हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar : VB-G-RAM-G बिल को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह का बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के एक हेरिटेज स्थल पर पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। प्रयागराज में आज से माघ मेला का शुभारंभ होने जा रहा है। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद बवाल अभी तक नहीं थमा है। हादी के लिए न्याय की मांग के लिए आज से बांग्लादेश में ‘मार्च फॉर जस्टिस’ होने जा रहा है।

विज्ञापन
Aaj Ki Taaza Khabar

Live Updates

21:10 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक का जन्म शताब्दी समारोह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भुवनेश्वर, ओडिशा: दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जानकी बल्लभ पटनायक की जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होने पर BJD के वाइस-प्रेसिडेंट देबी प्रसाद मिश्रा ने कहा, 'जानकी बल्लभ पटनायक ओडिशा के तीन बार मुख्यमंत्री रहे. वह केंद्र सरकार में मंत्री भी थे, उन्होंने रक्षा, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली... वह पत्रकारिता और कहानी कहने के क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्ति थे, और इन क्षेत्रों में उन्होंने जबरदस्त बौद्धिक क्षमता दिखाई. उनके नेतृत्व की पहचान ओडिशा के विकास के लिए विज़न और सभी को साथ लेकर चलने वाली प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता थी... हमारे नेता, श्री नवीन पटनायक ने भी अपने वीडियो संदेश में इस गुण की तारीफ की.'

20:05 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: IGI एयरपोर्ट रोड पर सड़क हादसा

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली के IGI एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में 3 जनवरी 2026 की तड़के करीब 2:30 बजे सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. सूचना मिलते ही PCR और स्थानीय पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की.

जांच में सामने आया कि टी-3 टर्मिनल की ओर जाने वाली सड़क पर एक कैब और टाटा हैरियर कार के बीच टक्कर हो गई. हादसे में शामिल सभी लोगों को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी चिकित्सकीय जांच की गई.

पुलिस ने उपलब्ध तथ्यों के आधार पर दुर्घटना का मामला दर्ज (FIR) कर लिया है. फिलहाल सबूत जुटाने और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है.

18:35 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शिमला फेक डिग्री स्कैम मामले में दो आरोपियों को भगौड़ा किया घोषित

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: शिमला फेक डिग्री स्कैम मामले में, दो आरोपी – मनदीप राणा (बेटा) और अश्विनी कंवर (मां) – जो भारत से भाग गए थे, उन्हें आज सुबह शिमला PMLA कोर्ट ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित कर दिया. दोनों आरोपी अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं: ED

18:19 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उमर खालिद, शरजील इमाम की जमानत पर SC सुनाएगा फैसला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उमर खालिद, शरजील इमाम की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार को फैसला सुनाएगा. दिल्ली दंगा मामले में आरोपी उमर खालिद, शरजील इमाम, गुलफिशा फातिमा, मीरान हैदर, शिफा उर रहमान समेत 7 आरोपियों की ज़मानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सोमवार 5 जनवरी को फैसला सुनाएगा.

ये सभी आरोपी 5 साल से ज़्यादा समय से जेल में बंद है. इन्होंने ट्रायल में देरी ,अपने खिलाफ हिंसा भड़काने का कोई सबूत न होने का हवाला देते हुए जमानत की मांग की है.

जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजरिया की बेंच सोमवार को साढ़े दस बजे फैसला सुनाएगी.

18:05 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्रीय मंत्री ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: जयपुर, राजस्थान: VB-G-RAM-G बिल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, 'जब देश में मजदूरों की मजदूरी के दिनों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 कर दी गई है, रोजगार की गारंटी को और भी सख्त बनाया गया है, अगर सरकार रोजगार देने में फेल होती है तो मुआवजे का प्रावधान किया गया है, और अगर समय पर पेमेंट नहीं होता है तो देरी से पेमेंट पर ब्याज का प्रावधान किया गया है... अगर कांग्रेस पार्टी इन सबके बाद भी विरोध करती है, तो वह अपने मजदूर विरोधी और किसान विरोधी चरित्र को उजागर कर रही है. देश की जनता देख रही है और जवाब देगी.'

18:01 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुवाहाटी में दिखा साल 2026 का पहला सुपरमून

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: असम: 2026 का पहला 'सुपरमून', जिसे 'वुल्फ मून' के नाम से भी जाना जाता है, गुवाहाटी में देखा गया.

इस खगोलीय घटना के दौरान, चंद्रमा एक सामान्य पूर्णिमा की तुलना में 30% ज़्यादा चमकदार दिखाई देगा.

17:54 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यह भूमि हर भारतीय के लिए एक तीर्थ स्थल है- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का लंबा समय यहां बिताया. कई लोगों ने यहीं अपनी आखिरी सांस ली, जिससे भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती मिली और कई बहादुर आत्माओं को यहां फांसी दी गई. जब दमन अपने चरम पर था, तब उनकी आवाज देश और दुनिया तक नहीं पहुंच रही थी. लेकिन आज, सेलुलर जेल में बना वीर सावरकर का स्मारक पूरे देश और दुनिया से कह रहा है, यह ऐलान कर रहा है कि हजारों शहीदों ने यहाँ अपने जीवन का बलिदान दिया... नरेंद्र मोदी ने इन सभी बहादुर नायकों में से हर एक के नाम पर एक द्वीप का नाम रखा है. यह भूमि हर भारतीय के लिए एक तीर्थ स्थल है.'

17:48 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यह भूमि हर भारतीय के लिए एक तीर्थ स्थल है- अमित शाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने जीवन का लंबा समय यहाँ बिताया. कई लोगों ने यहीं अपनी आखिरी सांस ली, जिससे भारत के स्वतंत्रता संग्राम को मजबूती मिली और कई बहादुर आत्माओं को यहां फांसी दी गई. जब दमन अपने चरम पर था, तब उनकी आवाज देश और दुनिया तक नहीं पहुंच रही थी, लेकिन आज, सेलुलर जेल में बना वीर सावरकर का स्मारक पूरे देश और दुनिया से कह रहा है, यह ऐलान कर रहा है कि हजारों शहीदों ने यहां अपने जीवन का बलिदान दिया... नरेंद्र मोदी ने इन सभी बहादुर नायकों में से हर एक के नाम पर एक द्वीप का नाम रखा है. यह भूमि हर भारतीय के लिए एक तीर्थ स्थल है.'

17:09 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: TMC सांसद मौसम बेनजीर नूर कांग्रेस में शामिल हुईं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली: TMC सांसद मौसम बेनजीर नूर कांग्रेस में शामिल हो गई हैं.

उन्होंने कहा, 'मैं कांग्रेस पार्टी को फिर से उनके साथ काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देती हूं... मैंने पहले ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. मैंने अपना इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस चेयरपर्सन ममता दीदी को सौंप दिया है, और मैं सोमवार को राज्यसभा से भी इस्तीफा दूंगी. तो, आज से मैं कांग्रेस में शामिल हो गई हूं, और मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत करूंगी क्योंकि बंगाल के लोग, मालदा के लोग, कांग्रेस में विश्वास करते हैं, वे कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता, विकास और शांति की विचारधाराओं में विश्वास करते हैं.'

14:47 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: इंदौर में अब तक 16 मौतें

इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी से 16 मौतें हो चुकी हैं। हालांकि कलेक्टर शिवम मिश्रा ने 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। मेडिकल कॉलेज के सीनियर्स डॉक्टर का पैनल बनाया गया है। कलेक्टर शिवम मिश्रा ने बताया कि 203 लोगों का 41 अस्पतालों में इलाज जारी है।

14:45 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: माघ मेला पर पहले दिन 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई डुबकी

श्रद्धालु स्नान-दान के बाद अक्षयवट और लेटे हनुमानजी के दर्शन कर रहे हैं मेला प्राधिकरण का अनुमान है कि आज 20 से 25 लाख श्रद्धालु पहुंच सकते हैं,सीएम योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं किसी भी श्रद्धालु को असुविधा नहीं होनी चाहिए और लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं मेले की निगरानी ए आई तकनीक से लैस CCTV कैमरों से की जा रही है एटीएस एनआईए के कमांडो भी तैनात हैं,योगी सरकार माघ मेले को मिनी कुंभ के रूप में आयोजित कर रही है।

13:35 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: मनरेगा के लिए कांग्रेस का बड़ा ऐलान

दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह एमजीएनआरईजीए बचाओ संग्राम है, जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है। इसका पहला चरण 8 जनवरी से शुरू होकर 25 फरवरी को समाप्त होगा। इस नई योजना की एकमात्र गारंटी केंद्रीकरण की गारंटी है, क्योंकि निधि आवंटन का निर्णय लेने का पूरा अधिकार केंद्र के पास सुरक्षित है।

13:28 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में अभिनेत्री के खिलाफ वारंट जारी

उत्तराखंड में अंकिता हत्याकांड से जुड़े चर्चित ऑडियो क्लिप और ब्लैकमेलिंग के मामलों में फंसी सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर आफत आई है। कोर्ट ने हरिद्वार पुलिस को अभिनेत्री के खिलाफ अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किया है। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

12:22 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: उत्तराखंड में सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। थल थाना क्षेत्र में रिण–बिछुल क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक कार खाई में गिर गई। कार में 3 लोग सवार थे। एक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं 2 लोग अभी भी लापता हैं।

12:03 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध पवित्र पिपरावा अवशेषों की प्रदर्शन का किया उद्घाटन

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राय पिथोरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से संबंधित पवित्र पिपरावा अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, 'प्रकाश और कमल: प्रबुद्ध व्यक्ति के अवशेष' का उद्घाटन किया। यह ऐतिहासिक आयोजन भगवान बुद्ध के पिपरावा रत्न अवशेषों के पुनर्मिलन का प्रतीक है, जिन्हें 127 वर्षों के बाद वापस लाया गया है। इन अवशेषों में 1898 और फिर 1971-1975 में पिपरावा स्थल पर हुई खुदाई से प्राप्त अवशेष, रत्न और अवशेष पात्र शामिल हैं।

11:28 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: माघ मेले में 10 बजे तक 9 लाख लोगों ने किया स्नान

पौष पूर्णिमा के अवसर पर माघ मेले के पहला स्नान दिवस है। प्रयागराज में सुबह 10 बजे तक लगभग 9,00,000 लोगों ने पवित्र जल में स्नान किया। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार, फर्रुखाबाद में सुबह से अब तक लगभग 25,000 लोगों ने स्नान किया है।

11:11 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: IGI एयरपोर्ट पर बड़ा एक्शन, 2025 में वीजा-पासपोर्ट फ्रॉड के 130 से ज्यादा आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पुलिस यूनिट ने वर्ष 2025 में वीज़ा-पासपोर्ट फ्रॉड, अवैध इमिग्रेशन, टाउटिंग और चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने देश के अलग-अलग हिस्सों से 130 से अधिक एजेंटों और दलालों को गिरफ्तार किया, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को विदेश भेजने में शामिल थे। पहली बार इस तरह के मामलों में वित्तीय जांच पर जोर दिया गया, जिसके तहत 100 से ज्यादा संदिग्ध बैंक खातों को फ्रीज़ किया गया। एक मामले में अपराध से अर्जित संपत्ति की कुर्की के लिए अदालत में आवेदन भी दायर किया गया है।

10:50 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पशु बलि पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

मद्रास HC ने थिरुप्परनकुंड्रम पहाड़ी पर 50 लोगों के साथ केवल संथानाकुडु उरुस उत्सव की अनुमति दी। साथ ही साफ किया कि कोई पशु बलि नहीं होगी।

10:46 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पंजाब के सरकारी अस्ताल में चोरी

पंजाब के मुक्तसर जिले के गिदड़बाहन हलके के सरकारी अस्पताल को चोरों ने निशाना बनाया। नशा छुड़ाने वाले लोगों को दी जाने वाली गोलियों में से 10 हजार गोलियां चोरी हो गईं। उन्होंने अस्पताल के कमरे के बाहरी हिस्से की खिड़की तोड़ी, अलमारी का ताला तोड़ा और गोलियां चुरा लीं। उसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

10:41 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: छत्तीसगढ़ में 2 माओवादियों की मौत

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू किया गया। जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम दक्षिण बस्तर क्षेत्र में अभियान पर थी। सुबह 5:00 बजे से ही डीआरजी और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। आईजी बस्तर पी सुंदरराज के अनुसार, तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ स्थल से अब तक दो माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं।

09:59 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी में ट्रेन हादसा, बरेली में चपेट में आया युवक

यूपी के बरेली में शनिवार सुबह एक ट्रेन हादसा हो गया। बरेली के फरीदपुर ब्लॉक स्थित बिलपुर क्रॉसिंग के पास एक युवक 14692 मोरध्वज एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक अप और डाउन लाइन के बीच फंस गया था। आसपास लोगों ने उसे आवाज लगाई लेकिन नहीं सुन पाया।

09:43 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: महाराष्ट्र में यीशू विवाद, अंधविश्वास सीखने पर हिन्दू संगठन आक्रामक

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई पूर्व होली फॅमिली कॉन्वेंट हाईस्कूल के 31 दिसंबर 2025 के स्नेह सम्मेलन में विद्यार्थियों ने यीशु के स्पर्श से अंधे का ठीक होना, लंगड़ा चलना आदि असाध्य रोग ठीक करने वाले चमत्कारों का नाट्यमय प्रदर्शन विद्यार्थीद्वारा कराया गया । सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से मामला गंभीर दिखता है । ऐसा आरोप हिन्दू संगठनों ने लगाया है ।

07:54 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में 5 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

बढ़ती सर्दी को देखते हुए स्कूलों पर बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बिहार में निजी और सरकारी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने का आदेश दिया गया है।

07:53 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: प्रयागराज में माघ मेला का शुभ आगमन

यूपी के प्रयागराज में माघ मेला का आज से शुभारंभ हो चुका है। इस दौरान का श्रद्धालु और साधु-संत स्नान के लिए पहुंचने लगे हैं। एक साधु ने कहा कि माघ मेले के दौरान, श्रद्धालु शुद्धि, आध्यात्मिक उत्थान और दिव्य आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आते हैं। इन दिनों पवित्र स्नान करने से पाप धुल जाते हैं, आत्मा शुद्ध होती है और दिव्य कृपा प्राप्त होती है।

07:50 (IST) 03 Jan 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बांग्लादेश में आज से फिर प्रदर्शन शुरू

बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या का विवाद फिर शुरू हो गया था। इंकलाब मोनचो आज से हादी के लिए न्याय की मांग को लेकर ‘मार्च फॉर जस्टिस’ शुरू करेगा। यह मार्च 6 जनवरी तक चलने का ऐलान किया गया है।

Breaking News: आज 03 जनवरी है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल कोहरे से राहत है लेकिन हल्की बूंदाबांदी ने ठंड़ बढ़ा दी है। IMD के अनुसार, शीतलहर शुरू होने वाली है। प्रयागराज में आज से माघ मेला का शुभारंभ होने जा रहा है। पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद बवाल अभी तक नहीं थमा है। हादी के लिए न्याय की मांग के लिए आज से बांग्लादेश में ‘मार्च फॉर जस्टिस’ होने जा रहा है। जन सांस्कृतिक आंदोलन इंकलाब मोनचो 6 जनवरी तक इसका आयोजन करेगा। इधर, प्रधानमंत्री मोदी आज दिल्ली के एक हेरिटेज स्थल पर पिपरहवा अवशेषों की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola