Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं पीएम मोदी और महिलाओं को बधाई देता हूं- शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महिला आरक्षण बिल पर शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा कहते हैं, "शिवसेना की ओर से, और हमारे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से—जो हमारी पार्टी के मुख्य नेता हैं—मैं PM मोदी और केंद्र सरकार का धन्यवाद करता हूँ। हमें पूरा यकीन है कि महिला सशक्तिकरण पर कई लोगों ने भाषण दिए हैं। लेकिन पहली बार, हम पूरे आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं कि जो बिल कल पास होगा... यह हमारी महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी बात है। मैं सभी महिलाओं को बधाई देता हूँ।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्मृति ईरानी और शुभेंदु अधिकारी ने लॉन्च किया BJP का मातृशक्ति गारंटी कार्ड
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्मृति ईरानी और शुभेंदु अधिकारी ने BJP का मातृशक्ति गारंटी कार्ड लॉन्च किया. बता दें कि सरकारी बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त सेवा के साथ-साथ अन्नपूर्णा भंडार सहित कई लाभों की घोषणा की गई है.
पश्चिम बंगाल की ताकत का मुख्य आधार, हमारी माताओं और बहनों को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम ‘मातृशक्ति भोसड़ा कार्ड’ है. इस पहल से हर महीने उनके अकाउंट में सीधे ₹3,000 ट्रांसफर किए जाएंगे. बंगाल की महिलाएं आत्मनिर्भर बनें. BJP का मतलब है विकास और खुशहाली!
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के ऑटो रिक्शा अब जल्द अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के प्रचार का हिस्सा बनेंगे
दिल्ली के ऑटो रिक्शा अब जल्द अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के प्रचार का हिस्सा बनेंगे. अमेरिकी स्वतंत्रता के 250 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए इन समारोहों की शुरुआत नई दिल्ली में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छत्तीसगढ़ के वेदांता हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट हादसे में मारने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. सरकार की तरफ से 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं की भव्य विशाल बाइक रैली निकाली गई
लखनऊ में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत महिलाओं की भव्य विशाल बाइक रैली निकाली गई. ये बाइक रैली 1090 चौराहे से होते हुए मुख्यमंत्री आवास से विधानसभा तक पहुंची. केंद्र सरकार और राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम कर रही है. महिलाओं ने विधानसभा के बाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए. तमाम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 33% आरक्षण देने के लिए शुक्रिया अदा किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एमडी मध्यांचल के ऑफिस का घेराव किया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ने अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ एमडी मध्यांचल के ऑफिस का घेराव किया. विधायक रविदास मल्होत्रा का कहना है स्मार्ट मीटर अडानी के है इन मीटर के जरिए लगातार अवैध वसूली की जा रही है. उन्होंने कहा- जनता परेशान है, सरकार को यह स्मार्ट मीटर हटाने पड़ेंगे. अगर सरकार हमारी बात नहीं सुनेगी तो सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एनकाउंटर में 6 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सरिता विहार इलाके में एक मुठभेड़ के बाद 6 बांग्लादेशियों को पकड़ा है. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली थीं, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अंतरिम जमानत पर स्टे लगाया, असम कोर्ट जाने को कहा
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर स्टे लगाया है और उन्हें असम कोर्ट जाने को कहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर डीएम का बड़ा एक्शन
नोएडा में श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन को लेकर डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है. उन्होंने कहा कि अगर किसी भी एजेंसी का कोई वर्कर इस तरह के प्रदर्शन करेगा तो उस कंपनी को ब्लैकलिस्ट कर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: AAP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर ED की छापेमारी
AAP राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ED ने छापेमारी की . हाल ही में AAP ने राघव चड्ढा को हटाकर अशोक मित्तल को राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बस पलटी, 6 की मौत, 21 घायल
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 6 की मौत हो गई और 21 घायल हुए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज 3 बजे विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है
महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) पर अमल करने और इससे जुड़े परिसीमन (Delimitation) विधेयक पर सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज 3 बजे विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है. विपक्ष 33% आरक्षण को 2029 से पहले लागू करने, OBC कोटा और परिसीमन से जुड़े मुद्दों पर साझा रणनीति बना रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में एक और एफिडेविट दाखिल किया
केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट में एक और एफिडेविट दाखिल किया . केजरीवाल ने जज के दोनों बच्चों का मुद्दा उठाया. जज के दोनों बच्चे तुषार मेहता के अंडर में काम करते हैं. तुषार मेहता उनके बच्चों को केस देते हैं. CBI की तरफ से तुषार मेहता ही वकील हैं. केजरीवाल ने कहा कि जस्टिस शर्मा ऐसे में तुषार मेहता के खिलाफ कैसे ऑर्डर देंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अस्पताल में चाचा पशुपति कुमार पारस से मिलने पहुंचे चिराग पासवान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग ने बंगाल में मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर लगभग आधी कर दी है
चुनाव आयोग ने बंगाल में मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर लगभग आधी कर दी है. इस बार 165 नहीं, 87 केंद्रों पर ही 294 सीटों की मतगणना होगी. कहा जा रहा है इस बार नतीजे आने में देरी हो सकती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के रोहिणी में झुग्गियों में आग लगने से 3 की मौत
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत पहुंचे ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर
ऑस्ट्रिया के संघीय चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा के लिए नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रिया के बीच सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। चांसलर स्टॉकर की यात्रा से 'भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी को और मजबूती मिलेगी'।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में लगी आग
दिल्ली के रोहिणी में एक खुले प्लॉट में आग लग गई। दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी
PM नरेंद्र मोदी कर्नाटक दौरे पर जाएंगे। सुबह 11 बजे पीएम मोदी मांड्या जिले के श्री क्षेत्र आदिचुंचनगिरी में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार को आज मिलेगा 24वां सीएम
बिहार के लिए आज का दिन अहम होने वाला है। पहली बार बीजेपी का नेता बिहार का सीएम बनने जा रहा है। सम्राट चौधरी 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें सीएम होंगे।
आज 15 अप्रैल है। बिहार के लिए आज का दिन अहम होने वाला है। पहली बार बीजेपी के नेता बिहार के सीएम बने हैं। सम्राट चौधरी ने आज सीएम पद की शपथ ली। वहीं लोक सभा में महिला आरक्षण बिल को लेकर विपक्षी दलों की बैठक होगी। असम के CM हिमंता की पत्नी पर पवन खेड़ा की टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट आज सुनवाई हुई। PM नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक दौरे पर हैं।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
3 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
3 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
5 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
8 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
9 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
10 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
10 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
11 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines