Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दुर्गा पूजा के दौरान 17-18 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल जाएंगे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस सप्ताह 17 और 18 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के दौरान पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे. भारतीय जनता पार्टी की राज्य इकाई के सूत्रों ने यह जानकारी दी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने CJP नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और अन्य लोगों के खिलाफ घर में बिना इजाज़त घुसने का मामला दर्ज किया है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक, विनोद तावड़े- पंकज चौधरी मौजूद
यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक, विनोद तावड़े- पंकज चौधरी मौजूद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश- तेजस्वी यादव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्षी गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिली है- खरगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी के आवास पर हाई टी पर बैठक शुरू
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर हाई टी पर बैठक शुरू हो गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शशि थरूर समेत कई विपक्षी सांसद शामिल हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं अभी मीटिंग में जा रहा हूं- थरूर
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नीट छात्रा मौत मामला: सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर तीन घंटे सुनवाई, 6 नवंबर को अगली तारीख
नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत के मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर मंगलवार को पटना की विशेष पॉक्सो अदालत में करीब तीन घंटे तक सुनवाई हुई। सीबीआई की ओर से दाखिल 500 पन्नों की क्लोजर रिपोर्ट पर दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें रखीं। सुनवाई के बाद अदालत ने अगली तारीख 6 नवंबर निर्धारित की है।
दरअसल, सीबीआई ने 6 अक्टूबर को पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिलने का हवाला देते हुए अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। जांच एजेंसी का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं मिले हैं।
सुनवाई के दौरान सीबीआई के अनुसंधानकर्ता और मामले की एसआईटी प्रमुख, सचिवालय एसडीपीओ-1 डॉ. अनु कुमारी मौजूद रहीं। वहीं, मृतका की मां और परिवार के अन्य सदस्य भी अदालत पहुंचे। (इनपुट- अमित ओझा)
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हम बैठकर रणनीति तय करेंगे कि आने वाले दिनों में किस तरह इस आंदोलन को आगे लेकर जाना है- पवन खेड़ा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ AISA का विरोध प्रदर्शन
बिहार की राजधानी पटना में AISA कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई से संबंधित याचिका पर सुनवाई टली
दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से संबंधित याचिका पर सुनवाई टल गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देवास पुलिस ने जब्त किए अवैध OP स्पिरिट के 69 ड्रम
देवास इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने अवैध OP स्पिरिट के 69 ड्रम जब्त किए हैं और दो आयशर गाड़ियों को कब्जे में लेकर 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है. CSP सुमित अग्रवाल ने रिकवरी की पुष्टि की और बताया कि इंदौर से दो गाड़ियों में अवैध रूप से OP स्पिरिट ले जाई जा रही है, जिसका इस्तेमाल शराब बनाने में होता है. चेकिंग की गई तो टाटा स्क्वायर पर गाड़ियों को रोका गया. ड्राइवरों से उनके परमिट और लाइसेंस मांगे गए, लेकिन वे जवाब नहीं दे पाए. तलाशी लेने पर एक गाड़ी में 34 ड्रम और दूसरी में 35 ड्रम मिले, यानी कुल 69 ड्रम अवैध OP स्पिरिट बरामद हुई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में बाउंसरों की पिटाई से युवक की मौत
दिल्ली के एक क्लब में बाउंसरों ने दलजीत नामक युवक को पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई. 29 साल के मृतक दलजीत के परिजनों ने आरोप लगाया है कि दलजीत की बीयर क्लब के मालिक के साथ आई एक महिला पर गिर गई थी. इसके चलते विवाद हुआ और मारपीट की गई. पुलिस ने मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके FIR दर्ज कर ली है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीलीभीत में तीनों लोगों की गोली मारकर हत्या
पीलीभीत में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है. पैसों के लेनदेन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत 3 लोगों को हिरासत में लिया है. आरोपियों से लाइसेंसी रिवॉल्वर और अवैध हथियार बरामद हुए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज कोलकाता में ममता बनर्जी का विरोध मार्च
ममता बनर्जी गुट आज कोलकाता में केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन मार्च करेगा. राजाबाजार से पार्क सर्कस तक मार्च निकलेगा. अभी तक स्पष्ट नहीं है कि ममता बनर्जी इस प्रदर्शन में शामिल होंगी या नहीं. प्रदर्शन के लिए पुलिस की अनुमति मिलने को लेकर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है. दोपहर करीब 2 बजे होने वाले मार्च और रैली को दिल्ली में चल रहे घटनाक्रमों के प्रदर्शन मार्च बताया जा रहा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP का राजस्थान में 10 दिन में बड़े आंदोलन करने का ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने राजस्थान में 10 दिन के अंदर बड़ा आदोलन करने का ऐलान किया है. छात्र एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर नजरबंद करने, हिरासत में लेने और पुलिस द्वारा मारपीट किए जाने के विरोध में आंदोलन होगा. CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीपक बालियान ने जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि राजस्थान में पुलिस ने पार्टी कार्यकर्ताओं को दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने से रोकने के लिए कार्रवाई की और उनके परिवारों को भी परेशान किया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंचकूला पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
हरियाणा के पंचकूला जिले में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई है. दोनों बदमाश कुख्यात गैंग से जुड़े थे, जिनकी तलाश पुलिस को थी. लेकिन घेराव करने पर बदमाशों ने पुलिसवालों पर 5 राउंड फायरिंग की. जवाब कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CEC के खिलाफ INDIA ब्लॉक की याचिका पर आज सुनवाई संभव
INDIA ब्लॉक ने बीते दिन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला और सुप्रीम कोर्ट में 11 नेताओं ने एक जॉइंट याचिका दायर की, जिस पर आज सुप्रीम कोर्ट की बेंच सुनवाई कर सकती है. याचिका कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, माकपा नेता एमए बेबी, टीएमसी नेता सौगत राय, एनसीपी-एसपी नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत, आइयूएमल नेता टी बशीर ने दायर की है.
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर INDIA ब्लॉक की याचिका पर सुनवाई हो सकती है. वहीं आज दिल्ली हाईकोर्ट में जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई होगी. इधर आज राहुल गांधी ने आज INDIA ब्लॉक के नेताओं को हाई टी पर बुलाया है. इसके बाद शाम 4 बजे सबके साथ राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उधर आज से असम में कांग्रेस के खिलाफ भाजपा की रैलियां शुरू होगी.
आज ममता बनर्जी का विरोध प्रदर्शन मार्च
वहीं आज ममता बनजी गुट केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ कोलकाता में प्रदर्शन मार्च करेगा. इधर प्रधानमंत्री मोदी आज नई दिल्ली में ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में शिरकत करेंगे. उधर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली जाएंगे, जहां वे विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे और अन्य कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं. वहीं आज केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया मिजोरम विश्वविद्यालय में ‘नॉर्थ ईस्ट बैंकर्स कॉन्क्लेव 3.0’ का उद्घाटन करेंगे और भाषण भी देंगे.
आज बिम्सटेक गृह मंत्रियों की अहम बैठक
वहीं आज केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह नई दिल्ली में पहली बिम्सटेक (BIMSTEC) गृह मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता और मेजबानी करेंगे. इधर आज नई दिल्ली में रेलवे विभाग से जुड़ी स्थायी समिति की अहम बैठक होगी, जिसमें देश की रेल कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे के विकास और यात्री सुविधाओं पर चर्चा होगी. इसके अलावा आज देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर और घटनाओं से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
5 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
5 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
12 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines