Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में फिर शुरू होगा 'वर्क फ्रॉम होम'
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. इसके तहत विभागाध्यक्षों को सप्ताह में कम से कम दो दिन 'वर्क फ्रॉम होम' (WFH) की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है. हालांकि, निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि दफ्तर में कर्मचारियों की उपस्थिति किसी भी समय 50 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए. घर से काम करने वाले कर्मचारियों के लिए हमेशा फोन पर उपलब्ध रहना अनिवार्य होगा. साथ ही, DoPT ने फिलहाल दिल्ली के बाहर किसी भी वर्कशॉप या बड़े आयोजन पर रोक लगा दी है और बैठकों के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) को प्राथमिकता देने का सुझाव दिया है. यह कदम प्रशासनिक दक्षता और वर्तमान परिस्थितियों के बीच संतुलन बनाने के लिए उठाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरानी प्रोटोकॉल के तहत चीनी जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की मिली मंजूरी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान ने रणनीतिक साझेदारी और बीजिंग के राजनयिक अनुरोध पर चीनी जहाजों को 'होर्मुज जलडमरूमध्य' से गुजरने की अनुमति दे दी है। तस्नीम न्यूज के अनुसार, यह रियायत तेहरान-स्वीकृत ट्रांज़िट प्रोटोकॉल के तहत दी गई है, जो दोनों देशों के बीच गहरे द्विपक्षीय और रणनीतिक संबंधों को दर्शाती है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामला: लातूर कनेक्शन में CBI की बड़ी कार्रवाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले की जांच कर रही CBI ने महाराष्ट्र के लातूर में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। जांच एजेंसी ने एक सेवानिवृत्त प्राध्यापक को हिरासत में लिया है, जिससे हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, यह प्रोफेसर करीब तीन-चार साल पहले रिटायर हुए थे और सीधे तौर पर NEET पेपर सेट करने की प्रक्रिया से जुड़े हुए थे।
CBI की टीमें लातूर में कई ठिकानों पर छापेमारी और दस्तावेजों की सघन जांच कर रही हैं। एजेंसी का मुख्य फोकस अब उस पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने पर है, जो इस बड़ी साजिश के पीछे था। इस कार्रवाई के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कई अन्य रसूखदार नाम भी जांच के घेरे में आ सकते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी की अपील पर बिहार के राज्यपाल के काफिले से घटे वाहन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम एशिया के गहराते संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील का असर अब बिहार में दिखने लगा है. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सादगी और संसाधन संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अपने कारकेड (काफिले) में वाहनों की संख्या घटाने का बड़ा निर्देश दिया है. अब उनके काफिले में केवल तीन वाहन ही शामिल रहेंगे. राजभवन द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यह निर्णय पेट्रोल-डीजल की बचत और सरकारी संसाधनों के कुशल प्रबंधन के लिए लिया गया है. साथ ही, सचिवालय के अधिकारियों को भी सरकारी वाहनों का उपयोग केवल अत्यंत आवश्यक होने पर ही करने की हिदायत दी गई है. इस कदम को प्रशासनिक स्तर पर मितव्ययता की दिशा में एक प्रभावी प्रयास माना जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन-अमेरिका संबंधों पर राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में आयोजित भोज (Banquet) के दौरान द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा देने पर जोर दिया। जिनपिंग ने कहा कि चीन और अमेरिका दोनों देशों की जनता महान है। उन्होंने रेखांकित किया कि 'चीनी राष्ट्र का महान पुनर्जागरण' और 'Make America Great Again' एक-दूसरे की सफलता में सहायक बनकर विश्व कल्याण को बढ़ावा दे सकते हैं। शी ने जोर दिया कि 1.7 अरब की संयुक्त आबादी वाले इन दोनों देशों के संबंध न केवल आपसी हितों, बल्कि वैश्विक स्थिरता के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने ऐतिहासिक जिम्मेदारी का आह्वान करते हुए कहा कि दोनों पक्षों को मिलकर काम करना चाहिए, क्योंकि उनके निर्णय दुनिया के 8 अरब लोगों के भविष्य को प्रभावित करते हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के जंतर-मंतर पर गुरुवार को AISA समेत कई लेफ्ट छात्र संगठनों ने NEET परीक्षा और NTA के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए NTA को भंग करने की मांग उठाई।
प्रदर्शनकारी छात्रों का आरोप है कि लगातार पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों के बावजूद कोई ठोस सुधार नहीं किया जा रहा। छात्रों ने कोचिंग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की। प्रदर्शन स्थल पर धर्मेंद्र प्रधान की तस्वीर के साथ इस्तीफे की मांग वाले पोस्टर और नारेबाजी देखने को मिली।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली कार बम ब्लास्ट केस में 7500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट पेश
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लाल किले के पास हुए कार बम धमाका मामले में NIA ने पटियाला हाउस कोर्ट में 7500 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट पेश की. 10 नवंबर 2025 को हुए हाई-इंटेंसिटी VBIED (कार बम) ब्लास्ट में 11 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए. चार्जशीट में 10 आरोपियों के नाम शामिल हैं, जिनमें कई डॉक्टर और प्रोफेशनल लोग भी हैं. पुलवामा निवासी डॉ. उमर उन नबी को इस पूरे मॉड्यूल का मास्टरमाइंड बताया गया है. उसकी धमाके में मौत हो चुकी है. सभी आरोपी Ansar Ghazwat-ul-Hind (AGuH) और Al-Qaida in Indian Subcontinent (AQIS) से जुड़े बताए गए हैं. NIA के मुताबिक आरोपियों ने “Operation Heavenly Hind” चलाया था, जिसका मकसद भारत में शरिया शासन लागू करना था. धमाके में Triacetone Triperoxide (TATP) जैसे बेहद खतरनाक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था. जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ड्रोन और रॉकेट आधारित IED हमलों की भी तैयारी कर रहे थे. आरोपियों के पास AK-47, क्रिंकोव राइफल, देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस होने की बात सामने आई. जांच जम्मू-कश्मीर, दिल्ली, हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात तक फैली. चार्जशीट में 588 गवाह, 395 दस्तावेज और 200 से ज्यादा सबूत शामिल किए गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन
अखिलेश यादव के भाई और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उन्हें उनके ससुर अरविंद बिष्ट ने मुखाग्नि दी। इस दौरान बैकुंठधाम भैंसाकुंड श्मशान घाट पर प्रतीक के चाहने वाले और समाजवादी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चुनाव आयोग का 16 राज्यों में SIR कराने का आदेश
भारतीय चुनाव आयोग ने 3 राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण कराने का आदेश दिया है। इस सूची में 3 केंद्रशासित प्रदेश भी शामिल हैं। वहीं सूची में वे राज्य भी शामिल हैं, जिनमें इस साल के आखिर में या अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली लाल किला कार बम धमाके में चार्जशीट दाखिल
दिल्ली में लाल किला क्षेत्र में कार बम धमाका मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने पटियाला हाउस कोर्ट में 7500 पेजों की विस्तृत चार्जशीट पेश कर दी है। पिछले साल 10 नवंबर को हुए हाई-इंटेंसिटी VBIED (कार बम) ब्लास्ट में 11 लोगों की जान गई और कई लोग घायल हुए थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देवास में फैक्ट्री में जोरदार धमाका
मध्य प्रदेश के देवास में एक फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद भड़की आग में झुलसने से 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आखिरी सफर पर निकले प्रतीक यादव
प्रतीक यादव अपनी जिंदगी के आखिरी सफर पर निकल गए हैं। उनकी शवयात्रा जारी है और थोड़ी देर बाद बैकुंठ धाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: थोड़ी देर में होगा प्रतीक यादव का अंतिम सस्कार
प्रतीक यादव का अंतिम संंस्कार थोड़ी देर में होगा। उनके घर पर समाजवादी नेताओं और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी है। उनकी अंतिम यात्रा वाले वाहन पर पशुओं के साथ उनके चित्र लगाए गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जैसलमेर में GIB संरक्षण की बड़ी उपलब्धि
राजस्थान में ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (GIB) के संरक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मिली है। रामदेवरा और सुदासरी ब्रीडिंग सेंटरों में ‘आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन’ (AI) तकनीक का इस्तेमाल करके 2 नए चूजों को पैदा किया गया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) द्वारा संचालित विभिन्न केंद्रों में GIB की कुल आबादी बढ़कर 86 हो गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चीन में ट्रंप ने की जिनपिंग की तारीफ
बीजिंग में राष्ट्रपति ट्रंप और राष्ट्रपति जिनपिंग की मुलाकात हुई। ट्रंप ने जिनपिंग की खुलकर तारीफ की। ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति को महान नेता कहा। उन्होंने कहा कि जब मैं ये कहता हूं तो कभी-कभी लोग मुझे पसंद नहीं करते, लेकिन मैं फिर भी कहता हूं, क्योंकि यह सच है। ट्रंप ने जिनपिंग का धन्यवाद किया कि उन्होंने बीजिंग में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का इतना शानदार स्वागत किया। जिनपिंग से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है। इनका दोस्त होना सम्मान की बात है। चीन और अमेरिका के बीच रिश्ता पहले से कहीं बेहतर होने वाला है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात में टैंकर से टकराई बस में लगी आग
गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। टैंकर से टकराने के बाद बस में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इजरायल के प्रधानमंत्री के यूएई दौरे पर विवाद
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू के कार्यालय ने दावा किया है कि ऑपरेशन रोरिंग लायन के बीच प्रधानमंत्री ने गुप्त रूप से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का दौरा किया और वहां राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद से मुलाकात की। हालांकि, यूएई ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। यूएई के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि ईरान युद्ध के दौरान नेतन्याहू का कोई दौरा नहीं हुआ और न ही उसके क्षेत्र में किसी इजरायली सैन्य प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया गया।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेट्रोल-डीजल बचाने पर बिहार के मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री मोदी की डीजल और पेट्रोल बचाने की अपील का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। बिहार सरकार के मुखियास सम्राट चौधरी ने ईंधन बचत को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सम्राट चौधरी ने अपने काफिले में चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मंत्रियों और अधिकारियों को भी अनावश्यक वाहनों के इस्तेमाल से बचने की सलाह दी गई है।
उन्होंने सप्ताह में एक दिन अधिकारियो को नो व्हिकल डे करने को कहा है। सरकार ने डिजिटल मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग को बढ़ावा देने पर जोर दिया है, ताकि यात्रा कम हो और पेट्रोल-डीजल की बचत हो सके। वहीं सरकारी और निजी दफ्तरों में ‘वर्क फ्रॉम होम’ को भी प्रोत्साहित करने की बात कही गई है। इस कदम को ईंधन बचत और सरकारी खर्च कम करने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में चलती बस में महिला से दुष्कर्म
दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठा है। क्योंकि दिल्ली के रानी बाग इलाके में चलती बस में महिला से रेप हुआ है। पीड़िता के मुताबिक सोमवार रात को उसको अगवा करके बस में 2 घंटे तक उसके साथ दुषकर्म किया गया। पुलिस ने बस को सीज किया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रपति ट्रंप 11 साल बाद चीन के दौरे पर पहुंचे
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप साल 2017 के 11 साल बाद बीजिंग गए हैं। इस यात्रा का उद्देश्य अमेरिका-चीन संबंधों को स्थिर करना और अमेरिकी हितों को बढ़ावा देना है। ट्रंप के साथ करीब 30 बिजनेस लीडर्स का प्रमुख प्रतिनिधिमंडल चल रहा है, जिसमें प्रमुख अमेरिकी CEOs शामिल हैं, जो उच्चस्तरीय व्यापारिक चर्चाओं में भाग लेंगे। यह मुलाकात वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाल सकती है।
मुख्य एजेंडे में बड़े पैमाने पर व्यापार सौदे और चीन की तरफ से विमान खरीद और सोयाबीन के क्षेत्र में खरीदारी के लिए समझौते करना है। अमेरिकी तकनीकी निर्यात पर प्रतिबंधों में ढील, खासकर AI Chips के मामले में समझौते करना है। अमेरिकी कंपनियों की चीन के बेहतर बाजार में पहुंच, निवेश के अवसर और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता सुनिश्चित करना है। तनाव घटाने और व्यापार को गति देने का प्रयास है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज से दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज
दिल्ली के भारत मंडपम में आज से ब्रिक्स समिट 2026 का आगाज होगा। भारत इस बार समिट की मेजबानी कर रहा है। समिट में कई देशों के विदेश मंत्रियों से आज भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर मुलाकात करेंगे। सभी विदेश मंत्रियों की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘सेवा तीर्थ’ (PM Office) में होगी।
समिट की शुरुआत के तहत 14 मई गुरुवार को सुबह 10 बजे सभी देशों के विदेश मंत्रियों का आगमन होगा। सुबह 10:30 बजे पहला सत्र शुरू होगा। दोपहर 1 बजे सभी मंत्री पीएम मोदी से मिलेंगे। दोपहर 3:10 बजे दूसरा सत्र होगा और शाम 7 बजे विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की ओर से डिनर दिया जाएगा।
कार्यक्रम का समापन 15 मई शुक्रवार को सुबह 10 बजे तीसरे सत्र की बैठक के बाद होगा।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 14 मई दिन गुरुवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो देश में अमूल और मदर डेयरी के दूध के बढ़े हुए दाम आज से लागू हो गए हैं। दोनों ने करीब 2 रुपये रेट बढ़ाया है। वहीं आज से दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स समिट 2026 शुरू हो रहा है, जिसमें ईरान समेत कई देशों के विदेश मंत्रियों से भारतीय विदेश मंत्री मुलाकात करके कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे।
इधर आज रक्षा मंत्रालय की ओर से नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में ‘कलम और कवच’ के तीसरे संस्करण का उद्घाटन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के ‘विकसित भारत@2047’ के विजन के तहत स्वदेशी रक्षा उत्पादन और रक्षा आत्मनिर्भरता पर चर्चा की जाएगी। उधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ पनामा पेपर्स और कार्तिकेय चौहान मानहानि मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (जबलपुर पीठ) में आज अंतिम सुनवाई करेगी।
दूसरी ओर, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर भी आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई और BJP नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज लखनऊ के बैकुंठ धाम में किया जाएगा। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
1 hr agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
1 hr ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
1 hr agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
2 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
3 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
6 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines