कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर धरना और छात्र आंदोलन खत्म हो गया है. वहीं पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपतिसंभाजी नगर स्थित अपने घर पर हैं. यहां मीडिया के सामने उन्होंने अपनी दिली ख्वाहिश जाहिर की. इस दौरान उन्होंने भविष्य के लिए अपनी रणनीति भी बताई. अभिजीत दीपके ने बताया कि वे राजनीति में किस पद की चाहत रखते हैं? साथ ही खुलासा किया कि कॉकरोच जनता पार्टी जल्दी ही मीटिंग करके भविष्य की रणनीति का ऐलान करेगी.
10000000 की फंडिंग पर फंसे अभिजीत दीपके! पिता के पास अमेरिका भेजने के पैसे कहां से आए? ECI से जांच की मांग
विधायक या सांसद बनने की इच्छा नहीं
अभिजीत दीपके का कहना है कि वे राजनीति नहीं करना चाहते हैं. बल्कि वे हिंगोली जिले में बसे अपने गांव सांतुक पिंपरी के लिए कुछ करना चाहते हैं. राजनीति में आने की उनकी इच्छा नहीं हैं. अगर राजनीति करनी होती तो वे अमेरिका नहीं जाते. वे तो अपने गांव के सरपंच बनना चाहते हैं, ताकि वे अपने गांव के लिए कुछ कर सकें. परिवार को भी उनकी इस ख्वाहिश के बारे में पता है और वे मौका मिलते ही अपनी इस इच्छा को पूरा करेंगे. वे सरपंच बनकर अपने गांव का विकास करना चाहते हैं.
गांव में अस्पताल खोलना चाहते अभिजीत
अभिजीत ने कहा कि वे अपने गांव के स्कूल, सड़कों और नालों की मरम्मत करना चाहते हैं. गांव में अस्पताल खोलना चाहते हैं. वे अभी भी हर 2-3 महीने में अपने गांव जाते हैं और वहां के हालातों का जायजा लेते हैं. वे शहर में रहकर पढ़े, लेकिन जब वे गांव जाते थे तो देखते थे कि उनके रिश्तेदार स्कूल में टूटे फर्श पर बैठते थे. स्कूल की छतें भी टूटी हैं और बारिश के दिनों में तो वह बंद ही रहता है. गांव के लोगों को इलाज-उपचार के लिए भी शहर आना पड़ता है, देरी के कारण लोगों की मौत हो जाती है.
‘लड़कियों से माफी मांगें PM मोदी’, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने क्यों कहा ऐसा? अभिजीत दीपके का नया वीडियो
अभिजीत दीपके भविष्य में क्या करेंगे?
अभिजीत दीपके ने बताया कि वे वॉलिंटियर्स की टीम बनाकर अलग-अलग लेवल पर काम करेंगे. एक पॉलिटिकल प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेंगे. जितने ज्यादा प्रेशर ग्रुप बनाएंगे, उतना फायदा होगा. 5 साल बाद जब वे पुराने हो जाएंगे तो किसी और आंदोलन की शुरुआत करेंगे. 5 अगस्त को छत्रपति संभाजीनगर में अपने घर में बैठक करेंगे और CJP संगठन के भविष्य की रणनीति और वर्किंग पर चर्चा करेंगे. पार्टी के स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों से बातचीत करके उनके विचार और सुझाव भी लेंगे.