---विज्ञापन---

देश angle-right

‘मेरा बेटा सबसे बड़ा ईमानदार’, संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद मां राधिका सिंह का बयान, Watch Video

Mother Radhika Singh On Sanjay Singh Arresting Watch Video: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। उनके आवास पर करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट किया। हालांकि संजय की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी समेत अन्य पार्टियों के बयान सामने […]

---खबर नीचे जारी है---

Mother Radhika Singh On Sanjay Singh Arresting Watch Video: आम आदमी पार्टी के नेता और सांसद संजय सिंह को बुधवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। उनके आवास पर करीब 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें अरेस्ट किया। हालांकि संजय की गिरफ्तारी के बाद उनकी पार्टी समेत अन्य पार्टियों के बयान सामने आ रहे हैं। इसी बीच संजय सिंह की मां राधिका सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने अपने बेटे को सबसे बड़ा ईमानदार बताया है।

यहां देखें वीडियो…

सभी आरोप बेबुनियाद हैंः राधिका सिंह

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, आम आदमी पार्टी से सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाले के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है। ईडी उन्हें अपने साथ मुख्यालय ले गई है। इसी बीच संजय सिंह की मां राधिका सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एक निर्दोष शख्स को इस तरह से गिरफ्तार करना ही अपने आप में गुनाह है। उन्होंने कहा कि मेरा बेटा निर्दोष है। मैंने अभी तक इतना बड़ा ईमानदार लड़का नहीं देखा है। उस पर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। एएनआई ने उनका वीडियो जारी किया है।

---खबर नीचे जारी है---

देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Oct 04, 2023 07:55 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola