हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पंजाब के पटियाला में मुठभेड़, ड्रग सप्लायर को लगी गोली

संसद के बजट सत्र का दूसरा फेज शुरू होगा। 4 अप्रैल तक चलने वाले सत्र में वक्फ संशोधन बिल समेत 36 बिल पेश हो सकते हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरियाणा पंजाब के दौरे पर रहेंगी। आज महाराष्ट्र की महायुति सरकार अपना बजट पेश करेगी।

विज्ञापन

Live Updates

21:11 (IST) 10 Mar 2025

पंजाब के पटियाला में मुठभेड़, ड्रग सप्लायर को लगी गोली

पंजाब के पटियाला में ड्रग सप्लायर का एनकाउंटर किया गया। ड्रग्स की सप्लाई कर रहे तेजेंदर सिंह की पटियाला पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। आरोपी तेजेंदर के पास से ड्रग्स की गोलियां समेत पिस्टल बरामद हुए। चेकिंग के दौरान तेजेंदर सिंह ने स्पेशल सेल पर फायरिंग की, जिस पर जवाबी कार्रवाई के दौरान तेजेंदर को गोली लगी।तेजेंदर सिंह पर NDPS और आर्म्स एक्ट के 5 मामले दर्ज हैं।

18:44 (IST) 10 Mar 2025

TMC सांसद सौगत राय की तबीयत बिगड़ी, RML अस्पताल में हुए एडमिट

TMC सांसद सौगत राय की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एंबुलेंस से आरएमएल हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

17:03 (IST) 10 Mar 2025

जय श्री राम बोलने में क्यों झिझकते हैं उद्धव ठाकरे? : शाइना एनसी

शिवसेना नेता शाइना एन.सी. ने मुंबई में कहा कि उद्धव ठाकरे जय श्री राम बोलने में क्यों झिझकते हैं, यह सभी जानते हैं। जब आप (उद्धव ठाकरे) बाला साहब ठाकरे की विचारधारा को ठुकराते हैं तो तुष्टीकरण की राजनीति को अपनाते हैं।

17:01 (IST) 10 Mar 2025

सोना तस्करी मामले में न्यायिक हिरासत में भेजी गईं एक्ट्रेस रान्या राव

सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेता रान्या राव को 24 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

14:23 (IST) 10 Mar 2025

AAP नेता सोमनाथ भारती की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने AAP नेता सोमनाथ भारती की याचिका खारिज कर दी है। याचिका में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद बंसुरी स्वराज के खिलाफ अपनी चुनाव याचिका में प्रतिलेख दाखिल करने की अनुमति मांगी थी। यह मामला 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान कथित भ्रष्ट आचरण के आरोपों से संबंधित है, लेकिन हाईकोर्ट ने आज इस याचिका पर सुनवाई करते हुए इसे खारिज कर दिया।
13:32 (IST) 10 Mar 2025

आज विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक

कांग्रेस सांसद डॉ. शशि थरूर के नेतृत्व में आज विदेश मामलों की संसदीय समिति की बैठक शाम 4 बजे से होगी।बैठक में विदेश सचिव भारत की वर्तमान विदेश नीति से जुड़े मुद्दे पर जानकारी समिति को देंगे। इसके अलावा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के सचिव भी भारत के विदेशी व्यापार और नीतियों में हो रहे बदलावों पर प्रेजेंटेशन देंगे। यह बैठक भारत की विदेश नीति और व्यापार रणनीति पर चर्चा के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

12:57 (IST) 10 Mar 2025

एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी

एयर इंडिया की फ्लाइट में बम होने की धमकी मिली है। इस पर एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि आज 10 मार्च 2025 को मुंबई-न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान भरने वाले एआई119 में उड़ान के दौरान एक संभावित सुरक्षा खतरा पाया गया। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा के हित में विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। विमान 1025 बजे (स्थानीय समय) सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा अनिवार्य जांच की जा रही है, और एयर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रहा है।

12:04 (IST) 10 Mar 2025

महाराष्ट्र में ट्रक पलटने से 4 मजदरों की मौत

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में ट्रक के पलटने से 4 मजदूरों की मौत हो गई है। 13 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घटना पिशोर घाट इलाके की है। गन्ने से लदा ट्रक कन्नड़ से पिशोर जा रहा था। ट्रक में कुल 17 मजदूर सवार थे। पिशोर घाट से जाते समय ट्रक से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक पलट गया। मजदूर सड़क पर गिर गए और गन्ने के ढेर के नीचे दब गए। इसमें 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।

11:13 (IST) 10 Mar 2025

पुणे से पूर्व कांग्रेस विधायक छोड़ेंगे पार्टी

महाराष्ट्र के पुणे से कांग्रेस के पूर्व विधायक रविन्द्र धनगेकर कांग्रेस छोड़ेंगे। वे एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए वे आज शाम एकनाथ शिंदे से मुलाकात करेंगे, उसके बाद ही फैसला लेंगे।

10:30 (IST) 10 Mar 2025

मणिपुर में 15 उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 48 घंटों में अलग-अलग प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े 15 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। 8 मार्च को इंफाल वेस्ट के लैंगोल टाइप-II इलाके से प्रतिबंधित यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (UPPK) के 3 सक्रिय सदस्यों और तेंग्नौपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा के पास कांग्लेई याओल कन्ना लुप (KYKL) के एक सदस्य को पकड़ा। 9 मार्च को इंफाल ईस्ट जिले से नेशनल रिवोल्यूशनरी फ्रंट ऑफ मणिपुर की एक महिला सदस्य को भी गिरफ्तार किया। इसी दिन दो अलग-अलग ऑपरेशन में पीपुल्स रिवोल्यूशनरी पार्टी ऑफ कांग्लेइपाक (PREPAK-Pro) के 5 सदस्यों को खोंगमैन नंदैबम लीकाई (इंफाल ईस्ट) और हैनौपोक (इंफाल वेस्ट) से पकड़ा।

10:29 (IST) 10 Mar 2025

आज संसद में पेश किए जाएंगे ये प्रस्ताव

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की उद्घोषणा प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के 9 फरवरी 2025 को इस्तीफा देने के बाद 13 फरवरी 2025 को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था। यह मणिपुर में 11वीं बार राष्ट्रपति शासन की स्थिति है। संसद में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू करने की उद्घोषणा प्रस्तुत करने के बाद, इस मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है।

राष्ट्रपति शासन के दौरान, राज्य की प्रशासनिक शक्तियां राज्यपाल को सौंप दी जाती हैं और राज्य विधानसभा निलंबित रहती है। इस अवधि में, राज्य के विधेयक और बजट प्रस्ताव संसद द्वारा पारित किए जाते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मणिपुर का बजट 2025-26 और 2024-25 के लिए मणिपुर की अनुपूरक अनुदान मांगें संसद में प्रस्तुत करेंगी ।

09:56 (IST) 10 Mar 2025

जम्मू कश्मीर के कठुआ में सर्च ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले के बिलावर से सटे घने जंगलों में सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर कॉर्डन सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इलाके में 5 से 6 आतंकियों के छिपे होने के आशंका है। आतंकियों के घने जंगलों के बीचों-बीच बनी गुफाओं में छिपे होने की आशंका है।

08:58 (IST) 10 Mar 2025

दिल्ली के लिए उड़ा विमान वापस लौटा

शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली AI126 को तकनीकी समस्या के कारण शिकागो वापस लौटना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं। यात्रियों के लिए शिकागो में ही रुकने की व्यवस्था एयरलाइन की ओर से की गई। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई। वहीं विमान में आई खराबी का पता लगाया गया है।

07:46 (IST) 10 Mar 2025

दिल्ली में 26 साल की युवती का सुसाइड

दिल्ली के रोहिणी इलाके में रविवार को 26 साल की महिला डॉक्टर ने सुसाइड कर लिया। उसने अपने कमरे में ही फांसी लगा ली। वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड का कारणों का पता लगाया जा रहा है। हत्या के एंगल से भी जांच जारी है। महिला शादीशुदा थी और परिवार से अलग रोहिणी के सेक्टर-8 में किराए के घर में रह रही थी।

06:31 (IST) 10 Mar 2025

तेलंगाना सुरंग हादसा पीड़ित का शव बरामद

तेलंगाना सुरंग हादसे को 16 दिन बीत गए हैं। 16वें दिन सुरंग से पंजाब के श्रमिक का शव बरामद हुआ। 7 लोग अब भी फंसे हुए हैं। बरामद शव की पहचान अमेरिकी फर्म रॉबिंस द्वारा तैनात सुरंग बोरिंग मशीन ऑपरेटर गुरप्रीत सिंह के रूप में की गई। श्रमिक का शव 10 फीट मलबे के नीचे से निकाला गया है। तेलंगाना सीएम ने गुरप्रीत के परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं 7 अन्य लोगों की तलाश के लिए खोजी कुत्तों को सुरंग के अंदर भेजा गया है।

आज की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो तेलंगाना सुरंग हादसे में बड़ा अपडेट आया है। सुरंग से खोजी कुत्तों ने एक शव तलाश लिया है। 7 लोगों की तलाश जारी है। भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है और 9 महीने में टीम ने दूसरा ICC टाइटल जीता।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया। जयपुर की कंज्यूमर कोर्ट ने एक्टर शाहरुख खान और अजय देवगन को पान मसाले में केसर होने का भ्रम फैलाने पर नोटिस भेजा है। मार्क कार्नी कनाडा के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola