Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: UP में दो दशक की दुश्मनी खत्म! पूर्वांचल के दो बाहुबली आमने-सामने, फिर मिलाया हाथ
पूर्वांचल की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कभी कट्टर दुश्मन रहे पूर्व सांसद धनंजय सिंह और MLC विनीत सिंह अब एक मंच पर साथ नजर आए और हाथ मिला लिया। दो दशक पुराने कातिलाना हमले के केस के बाद दोनों के रिश्ते तल्ख रहे थे। विनीत पर केस चला था कि उन्होंने अभय सिंह के साथ मिलकर धनंजय की हत्या की कोशिश की थी। इस केस में। सब बरी हो गए हैं। पूर्व मारने महेंद्र सिंह की बेटी की शादी में हुई यह मुलाकात अब चर्चा का विषय है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ईरान वार्ता के लिए रवाना नहीं हुए US उपराष्ट्रपति, टलती दिख रही है इस्लामाबाद वार्ता
व्हाइट हाउस अधिकारियों के अनुसार उपराष्ट्रपति JD Vance अभी तक ईरान वार्ता के लिए रवाना नहीं हुए हैं, जिससे बातचीत पर अनिश्चितता बढ़ गई है। इसी बीच इस्लामाबाद वार्ता टलती दिख रही है और पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री इशाक डार ने युद्धबंदी बढ़ाने की मांग की है। हालात के बीच कच्चे तेल की कीमतें फिर 90 डॉलर प्रति बैरल पार कर गई हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: खड़गे के बयान पर सियासी बवाल, PM मोदी को ‘आतंकवादी’ कहने पर दर्ज हुई शिकायत
कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के बयान पर विवाद बढ़ गया है, जिसमें उन्होंने Narendra Modi को ‘आतंकवादी’ कहा। इसे लेकर कड़ी शिकायत दर्ज कराते हुए इसे लोकतांत्रिक संस्थाओं पर गंभीर हमला बताया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: नेहा महाजन का विपक्ष पर हमला, शोर-शराबे से बाधा, पीएम मोदी वादा जरूर निभाएंगे
जम्मू-कश्मीर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा महाजन ने विपक्ष पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि शोर-शराबे और ड्रामे के कारण दो-तिहाई बहुमत की बाधा आई, लेकिन पीएम मोदी अपनी प्रतिबद्धता जरूर पूरी करेंगे। उन्होंने विपक्षी राजनीति को परिवारवाद तक सीमित बताया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा एक्शन: लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी समेत 20 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय
पटियाला हाउस कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी सहित 20 आरोपियों पर मकोका (MCOCA) के तहत आरोप तय किए हैं. यह गिरोह जेल और विदेशों से जबरन वसूली व हथियार तस्करी का नेटवर्क चला रहा था, जिसका पैसा आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल होता था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: केरल में पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की मौत
केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (KSDMA) ने त्रिशूर के मुंडाथिकोड पटाखा गोदाम में हुए भीषण विस्फोट में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: सांसद पप्पू यादव को नोटिस जारी किया, आपत्तिजनक बयान को लेकर महिला आयोग ने लिया एक्शन
बिहार राज्य महिला आयोग ने सांसद पप्पू यादव को नोटिस जारी किया। महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर स्वतः संज्ञान लिया गया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर यह कार्रवाई की गई।आयोग ने बयान को महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बताया है।नोटिस में बयान को “घृणित” करार दिया गया।तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई। लोकसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा तक की बात कही गई। आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने यह नोटिस जारी किया राजनीतिक क्षेत्र की महिलाओं पर टिप्पणी को गंभीर माना गया।बयान से महिलाओं की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचने की बात कही गई। मामले को लेकर बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 'आतंकवादी नहीं कहा, PM मोदी लोगों और पार्टियों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा
PM मोदी पर अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "वह (PM मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं...मेरा मतलब है, मैं साफ करना चाहता हूं, कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ED, IT और CBI जैसी संस्थाएं उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: 30 अप्रैल को यूपी विधान सभा का विशेष सत्र
उत्तर प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को होगा। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दी प्रस्ताव को मंजूरी। यूपी में 30 अप्रैल को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र होगा। महिला आरक्षण बिल गिरने के मामले में विपक्ष के विरुद्ध सत्ता पक्ष पेश निंदा प्रस्ताव करेगा। यूपी में विधानसभा के एकदिवसीय विशेष सत्र का आयोजन 30 अप्रैल को होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम सम्राट
बिहार के CM सम्राट चौधरी आज PM मोदी से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में आज शाम 4 बजे मुलाकात होगी। CM बनने के बाद आज पहली बार सम्राट PM मोदी से मिलेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पश्चिम बंगाल में आज जारी होगी पहली वोटर लिस्ट
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में चुनाव होना है 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 30 अप्रैल के चुनाव को लेकर आज पहली लिस्ट जारी होनी है जिसको लेकर लोग कोलकाता के जोका में अपने नाम का पता करने के लिए पहुंच रह सफीकुर रहमान मुला पहुंचे हुए हैं इनका कहना है कि उनके पिताजी का नाम लिस्ट से कट चुका है और आज इनका लिस्ट में नाम को जोड़ने का बात था लेकिन यह पहुंचे हैं परिवार के दो लोगों का के नाम का कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है उनके पिताजी और उनके बहन का भी नाम नहीं है उनके पिताजी का नाम अरब अलीमुल्ला और उनके बहन का नाम आमीना बीवी है उनके परिवार में टोटल 9 लोग हैं का नाम है और दो लोगों का नहीं है टोटल 11 लोगों की फैमिली है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: गंगोत्री धाम पर जुटे श्रद्धालु
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित पवित्र गंगोत्री धाम अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर 19 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुल गया। द्वार खुलते ही भारत और विश्वभर से भारी संख्या में तीर्थयात्री देवी गंगा का आशीर्वाद लेने के लिए उमड़ पड़े।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: लेंस कार्ट का यू टर्न
लेंसकार्ट के यू टर्न के बाद भी भोपाल के न्यू मार्केट में बिंदी तिलक ड्रेस कोड को लेकर लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू संगठनों ने प्रदर्शन किया, अंदर घुसने की कोशिश की, पुलिस सुरक्षा बढाई गई बैरिकेडिंग की गई, हिंदू संगठनों ने मंत्रोच्चार कर शो रूम के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक, त्रिशूल का चिन्ह बनाया
हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि संगठन लेंसकार्ट के खिलाफ बहिष्कार का आह्वान कर रहा है। यह हिंदुस्तान है, यहां तिलक, कलावा और बिंदी का सम्मान होना चाहिए। अगर कंपनी ने इन पर रोक लगाने का प्रयास किया तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने कॉरपोरेट जगत को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सनातन धर्म के प्रतीकों का अपमान करने पर कड़ा विरोध होगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में लगी भीषण आग
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में आग लग गई है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं हैं। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों को अन्य सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कराया जा रहा है। अब तक साफ नहीं है कि घटना के समय अस्पताल में कितने मरीज भर्ती थे। साथ ही आग लगने की वजह का भी पता लगाया जा रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: मधु किश्वर से पूछताछ कर आज लौट सकती है चंडीगढ़ पुलिस
सूत्रों के हवाले से जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ पुलिस के साथ जांच में सहयोग करने पर मधु किश्वर से चंडीगढ़ पुलिस की टीम आज सिर्फ पूछताछ करके वापस लौट सकती है। पूछताछ में सहयोग ना करने पर गिरफ्तारी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। मधु किश्वर से पूछताछ कर रही चंडीगढ़ पुलिस, पूछताछ से संतुष्ट होने के आधार पर आगे का फैसला लेगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: शादी का जश्न मातम में बदला, फूड पॉइजनिंग से 400 से ज्यादा बीमार
गुजरात के दाहोद जिले के गरबाडा तालुका स्थित अभलोड़ गांव में कल रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ी त्रासदी हो गई। यहाँ सामूहिक भोज के बाद 400 से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, तालाब फलिया में आयोजित इस शादी में मेहमानों ने पनीर की सब्जी और आम का रस खाया था। रात करीब 11 बजे अचानक लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते मरीजों की संख्या इतनी बढ़ गई कि गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने मुख्य चुनाव आयुक्त को लिखा पत्र
बीजेडी सांसद सस्मित पात्रा ने ओडिशा में एसआईआर प्रक्रिया के संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है कि व्यापक रूप से यह बताया गया है और प्रशासनिक रूप से भी स्वीकार किया गया है कि प्रारंभिक सत्यापन चरण के दौरान लगभग 9.8 लाख मतदाताओं को संभावित रूप से मतदाता सूची से हटाने के लिए चिन्हित किया गया है। यद्यपि सटीक मतदाता सूची बनाए रखना चुनावों की निष्पक्षता के लिए मौलिक है, लेकिन इन प्रस्तावित विलोपनों का पैमाना, स्वरूप और प्रक्रिया गंभीर और महत्वपूर्ण चिंताएं पैदा करती हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने विपक्ष पर साधा निशाना
लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि महिलाओं के प्रकोप से विपक्ष को कोई नहीं बचा सकता। देश की 50% महिलाएं उन्हें कोसेंगी और सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके सब इसके सामने राख हो जाएंगी, और 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा का खेल खत्म हो जाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में मारपीट
ग्रेटर नोएडा की एक रिहायशी सोसायटी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। लाठी-डंडों से हुई इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये वीडियो सुपरटेक अप कंट्री सोसायटी का बताया जा रहा है, जो यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर-17 क्षेत्र में स्थित है। यहां दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों तरफ से लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: वडोदरा में 210 करोड़ के साइबर फ्रॉड गैंग का भंडाफोड़
गांधीनगर साइबर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस की एक टीम ने वडोदरा में छापा मारकर एक अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गैंग के 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। पता चला है कि इस गैंग ने 210.70 करोड़ रुपये से ज़्यादा का साइबर फ्रॉड किया है।
साइबर सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस ने दीपेश बाबू सिंह राजपुरोहित (मुख्य सरगना), अब्दुल कबीर पठान, विवेक वंजारा, मयंक बैरवा, रोहित वर्मा और मोहित रावल को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क के खिलाफ पूरे देश में कुल 273 मामले दर्ज किए गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: ममता बनर्जी बड़ाबाजार में करेंगी सभा
ममता बनर्जी आज दोपहर 3 बजे बड़ाबाजार के सत्यनारायण पार्क में विजय उपाध्याय के समर्थन में जनसभा करेंगी। कल रात लॉर्ड सिन्हा रोड, शेक्सपीयर सरणी के मकानों में वोटरों संग की मीटिंग, दिनेश बजाज, फिरहाद हकीम रहे साथ।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: पीएम मोदी का राजस्थान दौरा रद्द
राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन बीती शाम रिफाइनरी में आग लगने की वजह से पीएम मोदी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आज मनाया जा रहा ‘सिविल सेवा दिवस’
पूरे देश में आज ‘सिविल सेवा दिवस’ मनाया जा रहा है. यह दिन उन लोक सेवकों को समर्पित है जो देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देते हैं. इसी दिन 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें “Steel Frame of India” कहा था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE: आज थमेगा चुनाव प्रचार
तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. आज शाम 5 बजे से इन राज्यों में ‘साइलेंस पीरियड’ लागू हो जाएगा, जिसके बाद किसी भी प्रकार का सार्वजनिक प्रचार या रैलियां प्रतिबंधित रहेंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar Today Latest News : आज 21 अप्रैल है. आज की बड़ी खबरों की बात करें तो पूरे देश में आज ‘सिविल सेवा दिवस’ मनाया जा रहा है. यह दिन उन लोक सेवकों को समर्पित है जो देश के प्रशासनिक ढांचे को मजबूती देते हैं. इसी दिन 1947 में सरदार वल्लभभाई पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्हें “Steel Frame of India” कहा था. आज प्रधानमंत्री लोक प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए ‘प्रधानमंत्री पुरस्कार’ प्रदान करते हैं. राष्ट्रपति आज ओडिशा के दौरे पर हैं. वे राउरकेला में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी और एक जनसभा को संबोधित करेंगी.
राजस्थान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बालोतरा जिले की पचपदरा रिफाइनरी का लोकार्पण करने वाले थे, लेकिन बीती शाम रिफाइनरी में आग लगने की वजह से पीएम मोदी का राजस्थान दौरा रद्द हो गया है. तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. आज शाम 5 बजे से इन राज्यों में ‘साइलेंस पीरियड’ लागू हो जाएगा, जिसके बाद किसी भी प्रकार का सार्वजनिक प्रचार या रैलियां प्रतिबंधित रहेंगी. इन क्षेत्रों में 23 अप्रैल को मतदान होना है. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
4 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
7 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
7 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
10 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
11 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
12 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
13 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines