Andhra Pradesh speeding truck and auto collision eight students injured: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में तेज रफ्तार ट्रक से एक ऑटो की भीषण टक्कर हो गई है। ऑटो में सवार आठ स्कूली छात्र बुरी तरह घायल हो गए हैं। जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। जबकि, एक छात्र की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
ट्रक से टक्कर लगने के बाद दूर जाकर गिरा ऑटो
सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि रोड पर तेज रफ्तार ट्रक जा रहा होता है, तभी ऑटो ड्राइवर रोड क्रॉस करने की कोशिश करता है। इस दौरान ऑटो की ट्रक से भीषण टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी जोर से लगती है कि ऑटो क्षतिग्रस्त होकर दूर जाकर गिरता है। इस हादसे में स्कूल जा रहे आठ बच्चे घायल हो गए। जिसमें एक हालत सीरियस बताई जा रही है।
डीसीपी श्रीनिवास राव ने इस एक्सीटेंड के बारे में बताया कि विशाखापत्तनम के संगम शरत थिएटर जंक्शन पर एक ऑटो की ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें आठ स्कूली बच्चे घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इनमें से चार को छुट्टी दे दी गई है। तीन छात्रों का इलाज चल रहा है और एक छात्र की स्थिति गंभीर बनी हुई। फिलहाल आगे की जानकारी की प्रतीक्षा है।