---विज्ञापन---

देश

एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने पैसेंजर के साथ की मारपीट, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर, हुआ सस्पेंड

शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फिर से एयरलाइंस कंपनी सुर्खियों में है. दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक पायलट ने पैसेंजर को बुरी तरह से पीटा, जिसमें वो काफी जख्मी भी हो गया.

Author Written By: Varsha Sikri Updated: Dec 20, 2025 22:55
Delhi Airport
Credit: Social Media

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 पर शुक्रवार को एयर इंडिया एक्सप्रेस के पायलट ने पैसेंजर के साथ मारपीट की. पायलट ने यात्री को इतना पीटा कि उसका पूरा चेहरा लहूलुहान हो गया. यात्री ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर इस मामले की पूरी जानकारी शेयर की. पोस्ट में पायलट के कपड़े और यात्री का चेहरा साफ नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि घटना के वक्त पायलट ऑफ ड्यूटी था. 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पायलट को किया सस्पेंड 

घटना के बारे में जानकारी मिलते ही सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने जांच के आदेश दिए. वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी पायलट कैप्टन वीरेंद्र सेजवाल पर तुरंत एक्शन लेते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि घटना के वक्त पायलट ड्यूटी पर नहीं था और जिस यात्री पर उसने हाथ उठाया, वो किसी और फ्लाइट का पैसेंजर था. एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आगे कहा कि वो फिलहाल मामले की जांच कर रही है, उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: नकली PSI बन असली अधिकारियों को दिया हुक्म, दो-दो थाने के पुलिसवाले भी नहीं पकड़ पाए सच

यात्री ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

पायलट के साथ हुई झड़प के बाद पैसेंजर अंकित दीवान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया. जिसमें लिखा था कि उनपर मामला निपटाने के लिए प्रेशर बनाया गया और उनसे जबरदस्ती एक पत्र भी लिखवाया. लेटर में उनसे लिखवाया गया कि वो इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे. यात्री ने कहा कि उन्हें मजबूरन उनकी बात माननी पड़ी वरना उनकी फ्लाइट छूट जाती. अंकित दीवान ने बताया कि उनके चेहरे से निकलते खून को देखकर उनकी 7 साल की बेटी घबरा गई और अभी तक उस सदमे से नहीं उभर पाई है. यात्री ने शनिवार को पायलट का एक वीडियो शेयर करते हुए इंसाफ की मांग की है. 

---विज्ञापन---

पोस्ट में छलका पैसेंजर का दर्द

पैसेंजर अंकित दीवान ने पोस्ट में लिखा कि इस पूरी घटना की वजह से उनकी छुट्टियां खराब हो गईं. उन्होंने एयरलाइंस पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या वीरेंद्र सेजवाल जैसे पायलट को फ्लाइट उड़ाने की जिम्मेदारी देना सही है.  यात्री ने कहा कि उन्हें चोट लगने के बाद उनकी पत्नी फर्स्ट एड की मांग करती रही, लेकिन 45 मिनट तक उन्हें फर्स्ट एड नहीं मिल पाया. अंकित दीवान ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने भी उनकी शिकायत दर्ज नहीं की. 

यह भी पढ़ें: खतरनाक AQI से दिल्ली में बढ़े इस बीमारी के मरीज, अस्पताल के आंकड़ों में साफ दिखा असर

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्री से मांगी माफी 

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने पैसेंजर के साथ हुई मारपीट को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कंपनी को पीड़ित के साथ हुई घटना पर खेद है.  एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि पायलट को सस्पेंड कर आगे की जांच की जा रही है, जिसके बाद वो उचित कार्रवाई करेगी. 

First published on: Dec 20, 2025 06:08 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.