Ahmedabad Plane Crash: बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के फैमिली फ्रेंड की मौत, प्लेन में थे को-पायलट

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के फैमिली फ्रेंड की मौत हो गई। अभिनेता सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस हादसे के बाद विक्रांत मैसी का दिल टूट गया।

ahmedabad plane crash, ahmedabad news, ahmedabad, Latest News, अहमदाबाद प्लेन क्रैश, अहमदाबाद खबर, अहमदाबाद, ताजा खबर, Air India, bollywood actor, vikrant mesey

अभिनेता विक्रांत मैसी के चचेरे भाई की प्लेन हादसे में मौत

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में बॉलीवुड अभिनेता विक्रांत मैसी के फैमिली फ्रेंड की मौत हो गई। अभिनेता सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस हादसे के बाद विक्रांत मैसी का दिल टूट गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने चचेरे भाई के जाने का गम साझा किया है। जिस पर कई बॉलीवुड के भी कई नामी लोगों ने इस पर दुख जताया है।

विज्ञापन

विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर साझा किया दुख

विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर बताया कि यह त्रासदी उनके दिल के बहुत करीब है। उन्होंने लिखा कि आज अहमदाबाद में हुए अकल्पनीय रूप से दुखद हवाई दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों और प्रियजनों के लिए मेरा दिल टूट गया है। यह जानकर और भी दुख हुआ कि फैमिली फ्रेंड और करीबी क्लिफोर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो उस दुर्भाग्यपूर्ण उड़ान पर काम करने वाले पहले अधिकारी थे। भगवान आपको और आपके परिवार को और सभी प्रभावितों को शक्ति दे।

विज्ञापन

Actor vikrant messy instagram post

बॉलीवुड अभिनेत्री की दोस्त की भी गई जान

अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे में बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष की दोस्त प्रीति की भी जान गई है। उन्होंनें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने इस हादसे में अपनी दोस्त को खो दिया है। उन्होंने अपनी दोस्त के परिवार के लिए संवेदनाएं जाहिर की हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘रेस्ट इन पीस प्रीति. मेरी संवेदनाएं चटर्जी फैमिली के साथ है अहमदाबाद प्लेन क्रैश.’

विज्ञापन

इन हस्तियों ने किया दुख जाहिर

बता दें कि इस हादसे के बाद शाहरुख खान, आमिर खान के अलावा करीना कपूर, आलिया भट्ट, सनी देओल, अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, सोनू सूद, रितेश देशमुख जैसी फिल्मी हस्तियों ने दुख जाहिर किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ