'लड़कियों से माफी मांगें PM मोदी', कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने क्यों कहा ऐसा? अभिजीत दीपके का नया वीडियो

अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी करके संसद मार्च में पुलिस लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर सवाल उठाए और प्रधानमंत्री मोदी से एक मांग की. उन्होंने दिल्ली पुलिस पर लड़कियों के साथ बर्बर व्यवहार करने के आरोप भी लगाए हैं.

pm modi

अभिजीत दीपके ने नया वीडियो जारी करके प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने एक और वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की छात्रों-युवाओं को माफ करने वाली वीडियो पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और उनसे एक डिमांड की. अभिजीत दीपके ने अपने नए वीडियो मैसेज में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को संसद मार्च में घायल हुई लड़कियों से माफी मांगनी चाहिए. क्या वे सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करके बातें करते रहेंगे या छात्रों पर दर्ज केस भी वापस लेंगे?

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के एक और वीडियो की उम्मीद जताई

अभिजीत दिपके ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर वीडियो जारी किया और 20 जुलाई को संसद मार्च में प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं पर पुलिस के लाठीचार्ज पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री मोदी आज रात एक और वीडियो जारी करेंगे और छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के लिए माफी मांगेंगे. पुलिसकर्मियों ने नाबालिग बच्चों, छात्रों और छात्रों पर बल प्रयोग किया. बच्चियों पर लाठीचार्ज किया. महिला प्रदर्शनकारियों से दुर्व्यवहार किया.

विज्ञापन

प्रधानमंत्री के वीडियो के जवाब में जारी किया वीडियो

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान उन पर और उनकी दिवंगत मां के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बयान देने वाले युवाओं को माफ करने की बात कही थी. इसके जवाब में ही अभिजीत दीपके ने वीडियो जारी करके संसद मार्च में हुई पुलिस की कार्रवाई याद दिलाई और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को घायल प्रदर्शनकारियों से पुलिस की कार्रवाई के लिए माफी मांगनी चाहिए.

संसद मार्च में पुलिस से झड़प में घायल हुए थे स्टूडेंट्स

बता दें कि 3 मई 2026 को हुआ NEET-UG 2026 एंट्रेस एग्जाम का पेपर लीक हो गया था. केंद्र सरकार ने उस पेपर को रद्द करके दोबारा एग्जाम कराया था, लेकिन अभिजीत दिपके के नेतृत्व में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन शुरू किया, जिससे देशभर के स्टूडेंट्स जुड़े. प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को संसद मार्च निकाला गया था, जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई थी. प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लेना पड़ा था, जिसमें कई युवा और पुलिसवाले घायल हुए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ