Ramesh Vishwas Kumar Seat 11A: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरते ही क्रैश हो गई। ये विमान एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787-8 था। जिसकी फ्लाइट संख्या AI 171 थी। इस प्लेन ने दोपहर 1.38 मिनट पर उड़ान भरी और महज 2 मिनट बाद 1.40 पर बीजे मेडिकल हॉस्टल पर क्रैश हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे। जिसमें से एक यात्री की चमत्कारिक रूप से जान बच गई। इस शख्स का नाम रमेश विश्वास कुमार है। जो लंदन जा रहा था। उसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। रमेश Seat नंबर 11A पर बैठे। इस सीट को अब लकी माना जा रहा है। आइए जानते हैं ड्रीमलाइनर 787-8 में ये सीट कहां होती है?
कहां होती है सीट 11 A?
ड्रीमलाइनर बोइंग विमान होते हैं। जिसमें 300 यात्रियों के बैठने की क्षमता होती है। भारत में ऐसे 27 प्लेन हैं। हर प्लेन का सीटमैप अलग-अलग होता है। ड्रीमलाइनर 787-8 के सीटमैप के अनुसार, ये बिजनेस क्लास के ठीक पीछे वाली सीट होती है। इकोनॉमी क्लास में ये सीट बाएं हाथ पर फर्स्ट रो में होती है। जिसके पास में इमरजेंसी एग्जिट भी होता है। रमेश संभवतया इसी विंडो सीट पर बैठे थे। इस जगह काफी स्पेस भी होता है। खुशकिस्मती से उनकी जान बच गई। रमेश से गृह मंत्री अमित शाह ने भी मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के चचेरे भाई की मौत, प्लेन में थे को-पायलट
ये भी पढ़ें: कौन हैं रमेश विश्वास कुमार? अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बची इकलौती जान
क्या बोले जिंदा बचे रमेश विश्वास कुमार?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन क्रैश के बाद रमेश ने कूदकर जान बचाई। रमेश विश्वास कुमार ने हादसे के बाद कहा- मैं जैसे ही उठा। मेरे चारों ओर लाशें बिखरी थीं। मैं काफी डरा हुआ था। मैं उठा और भागने लगा। मेरे आसपास प्लेन के टुकड़े बिखरे हुए थे। किसी ने मुझे पकड़ा और एम्बुलेंस तक लेकर गया। जिसके बाद मैं अस्पताल पहुंचा।
रमेश कुमार का वीडियो वायरल
रमेश का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें वह बुरी तरह चोटिल नजर आ रहे हैं। वे रोड पर खुद चलकर जाते हैं और अपने साथ हुए हादसे के बारे में बताते हैं। बताया जा रहा है कि रमेश अपने भाई के साथ यात्रा कर रहे थे। हालांकि अभी तक उनके भाई का कुछ पता नहीं चल पाया है।
ये भी पढ़ें: एअर इंडिया की नौकरी छोड़ने वाले थे सुमित सभरवाल, पिता से किया था ये वादा
संबंधित खबरें
SIR पर बयान देकर घिरे जस्टिस उज्जल भुइयां, पूर्व CJI गवई ने उठाए सवाल
5 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
6 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
7 hrs agoक्या मोदी कैबिनेट से इस्तीफा देंगे दो मंत्री? राज्यसभा की लिस्ट से नाम गायब
8 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस ने क्यों हटाई नेम प्लेट? अधिकारियों ने बताई वजह
9 hrs agoभारत के अस्पतालों में बढ़ता विदेशी निवेश, महंगा इलाज बना बड़ी चिंता
10 hrs agoराहुल ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, महिलाओं से बदसलूकी को लेकर मांगा जवाब
11 hrs agoटैक्स अधिकारियों की अरेस्ट पावर क्यों खत्म करना चाहती है केंद्र सरकार?
12 hrs agoभारत-स्विट्जरलैंड की 'दोस्ती' से 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार: PM मोदी
12 hrs agoराज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने उतारे 8 उम्मीदवार; हरदीप पुरी का टिकट कटा
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines