खतरनाक AQI से दिल्ली में बढ़े इस बीमारी के मरीज, अस्पताल के आंकड़ों में साफ दिखा असर

.दिल्ली की हवा एक बार फिर ज़हर बन चुकी है. राजधानी में AQI बेहद खतरनाक स्तर पर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. सांस लेना मुश्किल हो गया है और अस्पतालों में हार्ट के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. ग्राउंड ज़ीरो से देखिए ये रिपोर्ट.

Delhi AQI

प्रदूषण के कारण फेफड़ों की दिक्कतें हो सकती हैं. Image Credit - AI

विज्ञापन

Delhi AQI dangerous level: दिल्ली एनसीआर में आज सुबह से ही हवा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के खतरनाक स्तर को पार कर गया है. कोहरे और शीतलहर के बीच कई इलाकों में एक्यूआई का स्तर 430 से ऊपर दर्ज किया गया, धुएं की मोटी चादर साफ दिख रही थी. विजिबिलिटी बेहद कम है और लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत हो रही है. AQI खतरनाक श्रेणी में पहुंच चुका है, जिसका सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है.

हृदय रोग से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ी

लगातार बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या हृदय रोग से पीड़ित लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. लोग घरों से निकलते वक्त मास्क पहनने को मजबूर हैं, फिर भी आंखों में जलन और गले में खराश की शिकायत आम हो गई है, जहां इमरजेंसी वार्ड में भीड़ लगातार बढ़ रही है. डॉक्टरों के मुताबिक सांस और हृदय रोग से जुड़े मरीजों की संख्या में करीब 25 से 30 प्रतिशत तक इज़ाफा दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

दिल्ली में प्रदूषण ने हालात को बनाया गंभीर

मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि इलाज के साथ-साथ अब दवाओं की भी किल्लत सामने आ रही है. नेबुलाइज़र, सांस की दवाएं और कुछ जरूरी इमरजेंसी मेडिसिन अस्पतालों पर आसानी से उपलब्ध नहीं हैं. कुल मिलाकर, दिल्ली में प्रदूषण ने हालात को गंभीर बना दिया है. एक तरफ ज़हरीली हवा लोगों की सेहत पर असर डाल रही है, तो दूसरी तरफ अस्पतालों पर बढ़ता दबाव और दवाओं की कमी चिंता का विषय बन चुकी है. अब देखना होगा कि हालात से निपटने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग क्या ठोस कदम उठाता है.

आज दिल्ली में कैसा है मौसम

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों की सुबह आज भयंकर कोहरा देखे को मिला था, इसके बाच सूर्यदेव के दर्शन भी दुर्लभ हो गए. कई इलाकों में आज बादल भी छाए रहे. 21 और 22 दिसंबर को भी दिल्ली एनसीआर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया करने का पूर्वानुमान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ