Ahmedabad Plane Crash के बाद Air India में कैसा है माहौल? Raveena Tandon ने किया रिवील

Ahmedabad Plane Crash: रवीना टंडन ने एयर इंडिया के प्लेन में बैठकर वहां के माहौल को लेकर सोशल मीडिया पर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे प्लेन क्रैश के बाद यात्रियों में उदासी और क्रू के बीच मायूसी छाई हुई है।

Raveena Tandon Ahmedabad Plane Crash

रवीना टंडन ने एयर इंडिया को लेकर पोस्ट शेयर किया है। (Photo Credit- Instagram)

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में जो अनहोनी हुई है, उससे सभी लोग उबरने की कोशिश कर रहे हैं। एयर इंडिया का प्लेन क्रैश होने की वजह से कई लोग अपनी जान गवा बैठे हैं। इस हादसे ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया है और अभी तक मातम मनाया जा रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का एक पोस्ट सामने आया है। इस पोस्ट में रवीना टंडन ने रिवील किया है कि इस हादसे के बाद उन्होंने फ्लाइट ली है और वो एयर इंडिया से उड़ान भर रही हैं।

भयानक हादसे के बाद रवीना टंडन ने ली फ्लाइट

रवीना टंडन ने कुछ देर पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में रवीना टंडन ने अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस फ्लाइट में बैठकर पोज दे रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी एयर इंडिया की टिकट भी दिखाई है। इन फोटोज के साथ कैप्शन में रवीना टंडन ने बताया है कि इस भयानक हादसे के बाद एयर इंडिया की फ्लाइट में कैसा माहौल देखने को मिल रहा है? पैसेंजर्स कैसा महसूस कर रहे हैं और केबिन क्रू का क्या हाल है?

विज्ञापन

रवीना टंडन ने नई शुरुआत पर किया पोस्ट

रवीना टंडन ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘नई शुरुआत… सभी मुश्किलों के बाद फिर से उठना और फ्लाई करना… उठना और सब कुछ फिर से शुरू करना, ज्यादा शक्ति के लिए नया संकल्प। माहौल गंभीर था और क्रू की स्माइल में दुख झलक रहा था। शांत पैसेंजर्स और क्रू मौन संवेदना और आत्मविश्वास के साथ जुड़े हुए थे। उन परिवारों के लिए संवेदनाएं, जिन्होंने अपने लव्ड वंस को खो दिया है। ये एक ऐसा घाव है जो कभी नहीं भरेगा। भगवान आपकी मदद करें एयर इंडिया। बेखौफ और फिर से मजबूत बनने और उबरने का इरादा। जय हिंद।’

विज्ञापन

हादसे के बाद दुखी हैं पैसेंजर्स और क्रू

अब रवीना टंडन के इस पोस्ट से रिवील हुआ है कि हादसे के बाद कहीं न कहीं पैसेंजर्स और एयर इंडिया के क्रू में मायूसी छाई हुई है। इस वक्त हर कोई आगे बढ़ने की कोशिश तो कर रहा है, लेकिन कोई भी प्लेन क्रैश के दर्द को भूल नहीं पाया है। वहीं, अब रवीना टंडन के पोस्ट पर फैंस रिएक्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस की सेफ जर्नी की दुआ मांग रहे हैं। साथ ही कमेंट कर रहे हैं कि वक्त के साथ सब ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ