---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से बातचीत की

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ आज समाप्त हो रहा है. वहीं, कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर तमिलनाडु की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ करेगी.

---विज्ञापन---

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा अभियान 2026’ आज समाप्त हो रहा है. वहीं, कावेरी नदी का पानी छोड़े जाने की मांग को लेकर तमिलनाडु की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति विक्रमनाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ करेगी.

थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ आज से 19 अगस्त तक नेपाल के आधिकारिक दौरे पर हैं. यात्रा के दौरान भारत-नेपाल रक्षा सहयोग को बढ़ाने और दोनों देशों की सेनाओं के बीच संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा होगी.

---विज्ञापन---

JPSC-JSSC विवाद को लेकर झारखंड सरकार ने आज दोपहर 2 बजे आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ वार्ता की. सरकार ने छात्रों को उनके कानूनी सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का भी प्रस्ताव दिया था.

जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी आज नेशनल कॉन्फ्रेंस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी. BJP का आरोप है कि सरकार अपने चुनावी वादे पूरे करने में नाकाम रही है और प्रशासनिक स्तर पर भी विफल साबित हुई है.

---विज्ञापन---

वहीं, ट्विशा शर्मा डेथ केस में आज भोपाल की अदालत में सुनवाई हुई.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---
23:22 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से बातचीत की

20:28 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ओडिशा में ब्राह्मणी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ के हालात से 130 से ज़्यादा गांव प्रभावित

19:44 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP की नई टीम की पहली बैठक 22 अगस्त को दिल्ली में होगी

19:08 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा शर्मा मर्डर केस में AIIMS के पांच सदस्यों वाले मेडिकल बोर्ड ने CBI को एक सीलबंद लिफाफे में अपनी फाइनल फोरेंसिक राय सौंपी है

18:35 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ NTA की बैठक

एनटीए को लेकर शिक्षा मंत्री की बैठक में उच्च शिक्षा विभाग के सचिव मौजूद रहे. एनटीए ने परीक्षा में सुधारों की जानकारी दी. एनटीए ने बताया कि10 नए पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया जारी है और साथ ही एनटीए से 50 से ज्यादा कर्मचारी हटाए गए हैं.

17:56 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडियन आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल के मानद पद से नवाजा गया

इंडियन आर्मी चीफ जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के जनरल के मानद पद से सम्मानित किया गया.

17:39 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों के जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रोजेक्ट बिल्डिंग में अपने कैबिनेट सहयोगियों की बैठक बुलाई

16:47 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

16:27 (IST) 17 Aug 2026
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के तौर पर नियुक्ति के लिए विनोद तावड़े को बधाई दी

15:00 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मैं भी दिमागी नक्सल हूं और मुझे इस पर गर्व है- अरविंद केजरीवाल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, हां मैं दिमागी नक्सल हूं क्योंकि मैं देशभक्त हूं और मुझे इस पर गर्व है.

14:36 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NTA में अधिकारियों पर फिर गिर सकती है गाज, अधिकारियो की हो सकती है छुट्टी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NTA में अधिकारियों पर फिर गिर सकती है गाज, अधिकारियो की हो सकती है छुट्टी. इससे पहले 47 अधिकारियों और कर्मचारियों को हटाया गया था. सवाल पूछा गया कि बार बार ऐसा क्यों हो रहा है? NTA में क्या गड़बड़ी आ रही है ? इसके जवाब में NTA के एक अधिकारी का कहना है 'यह सफाई बहुत जरूरी है, बिल्कुल ऐसे जैसे दीवाली की सफाई की जाती है NTA में भी सफाई की जा रही है.'

उन्होंने कहा, 'हमें UGC-NET के English, Commerce और Sociology के पेपर में कई गलतियों और गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थी. इन शिकायतों की जांच के लिए NTA ने एक कमेटी बनाई. कमेटी ने तीनों विषयों के पेपर में गड़बड़ियां पाईं. कमेटी ने निष्पक्ष और गलती रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए English, Commerce और Sociology के पेपर दोबारा कराने की सिफारिश की.'

14:31 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में SIT की स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में पेश की गई.

13:34 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में JSSC कार्यालय पर CID की रेड

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में जारी छात्र आंदोलन के बीच सीआईडी ने JSSC कार्यालय पर छापेमारी की है. जांच एजेंसी JSSC सचिव सुधीर गुप्ता से पूछताछ कर रही है.

13:33 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस ने हमारे तिरंगे, हमारे राष्ट्रगीत का अपमान किया- दिल्ली CM

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी जो किसी समय में आजादी को अपनी अचिवमेंट मानती थी आज उस आजादी के मायने पूरी तरह से भूल चुके हैं. कांग्रेस ने हमारे तिरंगे, हमारे राष्ट्रगीत का अपमान किया है और हर भारतीय इसे अपने अपमान की तरह ले रहा है और उन्हें पूरे देश से मांफी मांगनी चाहिए.'

13:26 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्विशा शर्मा मामले में CBI ने पेश की 636 पन्नों की चार्जशीट

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CBI ने ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में CBI कोर्ट में 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ BNS की धाराओं 80(2), 85, 108, 3(5) और दहेज निषेध अधिनियम की धाराओं 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

13:25 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लेटर-लेटर खेलना बंद करें राहुल और सोरेन- BJP

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि राहुल गांधी और हेमंत सोरेन को लेटर-लेटर खेलना बंद करना चाहिए. राहुल को छात्रों की गूंज प्रयागराज में सुनाई देती है. अगला कार्यक्रम करने पुणे जा रहे हैं लेकिन रांची नहीं आएंगे बल्कि मुख्यमंत्री को एक लेटर लिख देते हैं.

13:17 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एअर इंडिया के 2 और पायलट ड्रग टेस्ट में फेल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एअर इंडिया के 2 और पायलट प्रारंभिक ड्रग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों पायलटों के फाइनल टेस्ट रिजल्ट का इंतजार है. फाइनल रिपोर्ट आने तक दोनों पायलटों को ड्यूटी/फ्लाइट रोस्टर से हटा दिया गया है. एअर इंडिया ने अपने सभी पायलटों का ड्रग टेस्ट कराने का आदेश दिया था.

12:54 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी को राष्ट्रीय गीत का अपमान करने के लिए मांफी मांगनी चाहिए- रामदास अठावले

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नागपुर, महाराष्ट्र : कांग्रेस मुख्यालय में 'वंदे मातरम' के गायन को लेकर हुए विवाद पर केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा, 'कुछ लोग वंदे मातरम का विरोध करते हैं. मुझे लगता है कि वंदे मातरम ने आजादी की लड़ाई के दौरान लोगों में जबरदस्त जोश और संकल्प भरा; इसने लड़ने की ताकत दी. युवा कार्यकर्ता विरोधियों से लड़ने के लिए 'वंदे मातरम' का नारा लगाते हुए मैदान में उतरते थे. इसलिए, वंदे मातरम का विरोध करना सही नहीं है और न ही कांग्रेस पार्टी के लिए वंदे मातरम को राष्ट्रीय गीत के तौर पर मिली कानूनी मान्यता का विरोध करना उचित है. यह राष्ट्रीय गीत का अपमान है और सोनिया गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए.'

12:34 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उज्जैन के चंद्रेश्वर मंदिर में भगदड़

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मध्य प्रदेश: उज्जैन के महाकालेश्वर नाथ चंद्रेश्वर मंदिर में भक्तों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कुछ लोग घायल हो गए।

अस्पताल में भर्ती एक व्यक्ति की मां मीनू ने बताया, "यह घटना हरसिद्धि चौराहे पर हुई। वह नाथ चंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी बैरिकेड के नीचे दब गए। वहां भगदड़ मच गई थी। किसी ने उनकी मदद नहीं की। बस एक व्यक्ति उन्हें यहां लेकर आया..."

12:31 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर राहुल ने CM सोरेन को लिखा पत्र

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रांची में छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. उन्होंने सुझाव दिया है कि वे खुद प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलें ताकि झारखंड सरकार की ओर से उनकी चिंताओं को दूर करने के संकल्प को और मजबूत किया जा सके.

11:55 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आए, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी के दिमागी नक्सल वाले बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है. बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन पिछले 24 घंटे में दिमागी नक्सल खुद सामने आ गए.

11:55 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मणिपुर के इंफाल पश्चिम जिले से प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि रविवार को थियाम लीशांगखोंग से के. लांचेनबा मैइती (19) और अवांग लीकिंथाबी शांतिपुर से ग्रेटसन लौरेंबम (25) को गिरफ्तार किया गया.

10:59 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में चार मंजिला इमारत में आग लगी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. किसी तरह आग पर काबू पाया गया. घटना में 11 लोगों को बचाया गया.

10:59 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के रघुबीर नगर में आग, 2 लोगों की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके में एक गोदाम में आग लग गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जांच में पता चला है कि गोदाम की पहली मंजिल पर ई रिक्शा की बैटरी रखी थी, जिसमें ब्लास्ट हुआ और आग लगी. दमकल की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया.

10:48 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार लखीसराय भगदड़: सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के लखीसराय के अशोक धाम मंदिर हादसा मामले में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए अनुग्रह अनुदान देने की घोषणा. अशोक धाम भगदड़ में अब तक आठ श्रद्धालुओं की मौत हुई है.

09:57 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने ‘वंदे मातरम्’ विवाद की जांच शुरू की

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने ‘वंदे मातरम्’ विवाद की जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने कहा है कि 15 अगस्त 2026 को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाते समय हुई कथित घटना के संबंध में मिली शिकायत की जांच की जा रही है.

09:33 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची: छात्रों को आया सरकार का बुलावा, आज होगी अहम बैठक

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची: छात्रों को आया सरकार का बुलावा, आज होगी अहम बैठक

-इंडोनेशिया भूकंप में मरने वालों की संख्या 53 हुई

-दिल्ली में आज अफगान दूतावास में तालिबान का ‘विक्ट्री डे’ रिसेप्शन

-आंध्र प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र आज से शुरू

-कावेरी जल विवाद पर तमिलनाडु की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

-आय से अधिक संपत्ति मामला: राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

-राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कई मांगों पर चर्चा

09:24 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर CM सम्राट ने जताया दुख

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लखीसराय के अशोकधाम की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है. हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मन व्यथित है. शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायलों के समुचित एवं त्वरित इलाज के लिए प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

08:46 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 5.87 रही तीव्रता

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंडोनेशिया के फ्लोरेस क्षेत्र में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.87 मापी गई.

08:45 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छोटे बच्चों को विरोध-प्रदर्शनों में नहीं धकेलना चाहिए- बाबा रामदेव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छात्रों के प्रदर्शन पर बाबा रामदेव ने कहा है कि देश के युवा खतरे में हैं इसीलिए अभी देश में सबसे बड़ा मुद्दा यही है. कुछ लोग विरोध-प्रदर्शनों में बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं. बच्चा पढ़ाई कब करेगा? छोटे बच्चों को विरोध-प्रदर्शनों में नहीं धकेलना चाहिए.

08:12 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC-JSSC के उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: झारखंड: JPSC-JSSC के उम्मीदवारों का विरोध-प्रदर्शन जारी है और इसी के तहत छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक व अन्य रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

छात्र प्रदर्शनकारियों और राज्य सरकार के बीच आज बातचीत का एक और दौर होना है।

07:22 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 34 और 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. रविवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.6 डिग्री अधिक है.आईएमडी के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा.

06:27 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ट्रंप ने दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कम करने का दिया आदेश

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ईरान को परमाणु हथियारों से मुक्त करने में मदद करने से इनकार करने के बाद, ट्रंप ने पेंटागन को दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास कम करने का आदेश दिया है.

06:26 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ऑटो संघ आज जंतर-मंतर पर करेगा प्रदर्शन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ ने कहा कि वह कल्याण बोर्ड के गठन की मांग को लेकर तथा परिवहन से जुड़े अन्य मुद्दों पर आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा.भारतीय मजदूर संघ से जुड़ा दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ आज जंतर-मंतर पर एकत्र होकर केंद्र और दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा.

06:26 (IST) 17 Aug 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू से आज शुरू होगी बूढ़ा अमरनाथ यात्रा, सुरक्षा कड़ी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में स्थित हिमालयी तीर्थस्थल बूढ़ा अमरनाथ की वार्षिक यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज से शुरू होगी. उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जम्मू से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को रवाना करेंगे.अधिकारियों ने बताया कि यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जम्मू-राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती बढ़ा दी गई है और जम्मू से राजौरी होते हुए पुंछ तक कई स्थानों पर सुरक्षा अभियान चलाए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि मनोज सिन्हा आज सुबह साढ़े छह बजे जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से श्रद्धालुओं के काफिले को रवाना करेंगे.

First published on: Aug 17, 2026 06:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola