हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

G7 समिट के दौरान पीएम मोदी ने UAE के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय बैठक की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत आज स्लोवाकिया में विभिन्न उच्च-स्तरीय बैठकों में शामिल रहेंगे. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर के संविधान चौक पर एक बड़ा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी. राजस्थान के कोटा में 17 जून से शुरू होने वाले देशव्यापी छात्र आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ के लिए आज दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित होगी.

विज्ञापन

Live Updates

23:32 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की

22:48 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के एवियन में UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ द्विपक्षीय बैठक की

21:39 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: G7 समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ द्विपक्षीय बैठक की

21:15 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

20:00 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान-अमेरिका 19 जून को स्विट्जरलैंड में साइन कर सकते हैं पीस डील

19:07 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ममता बनर्जी के घर से रवाना हुए अभिषेक बनर्जी

17:57 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कनाडा के साथ बड़ी ड्रोन डील करने वाले हैं हम- जेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने जी-7 बैठक में कहा कि वो जल्द ही कनाडा के साथ बड़ी ड्रोन डील करने वाले हैं.

17:03 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के बालोतरा में भीषण हादसा, 4 भाईयों की मौत

राजस्थान के बालोतरा में भीषण सड़का हादसा हुआ. एक रोडवेज बस और कार की टक्कर में 4 सगे भाईयों की मौत हो गई.

16:58 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड के नैनीताल में हुई बारिश

15:58 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फ्रांस के एवियन पहुंचे पीएम मोदी

15:45 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खान सर के बॉडीगार्ड के जमानत मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई

खान सर के बॉडीगार्ड के जमानत मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई. District जज के कोर्ट ने खान सर के दोनों गार्ड्स के क्रिमिनल रिकार्ड जानने के लिए पुलिस केस डायरी मांगी. अब अगली सुनवाई 20 जून को होगी. 20 जून को ही फ़ैजल खान के जमानत पर भी सुनवाई होगी. कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर 20 जून तक के लिए रोक लगाईं है

15:25 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जिनेवा पहुंचे पीएम मोदी

15:23 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों के निर्ममता से हत्या, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल।

यूपी के प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई. मृतकों में 65 श्यामलाल गुप्ता और दो महिलाएं 58 वर्षीय अमरावती 55 वर्षीय इंद्रावती शामिल है. हमलावरों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया. शुरुआती जांच मेंआया है कि तीनों के सर पर कुल्हाड़ी या लोहे की रोड जैसी किसी भारी चीज से हमला कर मौत के घाट उतारा गया. घटना के दौरान घर में चार लोग मौजूद थे, एक 60 वर्षीय महिला भी घर में मौजूद थी, वो सुरक्षित है. बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है. इस घटना की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने सुबह देखा कि घर के अंदर से बाहर तक खून फैला है तो पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. परिजनों ने पास में ही रहने वाले हिमांशु के खिलाफ नाम जद तहरीर दी.

15:01 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DMK अब अपना अस्तित्व बचाएः इमरान मसूद

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डीएमके पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “DMK को अब अपना अस्तित्व बचाना चाहिए. राहुल गांधी ने देश में दिखा दिया कि उनके नेतृत्व में ही सब कुछ होगा. DMK को हमेशा कांग्रेस ने कंधा दिया है. हमारे पास ज्यादा सीटें थी तब भी हमने आपसे कुछ नहीं लिया. सब कुछ उन्हें ही दिया.”

14:37 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रानीगंज में TMC नेता सौमित्र पर अंडों से हमला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल के रानीगंज में तृणमूल के युवा नेता सौमित्र बनर्जी पर पुलिस द्वारा कोर्ट ले जाते समय अंडों से हमला किया गया. पुलिस ने स्थिति को काबू में किया और सौमित्र को सुरक्षित कोर्ट पहुंचाया. सौमित्र को BJP नेता रवि केशरी की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया. उन पर BJP कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप है.

14:05 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा मौत केसः पति और सास गिरिबाला की न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सीबीआई ने ट्विशा मौत केस के आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ाने की मांग की है. इस दौरान गिरिबाला के वकील जॉर्ज कार्लो ने कोर्ट में कहा कि मीडिया को मामले से दूर रखा जाए.

13:07 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थानः बालोतरा में सड़क हादसा, 4 सगे भाइयों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के बालोतरा के पचपदरा थाना क्षेत्र में आज मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार सगे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा पाटोदी कस्बे के पास उस समय हुआ जब एक रोडवेज बस और कार के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. चारों की पहचान कोडूका गांव निवासी उदाराम (39), रेखाराम (35), जोगाराम (31) विशनाराम (29) के रूप में हुई. चारों भाई मकान निर्माण का कार्य करते थे और रोजाना अलग-अलग जगह काम पर जाते थे.

12:35 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET-UG 2026 परीक्षा से पहले Telegram पर बैन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले भारत में Telegram पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी गई है. NEET-UG 2026 री-एग्जाम 21 जून को कराया जाना है. Telegram पर 22 जून तक अस्थायी रोक लगी हुई है. मैसेज एडिट फीचर 30 जून तक बंद रहेगा.

12:10 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी खांसी की सिरप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत खांसी की सिरप समेत सभी तरह की सिरप अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी. इन सिरप को खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची (Prescription) जरूरी होगी

12:04 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आधार कार्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सुप्रीम कोर्ट से आधार कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ पहचान के तौर पर करने की मांग की गई है. इस मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दाखिल जनहित याचिका पर केंद्र और राज्यों के साथ-साथ चुनाव आयोग को भी नोटिस भेजा गया है. कोर्ट ने नोटिस का जवाब 4 हफ्ते में मांगा है. यह याचिका वकील अश्विनी उपाध्याय ने दायर की है. याचिका में कहा गया है आधार कार्ड का इस्तेमाल सिर्फ पहचान के सबूत के तौर पर ही किया जाए.

11:19 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी खांसी की सिरप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत खांसी की सिरप समेत सभी तरह की सिरप अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी. इन सिरप को खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची (Prescription) जरूरी होगी.

10:36 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली मेट्रो रूट पर मोबाइल नेटवर्क की कवरेज खराबः TRAI

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दूरसंचार नियामक TRAI (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ) का कहना है कि अप्रैल में दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो आवागमन मार्गों पर किए गए स्वतंत्र परीक्षण में मोबाइल नेटवर्क की कवरेज खराब पाई गई है. मेट्रो संचालन वाले मार्गों पर परीक्षण के दौरान एकत्र किए गए हजारों नमूनों में नेटवर्क कवरेज एकदम नदारद पाया गया.

09:43 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज हुई बारिश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह बारिश हुई. ये वीडियो IGI एयरपोर्ट के पास की हैं.

09:08 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर, घर से बाहर मिले शव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यमुनानगर जोन के मेजा थाना क्षेत्र के कुकरकटवा गांव में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई है. घर के बाहर खून से लथपथ मिले एक ही परिवार के 3 शव मिले हैं. मृतकों की पहचान श्याम लाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (50) के रूप में हुई. हत्या के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं हो सकी है. पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है.

08:26 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने लिखा पत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव ने पत्र लिखा है. पत्र लिखकर रौशन आनंद -खान सर प्रकरण की जांच की मांग की है. रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की संदेहास्पद मौत की सरकार से CBI जाँच की मांग की है.

08:10 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लिव-इन रिलेशनशिप पर पंजाब-हरियाणा HC सख्त

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक जोड़े को पुलिस सुरक्षा देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि विवाह एक पवित्र संस्था है और लिव-इन संबंध माता-पिता के सम्मान को प्रभावित करता है.

07:50 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: US का B-52 Stratofortress बमवर्षक क्रैश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: US Air Force के B-52 Stratofortress बमवर्षक California के Mojave Desert स्थित Edwards Air Force Base से टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गया. विमान एक रूटीन टेस्ट मिशन पर था. हादसे में विमान पर सवार सभी आठ क्रू मेंबर्स के मारे जाने की आशंका है. B-52 Stratofortress एक भारी मिलिट्री बमवर्षक है जिसे परमाणु और पारंपरिक दोनों प्रकार के बम ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है.

07:40 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: DSSSB ने निकाली 1979 पदों पर बंपर भर्ती, आज से शुरू होंगे आवेदन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली सरकार के शिक्षा और विभिन्न तकनीकी विभागों के अंतर्गत 1,979 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी.

07:40 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली मेट्रो रूट पर मोबाइल नेटवर्क की कवरेज खराबः TRAI

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दूरसंचार नियामक TRAI (भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ) का कहना है कि अप्रैल में दिल्ली-एनसीआर के मेट्रो आवागमन मार्गों पर किए गए स्वतंत्र परीक्षण में मोबाइल नेटवर्क की कवरेज खराब पाई गई है. मेट्रो संचालन वाले मार्गों पर परीक्षण के दौरान एकत्र किए गए हजारों नमूनों में नेटवर्क कवरेज एकदम नदारद पाया गया.

07:06 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 62630 टन LNG लेकर आ रहा 'दिशा'

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: युद्ध प्रभावित होर्मुज स्ट्रेट से तीन महीने से अधिक समय बाद भारतीय ध्वज वाला एलएनजी टैंकर 'दिशा' सुरक्षित बाहर निकलने वाला पहला जहाज बन गया है. शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (SCI) के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम द्वारा प्रबंधित यह जहाज 62,370 टन द्रवीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) लेकर आगे बढ़ चुका है.

पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक उपेश कुमार शर्मा ने सोमवार को प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि एलएनजी पोत 'दिशा' होर्मुज को सफलतापूर्वक पार कर चुका है. यह 62370 टन एलएनजी के साथ भारत आ रहा है और 18 जून के आसपास गुजरात के दहेज बंदरगाह पहुंचने की संभावना है.

06:55 (IST) 16 Jun 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने फ्रांस पहुंचे ट्रंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जी-7 शिखर सम्मेलन आज (16) और 17 जून को फ्रांस के एवियन शहर में आयोजित हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए ट्रंप फ्रांस पहुंच भी चुके हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आधिकारिक यात्रा के तहत आज स्लोवाकिया में विभिन्न उच्च-स्तरीय बैठकों में शामिल रहेंगे. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज नागपुर के संविधान चौक पर एक बड़ा शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी. राजस्थान के कोटा में 17 जून से शुरू होने वाले देशव्यापी छात्र आंदोलन ‘छात्रों की गूंज’ के लिए आज दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस कार्यालय में एक बड़ी बैठक आयोजित होगी.

स्विट्जरलैंड में ईरान से शांति समझौते पर वेंस करेंगे हस्ताक्षर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में ईरान के साथ होने वाले शांति समझौते के औपचारिक हस्ताक्षर समारोह के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे।

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola