Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NCP-SCP प्रमुख शरद पवार दिल्ली पहुंचे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एनसीपीआई नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की
एनसीपीआई नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज बेंगलुरु शहर के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: निर्मोही अखाड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राम मंदिर चढ़ावे से जुड़ी चोरी के मामले और 2019 के फैसले की अनदेखी की शिकायत की
निर्मोही अखाड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर राम मंदिर चढ़ावे से जुड़ी चोरी के मामले और 2019 के फैसले की अनदेखी की शिकायत की. अखाड़ा का कहना है कि SC के आदेशों का पालन नहीं हो रहा. उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट के पुनर्गठन की मांग की और ट्रस्ट में निर्मोही अखाड़ा को जगह देने की मांग की. अखाड़ा ने सभी वित्तीय लेनदेन का फॉरेंसिक ऑडिट कराने तथा रामलला की मूल मूर्तियां बहाल करने की भी मांग की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भारी बारिश के कारण कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस अधिकारियों के साथ साइबर अपराध नियंत्रण उपायों की समीक्षा बैठक की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरकार ने सर्वदलीय बैठक में एनसीपीआई के नेताओं को आमंत्रित किया
सरकार ने सर्वदलीय बैठक में एनसीपीआई के नेताओं को आमंत्रित किया. सुदीप बंदोपाध्याय और काकोली घोष को बैठक में बुलाया गया. सुदीप बंदोपाध्याय लोकसभा में एनसीपीआई के नेता होंगे. काकोली घोष को एनसीपीआई का नामित चीफ व्हिप बनाया गया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरिद्वार में भारी बारिश से कई इलाकों में भरा पानी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दतिया में भाजपा 20 हजार मतों से चुनाव जीतेगी- नरोत्तम मिश्रा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गोरखपुर के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मेरी पार्टी यूपी में 403 सीटों पर तैयारी कर रही है- चिराग पासवान
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हिंदू मुस्लिम एकता पर जमीयत उलेमा हिंद का सम्मेलन
हिंदू मुस्लिम एकता पर जमीयत उलेमा हिंद का सम्मेलन हुआ, जिसमें अरशद मदनी बोले कि देश में नफरत और आग फैलाने की राजनीति गलत है. हमने भी देश की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई. ओम नमः शिवाय और अल्लाह हू अकबर, दोनों में ईश्वर को सबसे बड़ा माना जाता है. रामपुर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई को लेकर सरकार के रुख पर उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि अगर यूनिवर्सिटी में गड़बड़ी है तो जुर्माना लगाया जाए, ध्वस्तीकरण नहीं करना चाहिए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में देसी बम धमाका
पश्चिम बंगाल के न्यू टाउन में देसी बम धमाका हुआ है, जिसमें एक शख्स घायल हो गया. पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लिया है और घर से 2 जिंदा बम भी बरामद किए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में गाड़ी से कुचलकर शख्स की हत्या
दिल्ली के रोहिणी जिले कंझावला थाना इलाके में 16 जुलाई को सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दिया गया. पुलिस के मुताबिक 44 साल का दीपक नाम का शख्स कंझावला के माजरा डबास का रहने वाला है. वह स्कूटी से किसी काम से निकला था. सूत्रों के मुताबिक स्कूटी सवार दीपक को SUV ने पहले जोरदार टक्कर मारी, फिर SUV ड्राइवर ने कार की रफ्तार धीमी करने की जगह रफ्तार बढ़ाई और जमीन पर गिरे दीपक के ऊपर कार चढ़ा दी. इतना ही नहीं SUV ड्राइवर ने दीपक पर पहले आगे से कार चढ़ाई उसके बाद कार बैक किया और फिर कुचला.
दीपक की मौके पर मौत हो गई. SUV ड्राइवर ने कार से स्कूटी समेत दीपक को कुछ मीटर तक घसीटा भी क्योंकि स्कूटी कार में फंस गई थी, बाद में स्कूटी अलग हुई और स्कूटी सवार दीपक अलग हो गया. उसके बाद ड्राइवर ने दीपक को कई बात कुचल कर मार डाला. पुलिस ने SUV कार जब्त कर ली है और SUV सवार ड्राइवर सागर को गिरफ्तार कर लिया है. SUV सवार ड्राइवर सागर ने हत्या की बात कबूल ली है लेकिन हत्याकांड के मोटिव को लेकर अलग अलग बयान दे रहा है. पुलिस को इसमें बड़ी साजिश की बू आ रही है, जांच जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CJP के विरोध प्रदर्शन से जुड़े AISF और SFI
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (AISF) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को जॉइन कर लिया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चिनाब नदी का जलस्तर बढ़ने पर सलाल बांध के गेट खोले गए
जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण चिनाब नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद सलाल बांध के सभी स्पिलवे गेट खोल दिए गए हैं. जलस्तर में अचानक वृद्धि की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनता के लिए एडवाइजरी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे चिनाब नदी के किनारों, नालों और जलधाराओं के आसपास जाने से बचें. साथ ही मछुआरों, स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को नदी में प्रवेश न करने तथा पशुओं को भी नदी के किनारे न ले जाने की सलाह दी गई है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र में IMA का राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान
महाराष्ट्र में अस्पताल कर्मियों पर कथित हमले के विरोध में IMA का राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है. 20 से 21 जुलाई तक नियमित स्वास्थ्य सेवाएं बंद रहेंगी. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने नगरसेवक (कॉरपोरेटर) द्वारा अस्पताल के कर्मचारियों पर कथित हमले के विरोध में महाराष्ट्रभर में हड़ताल का आह्वान किया है.
IMA के अनुसार, 20 जुलाई से 21 जुलाई तक राज्यभर में ओपीडी सहित नियमित स्वास्थ्य सेवाएं स्थगित रहेंगी. हालांकि, आपातकालीन सेवाएं, ICU, प्रसूति (मातृत्व) सेवाएं और अन्य जीवनरक्षक चिकित्सा सेवाएं पहले की तरह जारी रहेंगी, ताकि मरीजों को किसी तरह की गंभीर असुविधा न हो. लेकिन बाकी सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमरनाथ यात्रा के 5 श्रद्धालु समेत 6 घायल
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में शनिवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे पांच श्रद्धालुओं सहित छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) उधमपुर में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों के अनुसार, यह वाहन जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से कश्मीर के लिए रवाना हुए 3,600 से अधिक श्रद्धालुओं के काफिले का हिस्सा था.
सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद वाहन सड़क किनारे खड़े एक डंपर से टकरा गया. हादसे में उत्तर प्रदेश के पांच अमरनाथ श्रद्धालु और गांदरबल जिले का एक चालक घायल हो गया. सभी घायलों का जीएमसी उधमपुर में उपचार जारी है. इस बीच, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुर्घटना के बाद स्थिति की समीक्षा की.
उन्होंने उधमपुर के उपायुक्त मिंगा शेरपा और चिकित्सा अधिकारियों से फोन पर बात कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उपराज्यपाल ने कहा कि घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने बाबा बर्फानी से सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित, सुखद एवं मंगलमय यात्रा की प्रार्थना भी की.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब में ऑपरेशन बॉल के तहत पूर्व थाना प्रभारी गिरफ्तार
पंजाब के थाना टांडा उड़मूड के पूर्व प्रभारी गुरजिंदरजीत सिंह नागरा की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कुछ दिन पहले अमरीका की FBI ने कुछ लोगों को ऑपरेशन बॉल के तहत गिरफ्तार किया था, जिनसे मिली जानकारी के मुताबिक टांडा उड़मूड के मियानी गांव के बलविंदर सिंह ने कत्ल के मामले में दोषियों का नाम निकालने के बदले 4 लाख डॉलर लिए थे, जिसकी भारतीय करेंसी में कीमत 3.8 करोड़ रुपये है. इस मामले की जांच जालंधर देहात के SP को सौंपी गई थी. इसके तहत गुरजिंदरजीत सिंह नागरा को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ऑर्बिटल रॉकेट की लॉन्चिंग पर प्रधानमंत्री मोदी का ट्वीट
पीएम मोदी ने ट्वीट लिखा है कि आज सुबह 11:30 बजे स्काईरूट एयरोस्पेस विक्रम-1 का पहला ऑर्बिटल लॉन्च करेगा. यह भारत का पहला निजी तौर पर विकसित लॉन्च व्हीकल है. चार चरणों वाला यह रॉकेट तेज और जरूरत के मुताबिक लॉन्च सेवाएं देने के लिए तैयार किया गया है. यह मिशन हमारे युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उद्यमशीलता की भावना को दर्शाता है. साथ ही, यह भी दिखाता है कि अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधार किस तरह नवाचार और उद्यम के लिए नए अवसर खोल रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका का ईरान पर लगातार 7वें दिन बड़ा हमला
अमेरिका की सेंट्रल कमांड CENTCOM ने बताया कि आज अपराह्न 3 बजे (ईटी) ईरान पर लगातार 7वीं रात को हमले किए गए. अमेरिकी हवाई हमलों में हॉरमोजगन प्रांत में तीन नए पुलों को निशाना बनाया गया. बंदर अब्बास पर फिर से हवाई हमले किए गए बंदर कंगन, केश्म द्वीप और सिरिक पर भी अमेरिकी हमले जारी रहे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जॉर्डन में अमेरिका के ठिकानों पर ईरान के हमले तेज
ईरान ने जॉर्डन में अमेरिका के ठिकानों पर मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं. वीडियो जाहिर करते हैं कि बीती रात कुछ हमलों में अमेरिका की पैट्रियट PAC-3 एंटी-एयर डिफेंस सिस्टम ईरान की मिसाइलों को प्रभावी ढंग से लक्ष्य रोकने में विफल रहीं. ईरानी मिसाइलें उसे चकमा दे गईं. ईरानी मिसाइलों ने जॉर्डन में तैनात अमेरिका के बेसों को निशाना बनाया. वहीं अमेरिका ने जॉर्डन की रक्षा के लिए कूटनीतिक ओर सैन्य विकल्पों पर विचार शुरू कर दिए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' की लॉन्चिंग
देश के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' की लॉन्चिंग आज सुबह 11:30 बजे होगी. इस रॉकेट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह लॉन्चिंग भारत में अंतरिक्ष की दुनिया के इतिहास में ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि पहली बार है किसी भारतीय निजी अंतरिक्ष कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस स्वदेशी ऑर्बिटल रॉकेट बनाया, जिसे आज अंतरिक्ष में भेजा जा रहा है. इस मिशन का नाम 'आगमन' रखा गया है.
Today Breaking News in Hindi: आज 18 जुलाई की प्रमुख खबरों की बात करें तो आज देश का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ लॉन्च हुआ, जिसे सुबह 11:30 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष में भेजा गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज सिलीगुड़ी में BSF की जुमागाछ सीमा चौकी का दौरा किया. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने कई जनसभाओं को संबोधित किया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को करोड़ों की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबर से जुड़े लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
1 hr ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
1 hr ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
3 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
7 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
8 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
8 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
9 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines