Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने AAP विधायकों और पार्षदों के साथ मिलकर विकासपुरी पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फतेहपुर हादसे में जान गंवाने वालों के लिए 2 लाख के मुआवजे का ऐलान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने युवक को थप्पड़ मारने पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR की दर्ज
दिल्ली पुलिस ने युवक को थप्पड़ मारने पर मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ NCR दर्ज की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव 14 साल की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
बिहार के जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव 14 साल की न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से ढहा घर, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
यूपी के फतेहपुर में गैस सिलेंडर फटने से एक घर गिर गया. मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के मेडिकल छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर पटना के डाक बंगला क्रॉसिंग पर विरोध प्रदर्शन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भूपेंद्र यादव ने आज दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद में NSUI कार्यकर्ताओं ने निर्मा यूनिवर्सिटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा के पारादीप के पास बड़ा समुद्री हादसा
ओडिशा में पारादीप के पास बड़ा समुद्री हादसा होने से बच गया. भारतीय तटरक्षक बल ने एक जहाज को डूबने से बचाया है, जो करीब 9000 मीट्रिक टन पाम ऑयल लेकर जा रहा था. बेलीज के झंडे वाले केमिकल टैंकर MT Seagull 9 का इंजन फेल हो गया और बैलास्ट टैंक में तेजी से पानी भरने लगा था. इससे जहाज एक तरफ झुक गया था.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: TMC के नाम और इलेक्शन सिंबल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
TMC के नाम और इलेक्शन सिंबल मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई और बेंच ने मामला सुलझाने के लिए चुनाव आयोग को 4 महीने का समय दिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कुपवाड़ा में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के करनाह-तांगधार क्षेत्र में टीतवाल-सिमरी सड़क पर हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य घायल हो गए है. मृतकों के शवों को करनाह के तांगधार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर 22 अक्टूबर को सुनवाई
मुंबई हाईकोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दायर हुई है, जिस पर 22 अक्टूबर को सुनवाई होगी. चुनाव आयोग के द्वारा लिए गए कुछ फैसलों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को चुनौती देते हुए याचिका डाली गई है. मुंबई हाईकोर्ट की कोल्हापुर खंडपीठ ने आज इस पर तत्काल सुनवाई की मांग पर विचार करने के बाद सुनवाई की अगली तारीख सुनिश्चित की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: LPU कैंपस विवाद में NIA जांच की मांग
पंजाब के जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हिंसा मामले में भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने घटनाक्रम को पंजाब की कानून-व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर खतरा बताया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: LPU और चितकारा मामले पर पंजाब राज्य महिला आयोग का संज्ञान
पंजाब राज्य महिला आयोग ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) और चितकारा यूनिवर्सिटी के मामलों में कड़ा संज्ञान लिया है. महिला आयोग की चेयरपर्सन ने पंजाब राज्य महिला आयोग अधिनियम 2001 की धारा 12 के तहत सुओ-मोटो नोटिस जारी किया है, जिसमें जिला प्रशासन और पुलिस को 30 सितंबर तक कार्रवाई करके रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल SIR मामले में जल्द सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल SIR मामले में जल्दी सुनवाई से इनकार कर दिया है. रेजीनगर और नंदीग्राम में 6 अक्टूबर 2026 को होने वाले उपचुनाव से पहले सुनवाई की मांग की गई थी. CJI सूर्यकांत ने कहा था कि यह सिर्फ उपचुनाव हैं. मामला 5 अक्टूबर 2026 को सुनवाई के लिए लिस्टेड रहेगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजा पट्टी में इजरायल के हमले में 4 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा पट्टी में रविवार सुबह इजरायली सेना ने हमले किए, जिसमें 4 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए. गाजा शहर के उत्तर में तवाम इलाके में इजरायली सेना ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: फरीदाबाद में बोरवेल से निकाली गई बच्ची की मौत
हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सीही गांव में 200 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की मासूम बच्ची को निकाल लिया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी. 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह करीब साढ़े 3 बजे बच्ची को बोरवेल से बाहर निकाल लिया, लेकिन उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी. डॉक्टरों ने पहली जांच में ही बच्ची को मृत घोषित कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गाजियाबाद में 7वीं क्लास की छात्रा ने सुसाइड किया
दिल्ली से सटे गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में 7वीं की छात्रा ने सुसाइड किया है. उसने गुलमोहर अपार्टमेंट की 10वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी है. परिजनों ने स्कूल टीचर पर मानसिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है. क्योंकि छात्रा मैथ में कमजोर थी, जिसके चलते उस पर दबाव बनाने का प्रयास टीचर ने किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के BJP मंत्री परवेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगे
दिल्ली के तिलक नगर में सड़क इंस्पेक्शन के दौरान मंत्री परवेश वर्मा ने एक शख्स को थप्पड़ मार दिया. पीड़ित साहिब सिंह ने अब उन पर आरोप लगाए हैं कि परवेश वर्मा की पोल खुल गई है. दिल्ली की सड़कों की हालत की असलियत सामने आ गई है. इसलिए उन्होंने फोन छिना, बांह मरोड़ी, थप्पड़ मारा और धमकियां दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भोपाल में करंट लगने से भाजपा युवा नेता की मौत
मध्य प्रदेश के भोपाल जिले के MP नगर में करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई है. वे परिवार के साथ शॉपिंग करने के लिए DB माल गए थे. जहां सड़क पार करते समय उन्होंने एक खंभे को पकड़ा, जिस पर लटकी बिजली की तारें खुली थीं, जिसे छूते ही उन्हें करंट लग गया. उनकी पत्नी को भी करंट लगा, लेकिन उनकी हालात स्थिर है और दिव्यऋषि को AIIMS ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UPI से 2000 वाली लिमिट रोकने के लिए सुनवाई आज
सुप्रीम कोर्ट में आज सोमवार को केंद्र सरकार के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई होगी, जिसके तहत 2000 से ज्यादा के UPI 'पर्सन-टू-मर्चेंट' ट्रांजैक्शन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगेगा और केंद्र सरकार का यह आदेश 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका में स्ट्रिप क्लब में फायरिंग में 3 लोगों की मौत
अमेरिका के डेट्रॉयट में स्ट्रिप क्लब में गोलीबारी हुई है, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग घायल हुए हैं. जिनकी हालत अब खतरे से बाहर है. बताया जा रहा है कि आफ्टर-आवर्स स्ट्रिप क्लब में विवाद के चलते फायरिंग की गई, जिसमें गोलियां लगने से दो पुरुषों और दो महिलाओं की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
Today Breaking News in Hindi: आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज सोमवार से शुरू होने वाली बैंकों की हड़ताल IBA और UFBA के बीच बातचीत के बाद रद्द हो गई है. वहीं पंजाब के जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में आज से 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड रहेंगी और मिड-टर्म परीक्षाएं भी अगली सूचना तक टाल दी गई हैं. इसके अलावा आज उत्तर प्रदेश में राज्यसभा और ग्रेजुएट-टीचर निर्वाचन क्षेत्र के MLC चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की कोर कमेटी की अहम बैठक मुख्यमंत्री आवास पर हुई.
आज 1375 लोगों को सौंपे जाएंगे नियुक्ति पत्र
उधर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘मिशन नौकरी’ के तहत 1375 ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. इधर आज पश्चिम बंगाल में BJP नेता नितिन नवीन के 2 दिवसीय संगठनात्मक दौरे का दूसरा और आखिरी दिन रहा. वहीं आज UPI पर लगे MDR चार्ज के तहत 2000 वाली लिमिट को रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. इधर IIT बॉम्बे सुसाइड केस में इंसाफ के लिए मृतक साहिल वाकोडे के पिता ने मुंबई के आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू की. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
SIR में 'गड़बड़ी' को लेकर राहुल की याचिका पर SC ने EC को जारी किया नोटिस
2 hrs agoजंतर-मंतर को डी-नोटिफाई करने की वजह क्या थी? SC से केंद्र सरकार को नोटिस
2 hrs ago'कोई भी न्यायपालिका को धमका नहीं सकता', राहुल गांधी के मार्च पर SC सख्त
2 hrs agoराहुल ने बढ़ाया दीपके की तरफ हाथ? प्रशांत भूषण के जरिए बुलाया था चाय पर
2 hrs agoमुस्कान-साहिल को फांसी की सजा देते ही जज ने कूड़े में क्यों फेंका पेन?
3 hrs ago'धर्मांतरण के बाद नहीं मिलेगा आरक्षण का फायदा', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
3 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
4 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
4 hrs agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
7 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines