर की जमकर पिटाई लगाई। नाराज परिजनों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की और स्कूल को आग के हवाले कर दिया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस का दी। सूचना पाकर पुलिस और दमकल विभाग के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव दल ने किसी तरह हालत पर काबू किया। लोगों को समझा-बुझाकर घर वापस भेजा। इसी बीच आरोपी टीचर भीड़ का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गया। अब पुलिस इस मामले में एफआईआर दर्ज कर टीचर की तलाश में दबिश दे रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ