'DGCA-BCAS में पद खाली, कैसे होगी उड़ानों की सुरक्षा'? अहमदाबाद प्लेन हादसे पर जयराम रमेश का बयान

Jairam Ramesh On Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में 12 मई को हुए विमान हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस बीच कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने उड्डयन क्षेत्र में रिक्त पदों को लेकर सरकार से सवाल किए।

Jairam Ramesh

कांग्रेस नेता जयराम रमेश। (File Photo)

Jairam Ramesh On Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में 12 मई को एअर इंडिया का यात्री विमान दुर्घटनागस्त हो गया था, जिसमें पायलट और क्रू मेंबर समेत 270 लोगों की मौत हो गई। इसे लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि जब DGCA और BCAS में पद खाली हैं तो उड़ानों की सुरक्षा कैसे होगी?

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर कहा कि हम अहमदाबाद में हुई हवाई दुर्घटना पर जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन संसदीय समिति की रिपोर्ट के बावजूद कार्रवाई न होना गंभीर मामला है। हम इस पर सरकार से स्थिति स्पष्ट करने और आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हैं।

उड्डयन क्षेत्र में स्टाफ की कमी : जयराम रमेश

उन्होंने उड्डयन क्षेत्र में कर्मियों की कमी पर भी सवाल खड़े लिए। जयराम रमेश ने कहा कि उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा को मोदी सरकार द्वारा प्राथमिकता न देने की लापरवाही चिंताजनक है। मीडिया रिपोर्टों से स्पष्ट है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA), नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में अधिकारियों और कर्मियों की भारी कमी है।

जानें कहां कितने हैं रिक्त पद?

जयराम रमेश ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) में 53 प्रतिशत, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) में 35 प्रतिशत और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में 17 प्रतिशत पद खाली हैं। सुरक्षित उड़ानें कैसे सुनिश्चित होंगी, जब विमानन सुरक्षा, निरीक्षण, विनियमन और परिचालन से संबंधित प्रमुख विभाग आधे से भी कम स्टाफ पर कार्य कर रहे हों?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ