हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या अहमदाबाद प्लेन क्रैश में थी पायलट की गलती? पूर्व पायलट और BJD नेता ने जताई ये संभावना

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर कई थ्योरीज सामने आ रही हैं। किसी ने पायलट की गलती की ओर इशारा किया है तो वहीं कुछ इंजन में खराबी बता रहे हैं। अब इस मामले पर पूर्व कमर्शियल पायलट और बीजेडी नेता मन्मथ कुमार राउत्रे का बयान सामने आया है।

विज्ञापन
अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश पर बीजेडी नेता मन्मथ कुमार राउत्रे ने राय रखी।

Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में 270 लोगों की जान चली गई। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान मेडिकल हॉस्टल की छत पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सिर्फ एक शख्स रमेश विश्वास कुमार की जान बची। जबसे प्लेन क्रैश हुआ है, तबसे कयासों का दौर जारी है। एक्सपर्ट्स के भी इस मामले में बयान सामने आ रहे हैं। किसी का मानना है कि दुर्घटना में 8200 घंटे की उड़ान का अनुभव रखने वाले पायलट सुमित सभरवाल की गलती थी, तो वहीं किसी ने कहा है कि शायद इंजन फेल हो गया था। वहीं सुमित सभरवाल के आखिरी शब्द ‘थ्रस्ट नहीं मिल रहा है’ से कई अनुमान लगाए जा रहे हैं। अब इस मामले पर पूर्व कमर्शियल पायलट और बीजू जनता दल (BJD) नेता मन्मथ कुमार राउत्रे का बयान सामने आया है।

बेहद सेंसिटिव होता है ब्लैकबॉक्स 

राउत्रे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए इस बात की संभावना जताई कि शायद इस मामले में पायलट की गलती नहीं थी। राउत्रे ने कहा- प्लेन में दो ब्लैकबॉक्स नहीं होते। हम उसे एक ही ब्लैकबॉक्स बोलते हैं। दूसरा रिकॉर्डर है। एक कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर होता है। ये इतना सेंसिटिव होता है कि बारीक से बारीक चीज को भी रिकॉर्ड कर सकता है। ये बता सकता है कि कॉकपिट में कोई डैमेज तो नहीं था या फिर पायलट ने एक-दूसरे से क्या बात की, क्या देखा और कौनसी लाइट जली, ये सब रिकॉर्ड होता है। यानी पायलट ने क्या प्रोसीजर फॉलो किया, ब्लैकबॉक्स ने उसे रिकॉर्ड किया था।

अब ब्लैकबॉक्स से पूरी डिटेल निकलेगी। हम कितना भी अनुमान लगा लें, उसका कोई फायदा नहीं। राउत्रे ने कहा- पायलट की गलती ना के बराबर थी। नए एविडेंस से पता चल रहा है। पायलट की गलती जो हम सोच रहे थे, उसकी संभावना बेहद कम थी। पायलट ने पूरा प्रोसीजर फॉलो किया है। हालांकि पूरी सच्चाई ब्लैक बॉक्स में है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘DGCA-BCAS में पद खाली, कैसे होगी उड़ानों की सुरक्षा’? अहमदाबाद प्लेन हादसे पर जयराम रमेश का बयान

ये हो सकती है वजह 

राउत्रे के मुताबिक, सबसे ज्यादा अनुमान शायद दोनों इंजन फेल हुए या जितने थ्रस्ट की जरूरत थी, वो नहीं बन पाया। फ्लैप्स या लैंडिंग गियर में भी तकनीकी दिक्कत हो सकती है। हालांकि सिर्फ एक वीडियो से अनुमान नहीं लगाया जा सकता। लैंडिंग गियर की भी पोजिशन क्लियर होती जा रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने वाली है। एएआईबी के एक्सपर्ट आ चुके हैं। इनकी इंडिपेंडेंट रिपोर्ट आनी बाकी है। उम्मीद है कि जल्द ही एक प्रारंभिक रिपोर्ट आ सकती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद एयर इंडिया क्रैश में बचाई गई 31 लोगों की जान, फायर सर्विस डिपार्टमेंट ने झोंक दी थी पूरी ताकत

अब तक पिक्चर क्लियर हो गई होगी 

राउत्रे के अनुसार, डिजिटल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (DFDR) जिस दिन से मिला है, उसे यदि फ्लाइट के सॉफ्टवेयर से इंटीग्रेट कर दिया होगा तो मुझे लगता है कि जांच एजेंसियों को अब तक पिक्चर क्लियर हो गई होगी। फ्लाइट सेफ्टी के अधिकारियों को भी पता चल गया होगा। हालांकि अब देखना होगा कि वो कितना जल्दी अवेयर करते हैं।

विज्ञापन

अनुभवी पायलट से गलती होना मुमकिन नहीं 

बीजेडी नेता ने कहा- पायलट और इंजीनियर्स का मनोबल डाउन है। पहले दिन से डाउट हो रहा था कि इतने अनुभवी कमांडर से गलती होना नामुमकिन है। जो हमें सिखाया गया, एसओपी को उन्होंने फॉलो किया। मेरा मानना है कि सुमित सभरवाल ने लास्ट मोमेंट तक बहुत कोशिश की, लेकिन शायद उस दिन का बुरा टाइम था।

ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash के बाद Air India में कैसा है माहौल? Raveena Tandon ने किया रिवील

विज्ञापन

सेफ्टी का ध्यान नहीं 

उत्तराखंड मामले पर उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ महीने में 6 हादसे हो गए। बिजनेस टूरिज्म वेदर सही नहीं था। ये कमर्शियल इंटरेस्ट है, लोगों की सेफ्टी का ध्यान नहीं है। पायलट्स को भी सीजन की वजह से ज्यादा पैसे कमाने का प्रलोभन दिया जाता होगा। लोगों की जान लालच की वजह से जा रही है।

ये भी पढ़ें: फ्लाइट क्रैश मामले में जिंदा बचे शख्स का एक और वीडियो आया सामने, भयंकर आग से निकला था बाहर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola