हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'पंजाब दिल्ली से बहुत दूर, प्रदूषण नहीं पहुंच सकता वहां', पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह

उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना में बड़ा हादसा हो गया। इसमें 60 मजदूर घायल हो गए। तृणमूल कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेगा।

विज्ञापन

Live Updates

21:18 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: 'पंजाब दिल्ली से बहुत दूर, प्रदूषण नहीं पहुंच सकता वहां'

पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, 'पंजाब दिल्ली से बहुत दूर है और बीच में हरियाणा आता है. हमारा प्रदूषण वहां नहीं जाता है. कोरोना काल में भी दिल्ली में प्रदूषण था मगर पंजाब में कोई आग नहीं लगाई गई थी. यह प्रदूषण दिल्ली सरकार द्वारा फैलाया गया है. भाजपा की दिल्ली सरकार प्रदूषण पर फेल है. उन्हें प्रदूषण पर रोक लगानी चाहिए.'

19:41 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया ने किया नए साल का स्वागत

न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में सबसे पहले 2026 का स्वागत किया गया. ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हार्बर ब्रिज पर आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाया गया. वहीं, जीलैंड के ऑकलैंड में जब रात के 12 बजे तो जबरदस्त आतिशबाजी के साथ लोगों ने नए साल का स्वागत किया.

19:38 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर भाजपा ने किया पलटवार

भाजपा सांसद राजू बिस्ता ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर कहा, "अभिषेक बनर्जी निराश हैं. वे बार-बार ममता बनर्जी पर उन्हें उपमुख्यमंत्री घोषित करने का दबाव डाल रहे हैं, और ममता बनर्जी जानती हैं कि अगर वे ऐसा करती हैं, तो चुनाव से पहले ही वे हार जाएंगी. इसी कुंठा की वजह से अभिषेक बनर्जी दिल्ली गए हैं. आज SIR से कौन परेशान है? बांग्लादेशी घुसपैठिए और रोहिंग्या परेशान हैं, लेकिन TMC इतना हंगामा क्यों कर रही है? अगर आप SIR को स्वीकार नहीं करना चाहते, तो न करें. अगर आप चुनाव लड़ना चाहते हैं, तो लड़ें, वरना न लड़ें, लेकिन जनता को बेवकूफ बनाना बंद करें... वे हार के डर से कभी दिल्ली भाग रहे हैं, कभी उल्टे-पुल्टे बयान दे रहे हैं, लेकिन इन सबसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा..."

17:45 (IST) 31 Dec 2025

'बंगाल में SIR कराने की हिम्मत की, तो वे खून की नदियां बहा देंगे...', अधीर रंजन चौधरी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और बाकी सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए थे, और हमने पहले ही कहा था कि चुनाव आयोग जवाब नहीं देता. बंगाल से आकर ये लोग जो सवाल उठा रहे हैं, वही सवाल हमने बिहार में भी उठाए थे. यह पुरानी बात है. बंगाल में SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले, ममता बनर्जी खुद कहती थीं कि वह बंगाल में SIR नहीं होने देंगी... सत्ताधारी पार्टी के नेता और उनके भतीजे(अभिषेक बनर्जी) भी कहते थे कि अगर किसी ने बंगाल में SIR कराने की हिम्मत की, तो वे खून की नदियां बहा देंगे... अब वे एक प्रतिनिधिमंडल लेकर आए हैं, जबकि ड्राफ्ट पहले ही जारी हो चुका है और अंतिम सूची जारी होने वाली है. बंगाल में 90-92% BLO सरकारी कर्मचारी हैं. क्या उनमें ममता बनर्जी के खिलाफ कुछ करने की हिम्मत है? नहीं, है. दूसरे राज्यों में ज़्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए, लेकिन बंगाल में उतने नहीं हटाए गए... बंगाल में, विधानसभा और लोकसभा चुनावों को छोड़कर पंचायत चुनावों, नगर पालिका चुनावों और बाकी सभी चुनावों में नामांकन दाखिल नहीं करने दिए जाते... बंगाल में, TMC सिर्फ़ वोट चोरी नहीं वोट डकैती करती है."

15:58 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: भारत ने सफलतापूर्वक किया प्रलय मिसाइल का परीक्षण

आज प्रलय मिसाइल का परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

14:37 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अयोध्या में सीएम योगी ने संघर्ष को किया याद

अयोध्या में सीएम योगी ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद से, अयोध्या ने राम जन्मभूमि आंदोलन के कई चरण देखे हैं। कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ और राजनीतिक सत्ता की लालसा से प्रेरित होकर अयोध्या को अशांति और संघर्ष का केंद्र बना दिया था। 5 अगस्त, 2020 को स्वतंत्र भारत में पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने अयोध्या का दौरा किया और श्री राम जन्मभूमि मंदिर की भूमि पूजन की। 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री ने अयोध्या का दौरा किया और श्री राम लल्ला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न की। तीसरी बात, जब प्रधानमंत्री ने 25 नवंबर को फिर से अयोध्या का दौरा किया, तो उन्होंने राम मंदिर के मुख्य शिखर पर सनातन धर्म का ध्वज फहराया और घोषणा की कि सनातन धर्म से ऊपर कुछ भी नहीं है और यह ध्वज सदा ऊंचा लहराता रहेगा, इस प्रकार उन्होंने पूरे देश और विश्व को एक संदेश दिया।

14:25 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नामांकन के बाद Ncp अजित पवार गुट के उम्मीदवार का निधन

मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव के दौरान एक बहुत ही बुरी घटना हुई है। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के अजीत पवार गुट के एक कैंडिडेट की नॉमिनेशन पेपर फाइल करने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मरने वाले कैंडिडेट का नाम जावेद पठान (उम्र 66) बताया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार के दिन जावेद पठान ने सुबह 10 से 11 बजे के बीच वार्ड नंबर 22 से नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की तरफ से अपना नॉमिनेशन पेपर फाइल किया था। उसके बाद दोपहर करीब 3:30 बजे मीरा रोड के हैदरी चौक इलाके में उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया। तुरंत इलाज की कोशिश की गई, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

13:44 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: तमिलनाडु में बड़ा फेरबदल

तमिलनाडु में बड़े स्तर पर फेरबदल देखने को मिला है। DIG से लेकर DGP तक 70 IPS अधिकारियों का हुआ प्रमोशन और ट्रांसफर हुआ।

13:42 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पटियाला के पूर्व आई जी अमर सिंह चहल के मामले में अहम गिरफ्तारी

पटियाला के पूर्व आई जी अमर सिंह चहल के मामले में अहम गिरफ्तारी हुई है। आईजी चहल से 8.10 करोड़ की साइबर ठगी मारी गई थी और आई जी ने आत्महत्या की कोशिश की थी। फिलहाल, आईजी चहल खतरे से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र के थाने में दो लोगों को हिरासत में लिया। इन लोगों से करीब पांच सौ सिम भी बरामद किए जाने की सूचना है।

12:48 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली पहुंचा टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल

पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआईआर विवाद के बीच, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में भारतीय निर्वाचन आयोग के कार्यालय पहुंचा।

12:15 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: अयोध्या पहुंचे सीएम योगी और रक्षा मंत्री

अयोध्या में आज राम लला प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ है। इस मौके पर प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे।

12:15 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बिहार में डॉक्टरों का धरना

बिहार की राजधानीपटना के बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इंटर्न डॉक्टरों को पिछले 8 महीनों से उनका वजीफा नहीं मिला है। इस तरह की देरी प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है और सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा को कमजोर करती है। डॉक्टरों के श्रम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। समय पर भुगतान उनका अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

11:45 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पीएम आवास पर कैबिनेट बैठक शुरू

साल के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में कबिनेट की अहम बैठक शुरू हो गई है। पीएम आवास सात लोक कल्याण मार्ग पर बैठक शुरू हुई। सभी केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं। कुछ बड़े और अहम फैसलों की संभावना जताई रही है।

11:29 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: खाटू श्याम जाने वाले ध्यान दें...

नए साल पर भीड़ को देखते हुए खाटू श्याम के लिए प्रशासन आदेश जारी किया है। रींगस SDM ब्रिजेश कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर सुबह 10 बजे से 2 जनवरी 2026 को 10 बजे तक 48 घंटे के लिए रींगस से खाटू रोड नो व्हीकल जॉन रहेगा।

11:15 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बीजेपी का दावा- बंगाल में 3 हजार कार्यकर्ता मारे गए

बीजेपी ने कहा कि बंगाल से घुसपैठिए को बाहर निकालेंगे। बीजेपी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में उनके 3 हजार कार्यकर्ता लौटकर घर नहीं आए, उनकी हत्या हुई है। बंगाल में अराजकता का माहौल है। तुष्टिकरण की राजनीति में बंगाल बर्बाद हो रहा है।

11:15 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: नोएडा में हादसा, ई-रिक्शा को कार ने मारी टक्कर

नोएडा में कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। एक कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। ई-रिक्शा सेक्टर 19 जा रहा था, तभी दूसरी दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने मेरे वाहन को टक्कर मार दी। कार चालक भी घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया।

10:50 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हिंदू रक्षा दल के 10 सदस्य गिरफ्तार

गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से तलवारें बांटी और भड़काऊ नारेबाजी की। यह घटना 29 दिसंबर, 2025 को शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में HRD कार्यालय के पास हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में हिन्दू रक्षा दल के सदस्यों को तलवारें और अन्य धारदार हथियार बांटते हुए दिखाया गया है, जिसका दावा उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के मद्देनजर "आत्मरक्षा" के लिए किया था।

हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी चौधरी के निर्देश पर तलवारें बांटी गईं। पुलिस ने 16 नामित व्यक्तियों और 25-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों ने तलवारें लवाकर और भड़काऊ नारेबाजी की, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने 8 तलवारें बरामद की हैं और मुख्य आरोपी पिंकी चौधरी अभी फरार है ।

10:49 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: दिल्ली पहुंचेंगे टीएमसी की अभिषेक बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बैनर्जी के साथ 10 सदस्य दल आज केंद्रीय चुनाव आयुक्त से नई दिल्ली में मुलाकात करेगा। यह बैठक राज्य में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के बीच हो रही है, जिसे लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के मेटाबिक , प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक एमडी नदिमुल हक, सांसद डेरेक ओ’ब्रायन, कल्याण बनर्जी, ममता ठाकुर, साकेत गोखले और रिताब्रत बनर्जी शामिल होंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप मजूमदार, चंद्रिमा भट्टाचार्य और मानस भुइयां भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे।

10:46 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: खाटूश्यामजी: बाबा श्याम के तीन दिवसीय मेला

खाटूश्याम में दूसरे दिन द्वादशी पर भीड़ उमड़ रही है। 14 कतारों से कतारबद्ध होकर कर भक्त दर्शन रहे हैं। बाबा श्याम के प्रतिदिन पांच समय की आरती के समय पर्दा होगा। रात्रि में दो घंटे बाबा श्याम को शयन करवाया जायेगा। मंदिर में दर्शन की व्यवस्था 24 घंटे है।

09:52 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: हरियाणा पुलिस को आज मिलेगा नया डीजीपी

हरियाणा पुलिस को आज नया डीजीपी मिल जाएगा। नए साल पर नया डीजीपी मिल जाएगा, जिसके लिए यूपीएससी की आज दोपहर दिल्ली में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में भाग लेने के लिए चीफ सेक्रेटरी अनुराग रस्तोगी और गृह सचिव सुमिता मिश्रा दिल्ली में पहुंच चुके हैं। बैठक से पहले पांच अफसरों का डोजियर तैयार कर लिया गया है। बैठक में तीन अफसरों के नामों को फाइनल करने के बाद राज्य सरकार को भेज दिया जाएगा। एक जनवरी को हरियाणा को नया डीजीपी मिल जाएगा, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा आलोक मित्तल और अजय सिंघल के नामों की हो रही है।

09:29 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: बहराइच में उर्स मेले की अनुमति नहीं

यूपी के बहराइच में सैयद सालार मसूद गाजी की दरगाह पर सालाना उर्स का मामला में सिर्फ दो दिन आयोजित होगा। इस बार कोई मेला नहीं लगेगा। सिर्फ धार्मिक परंपराओं का पालन होगा। दरगाह प्रबंधन समिति ने जिला प्रशासन को शपथ पत्र दिया है। इसके पहले मैं जून 2025 में जेठ मेले की भी अनुमति नहीं मिली थी।

08:34 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: गुजरात से भागा बदमाश असम में गिरफ्तार

गुजरात में पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश कर रहे बिश्नोई गैंग के कुख्यात सदस्य पर गोलियां चली। स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने असम से गिरफ्तार किया था। बिश्नोई गैंग का बदमाश अशोक बिश्नोई पुलिस की गिरफ्त से फरार होने की फिराक में था। स्टेट मॉनिटरिंग सेल ने असम से इस कुख्यात अपराधी को पकड़ा और गांधीनगर ले जा रहे थे। रास्ते में दाहोद के पास अचानक हंगामा मच गया। अश्विन बिश्नोई ने पुलिस टीम पर धावा बोला, हथियार छीनने की नाकाम कोशिश की। जवाब में पुलिस ने गोली चलाई जिससे आरोपी को पैर में गोली लगी। घायल अशोक को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बिश्नोई गैंग से जुड़े इस अपराधी पर कई केस दर्ज हैं, जिसमें हत्या, फिरौती जैसे संगीन आरोप हैं।

08:15 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: यूपी के गाजियाबाद में एनकाउंटर

एनसीआर के गाजियाबाद पुलिस ने एनकाउंटर किया है। ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में एक शातिर अपराधी को घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

08:01 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: पूर्व पीएम खालिदा जिया का अंतिम संस्कार आज

पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज पूर्व पीएम खालिदा जिया का अंतिम संस्कार होगा। इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे।

07:57 (IST) 31 Dec 2025

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Update: चमोली में टकराई दो ट्रेनें, 60 मजदूर घायल

उत्तराखंड के जनपद चमोली के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की टीबीएम साइट पर मंगलवार को शिफ्ट परिवर्तन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। टनल के भीतर मजदूरों को लाने-ले जाने वाली दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई, जिससे बड़ी संख्या में मजदूर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे। उन्होंने वहां भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना के समय करीब 100 मजदूर मौजूद थे, जिनमें से लगभग 60 घायल हुए हैं। इनमें 42 घायल मजदूरों का उपचार जिला अस्पताल गोपेश्वर में तथा 17 घायलों का उपचार विवेकानंद अस्पताल

Breaking News: आज साल 2025 का अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर है। पड़ोसी देश बांग्लादेश में आज पूर्व पीएम खालिदा जिया का अंतिम संस्कार होगा। इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे। इधर, तृणमूल कांग्रेस का 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज CEC ज्ञानेश कुमार से मुलाकात करेगा। देशभर में स्विगी, जोमैटो, अमेज़न, फ्लिपकार्ट समेत डिलीवरी वर्कर्स ने आज हड़ताल का ऐलान किया है। देर रात उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना में बड़ा हादसा हो गया। इसमें 60 मजदूर घायल हो गए।

आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट पाने के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ….

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola