Nellore Accident: नेशनल हाईवे पर टिपर से टकराई कार, 6 की मौत, शुरुआती जांच में गलती किसकी?

Andhra Pradesh 6 killed in road accident: आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में हुए दर्दनाक हादसे में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई. हादसा नेल्लोर जिले के संगम मंडल में पेरामन के पास नेशनल हाईवे पर हुआ. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से विशाल टिपर के नीचे दब गई और उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया.

nallore accident
विज्ञापन

Andhra Pradesh 6 killed in road accident: बीमार रिश्तेदार से मिलने जा रहे कार सवार 6 लोगों की आंध्रप्रदेश के नेल्लोर जिले में हुए दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। हादसा, नेल्लोर जिले के संगम मंडल में पेरामन के पास नेशनल हाईवे पर एक टिपर लॉरी से कार के टकराने से हुआ। रिपोर्ट के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से टिपर के नीचे दब गई और उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने बहुत कोशिश की, लेकिन कार में सवार 6 लोगों में से किसी को भी बचा नहीं पाए। मरने वालों की पहचान टी. राधा (38), टी. श्रीनिवासुलु (40), शेषम सरम्मा (40), बालावेंगय्या (45), चल्लागुंडला लक्ष्मी (30) और चंदू प्रिया (15) के रूप में हुई है।

शुरुआती जांच में टिपर लॉरी के चालक की गलती

अधिकारियों ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार लोग पूरी तरह दब गए। जब बड़ी मुश्किल से शवों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया तो वह बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। उन्हें आत्मकुर सरकारी अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया गया। प्रियजनों के शव देखकर शोकाकुल परिवार के सदस्य बिलख पड़े। जिला परिवहन आयुक्त ने कहा, पेरामन के पास हुए सड़क हादसे के दौरान एक टिपर लॉरी और छह लोगों को ले जा रही एक कार के बीच टक्कर हो गई। सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शुरुआती जांच में टिपर लॉरी के चालक की गलती बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जिला अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

महोबा में बारिश के दौरान हादसा, करंट की चपेट में आया दंपत्ति

महोबा जनपद के खरेला थाना क्षेत्र के एचाना गांव में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के बुजुर्ग दंपत्ति किचन में खाना बनाने में व्यस्त थे कि अचानक करंट की चपेट में आ गए। हादसे में पति सूबेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी आशा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं। आपको बता दें कि सूबेदार दरवाजे को पकड़ते ही बिजली के करंट की चपेट में आ गया। पति को तड़पता देख पत्नी आशा देवी बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी बुरी तरह झुलस गईं। उनकी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और किसी तरह उन्हें करंट से अलग किया, लेकिन तब तक सूबेदार की सांसें थम चुकी थीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ