Love Marrige से खफा भाई की जानलेवा साजिश; PGIMER में फर्जी नर्स भेजकर लगवाया बहन को गलत इंजेक्शन

Fake Nurse In PGIMER Chandigarh : चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में दाखिल महिला को गलत इंजेक्शन लगाकर जान लेने की कोशिश के मामले में पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया है। इस वारदात को महिला की लव मैरिज से खफा भाई ने अंजाम दिलवाया था।

PGIMER CHD

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित उत्तर भारत के सबसे बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER Chandigarh) में महिला मरीजा को गलत इंजेक्शन लगाने के मामले में बड़ा राज खुला है। यह इंजेक्शन लगाने वाली नर्स फर्जी थी और यहां दाखिल महिला के भाई के कहने पर सुरक्षा में सेंध लगाकर कांड कर गई। पता चला है कि महिला के प्रेम विवाह (Love Marriage) से नाराज उसके भाई ने यह साजिश रची थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने फर्जी नर्स समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और इसी के साथ आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

15 नवंबर की रात का है हत्या की कोशिश का मामला

यह जानलेवा हमले का मामला बीती 15 नवंबर की रात का है। इस बारे में संगरूर जिले की जतिंदर कौर नामक महिला ने बताया कि उसके भाई गुरविंदर ने हरमीत कौर के साथ अंतरजातीय विवाह कर रखा है, जिससे उसका (हरमीत कौर का) भाई जसमीत सिंह और बाकी परिवार नाराज है। इसी के चलते उसे जान से मार देने की कोशिश की गई है। जतिंदर कौर की मानें तो उसकी भाभी ने 4 नवंबर को बेटे को जन्म दिया था, लेकिन इसके बाद किडनी की समस्या हो जाने के चलते उसे बनूड़ से चंडीगढ़ स्थित पीजीआईएमईआर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

15 नवंबर को हरमीत कौर की सेहत में थोड़ा सुधार होने के चलते वह मिलने पहुंची थी। रात 11 बजकर 5 मिनट पर वहां गायनी वार्ड में जसप्रीत कौर नामक एक नर्स ने बताया कि उसे डॉक्टर ने हरमीत कौर को इंजेक्शन देने के लिए भेजा है। इंजेक्शन लगाकर जसप्रीत कौर वार्ड से बाहर चली गई और कुछ देर बाद ही हरमीत की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में डॉक्टरों को जानकारी दी गई तो हरमीत को तुरंत आईसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि उस वक्त शक के चलते जतिंदर कौर ने जसप्रीत कौर की फोटो खींच ली थी। इसी के आधार पर जतिंदर कौर ने चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने में अज्ञात महिला (जसप्रीत कौर, जिसकी बाद में पहचान हुई) के खिलाफ शिकायत दी थी।

विज्ञापन

उधर, पुलिस के मुताबिक जांच-पड़ताल में पता चला कि संगरूर की रहने वाली जसप्रीत कौर पीजीआईएमईआर की कर्मचारी ही नहीं है। वह पटियाला में केयरटेकर का काम करती थी और यहां उसे हरमीत कौर के भाई ने उसकी जान लेने के लिए भेजा था। साजिश के तहत जसप्रीत कौर नकली स्टाफ बनकर गायनी वार्ड में घुस गई और अपना काम करके चली गई। इस राज के  खुले के बाद पुलिस ने अब हरमीत कौर के भाई जसमीत सिंह, जीजा बूटा सिंह, जीजा के दोस्त मनदीप सिंह और टीका लगाने वाली जसप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ