फ्लाइट क्रैश मामले में जिंदा बचे शख्स का एक और वीडियो आया सामने, भयंकर आग से निकला था बाहर

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया क्रैश में जिंदा बचे एकमात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश का वीडियो सामने आया है। हादसे के बाद वे घायल अवस्था में आग से निकलते दिखाई दे रहे हैं। पीएम मोदी और अमित शाह ने उनसे मुलाकात की।

ahmedabad plane crash

विमान दुर्घटना में जिंदा बचे एक मात्र यात्री विश्वास कुमार रमेश (फोटो सोर्स-वायरल वीडियो)

विज्ञापन

Gujarat Air India Plane Crash : 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश हुआ था। इस हादसे में एक को छोड़कर सभी यात्रियों की जान चली गई थी। अब इस घातक विमान हादसे में जिंदा बचे विश्वास कुमार रमेश का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भयंकर आग वाली जगह से पैदल चलता हुआ आ रहा है।

विश्वास कुमार रमेश अकेले ऐसे यात्री थे, जो इस हादसे के बाद जिंदा बचे थे। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि दुर्घटना के बाद भयंकर आग लगी हुई है, लोग चिल्ला रहे हैं और सभी को दूर जाने की सलाह दे रहे हैं। इसी बीच आग की तरफ से ही एक शख्स घायल अवस्था में आ रहा है। एक शख्स उसे आता देखता है तो जल्दी वहां से भागने के लिए कहता है, लेकिन रमेश उसे कुछ बताते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisment

क्रैश विमान की तरफ से बाहर निकले रमेश

इसके बाद वह शख्स रमेश के पास गया, उसका हाथ पकड़ लिया और फिर उसे वहां से दूर लेकर गया। बताया जा रहा है कि रमेश के पास उनका फोन भी मौजूद था। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को बताया कि वह उसी विमान में शामिल थे जो क्रैश हुआ है। इसके बाद विश्वास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चला। विश्वास से मिलने गृह मंत्री अमित शाह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम लोगों ने मुलाकात की है।


विश्वास कुमार रमेश भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक थे, जो एयर इंडिया 171 में सवार थे। वह सीट 11ए पर बैठे थे। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों के भीतर यह पास के बी. जे. मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्पताल के छात्रावास के मेस में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई। विमान अस्पताल परिसर में गिरा था। वहां के लोगों को भी मिला लें तो मृतकों की संख्या 274 हो गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ