Live Updates
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कल राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शाम 7 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगी। इस विशेष संबोधन का प्रसारण आकाशवाणी के राष्ट्रीय नेटवर्क और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर किया जाएगा।
दूरदर्शन पर राष्ट्रपति का संदेश पहले हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा। इसके तुरंत बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर इसका अनुवाद क्षेत्रीय भाषाओं में दिखाया जाएगा। वहीं, आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्क पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। राष्ट्रपति का यह संबोधन ऐतिहासिक स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संपूर्ण देश के नाम संदेश होगा।
सुखबीर बादल का हाल जानने PM मोदी ने हरसिमरत कौर से की बात
नई दिल्ली/नांदेड़: महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित एक गुरुद्वारे में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी पत्नी और सांसद हरसिमरत कौर बादल से फोन पर बात की। पीएम मोदी ने सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य का हालचाल जाना।
सूत्रों के अनुसार, नांदेड़ में गुरुद्वारा परिसर में दर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने सुखबीर सिंह बादल पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में चोट आई है। घटना के तुरंत बाद उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगी दुकानें, होटल और मॉल; राज्यपाल की मिली मंजूरी
भोपाल: मध्य प्रदेश में अब व्यापारिक गतिविधियों को नई रफ्तार मिलेगी। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता 2026’ को अपनी मंजूरी दे दी है। इस नए कानून के तहत अब राज्य में दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और मॉल 24 घंटे और सातों दिन खुले रह सकेंगे। व्यापारियों को अब दुकानों के लिए बार-बार चक्कर काटने की जगह केवल एक बार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। कर्मचारियों से शिफ्ट सिस्टम में काम लिया जाएगा। हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे ही काम कराया जा सकेगा। अतिरिक्त काम के लिए कर्मचारी की सहमति और निर्धारित भुगतान अनिवार्य होगा।
स्वतंत्रता दिवस पर सुबह 4 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आने वाले विशेष अतिथियों, आमंत्रितों और आम लोगों की सुविधा के लिए दिल्ली मेट्रो सुबह 4 बजे से सभी टर्मिनल स्टेशनों से शुरू होगी। नियमित सेवाएं शुरू होने तक मेट्रो 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी। रक्षा मंत्रालय को आमंत्रितों के लिए 1.30 लाख विशेष प्री-वेंडेड QR टिकट दिए गए हैं। वैध फिजिकल एडमिट कार्ड वाले आमंत्रितों को भी निर्धारित स्टेशनों पर विशेष QR टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे।
लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली गेट समारोह स्थल के सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन होंगे।
मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत, नरभक्षी हो गए तेंदुए - वन विभाग चला रहा अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन
मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा... एक महिला की मौत और करीब एक दर्जन ग्रामीणों पर हमले के बाद वन विभाग ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। दो तेंदुए पकड़े जा चुके हैं... लेकिन थर्मल स्कैनिंग में एक मादा तेंदुआ और उसके दो शावक नजर आने के बाद खतरा अभी बरकरार है। मादा तेंदुए को पकड़ने के लिए 16 पिंजरे लगाए गए हैं और 10 और पिंजरे लगाए जा रहे हैं... करीब 70 वनकर्मी दिन-रात जंगल से सटी आबादी में मोर्चा संभाले हुए हैं।
साईं ग्रुप पर ED का बड़ा शिकंजा, 43.73 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चार्जशीट दाखिल
मुंबई में फ्लैट और दुकान खरीदारों के साथ हुई धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने साईं ग्रुप ऑफ एंटिटीज के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। एजेंसी ने विशेष PMLA अदालत में 43.73 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाते हुए अभियोजन शिकायत दाखिल की है। इस कार्रवाई में समूह के प्रमोटर जयेश विनोद तन्ना, दीप तन्ना, विवेक तन्ना और साईं ग्रुप की 7 अन्य संस्थाओं को नामजद किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अदालत ने सभी आरोपियों को प्री-कॉग्निजेंस नोटिस जारी कर दिया है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई लोकल ट्रेन हत्याकांड में 1100 पन्नों की चार्जशीट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई की लोकल ट्रेन में 24 जून को हुई 22 वर्षीय मयंक लोहार की हत्या के मामले में बोरीवली रेलवे पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. पुलिस ने करीब 1100 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है. चार्जशीट में 68 गवाहों के बयान शामिल किए गए हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के नांदेड़ में पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया गया. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनका इलाज जारी है. हमला करने वाले की तलाश जारी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सेवा नहीं करते मेवा खाते RSS के लोग- मल्लिकार्जुन खरगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि आरएसएस पर हमला बोला है. खरगे ने कहा कि संघ कहती है कि हम सामाजिक सेवा में हैं, लोगों की सेवा करते हैं. लेकिन ये नहीं बताया कि वे राम मंदिर में जाकर मेवा भी खाते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले में CBI द्वारा समय की मांग वाली अर्जी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET पेपर लीक मामले में CBI द्वारा मामले की आगे की जांच के लिए समय की मांग वाली अर्जी पर राउज ऐवन्यू कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा है. राउज ऐवन्यू कोर्ट CBI की अर्जी पर 14 अगस्त को फैसला सुनाएगी.
CBI ने कहा कि मामले की जांच अभी चल रही है, मामले में जिन 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है उनके खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है. CBI ने कहा, चार्जशीट में भी हमने कहा है कि मामले में कुछ लोगों के खिलाफ जांच अभी चल रही है. मामले की साजिश में शामिल दूसरे लोगों के बारे में जांच अभी चल रही है. CBI ने कहा, CFSL की रिपोर्ट में कुछ अहम बातें सामने आई है, जिसको लेकर जांच करनी है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद परिसर में मिले पैसे दान करने हनुमान मंदिर पहुंचे सपा सांसद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सपा सांसद संसद परिसर में मिले पैसों को दान करने हनुमान मंदिर पहुंचे हैं. विपक्ष ने सत्र के दौरान प्रदर्शन से दौरान 2 लाख 15 हजार 490 रूपये जमा किए हैं. इन पैसों को जमा कराने के लिए सपा सांसद कनाट प्लेस हनुमान मंदिर पहुंचे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को SC में दी चुनौती
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आय से अधिक संपत्ति की जांच के मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. राहुल ने शीर्ष अदालत में याचिका दायर की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यह सत्र बहुत सफल रहा; हमने कुल 12 बिल पास किए- किरेन रिजिजू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "मानसून सत्र आज खत्म हो गया। हम इसे दो नज़रिए से देखते हैं। कामकाज के लिहाज़ से यह सत्र बहुत सफल रहा; हमने कुल 12 बिल पास किए। हालाँकि, बहस और चर्चा के नज़रिए से यह उतना सफल नहीं रहा। लोकसभा में, कुल तय समय के मुकाबले हमारी प्रोडक्टिविटी सिर्फ़ 19% रही। राज्यसभा में प्रोडक्टिविटी 39% रही; जहाँ विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया और कभी-कभी वॉकआउट किया, वहीं NDA की ज़्यादातर पार्टियों और कुछ विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने बहस और चर्चा में हिस्सा लिया..."
वे आगे कहते हैं, "सिर्फ़ एक बिल, जो परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के मुद्दे से जुड़ा था, उस पर लोकसभा में पूरी चर्चा हुई... इस सत्र के दौरान 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) एक्ट' पास किया गया। इस कानून पर लोकसभा और राज्यसभा दोनों में चर्चा हुई।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा भी अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राज्यसभा भी अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की बैठक
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बैठक कर रहे हैं. ये बैठक खड़गे के कमरे में हो रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश में यह संदेश गया है कि BJP सरकार बेहद अहंकारी है- डिंपल यादव
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: SP सांसद डिंपल यादव ने कहा, "इस सत्र को लेकर मेरा आकलन यह है कि देश में यह संदेश गया है कि BJP सरकार बेहद अहंकारी है। उन्होंने न तो देश की आस्था से जुड़े मुद्दों को माना और न ही युवाओं से जुड़े मुद्दों को कोई अहमियत देना ज़रूरी समझा... जो लोग भगवान राम के नाम पर वोट मांगते हैं, जो लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करते हैं और उस सत्ता को बनाए रखना चाहते हैं, अगर UP में इतनी बड़ी घटना हुई हो और दो साल तक चलती रही हो, और वे उसे उजागर करने या मानने के बजाय दबाने की कोशिश करते रहे हों, तो आज निश्चित रूप से BJP और उसके सहयोगी कटघरे में खड़े हैं।"
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पेलेट गन के लिए कौन जिम्मेदारः मनोज झा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद की कार्यवाही में बार-बार हो रहे व्यवधान पर RJD सांसद मनोज झा ने कहा, “यह किसकी जवाबदेही थी? पेलेट गन के लिए कौन जिम्मेदार था? क्या जवाबदेही के बिना लोकतंत्र का कोई मतलब है? यह एक छोटा, सीधा सवाल है. इसका संक्षिप्त जवाब दें.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. विपक्षी सांसदों के हंगामे की वजह से इस बार संसदीय कार्यवाही ज्यादातर समय बाधित ही रही.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-NCR में रंगदारी के लिए फायरिंग की साजिश नाकाम, गैंग लैंड के तीन शूटर गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली-NCR में रंगदारी के लिए फायरिंग की साजिश नाकाम, गैंग लैंड के तीन शूटर गिरफ्तार
मथुरा से बने नए गैंग लैंड गिरोह का सरगना कनहा सिंह जडौन उर्फ कनहा ठाकुर भी गिरफ्तार
आरोपी कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गिरोह के समर्थक और फॉलोअर बताए गए
स्पेशल सेल ने तीनों को द्वारका इलाके से 29-30 जुलाई की रात दबोचा
आरोपी स्कॉर्पियो में घूमकर दिल्ली-एनसीआर में रंगदारी के लिए आसान निशाने तलाश रहे थे
योजना थी कि पहले किसी कारोबारी के ऑफिस या वाहन पर फायरिंग कर दहशत फैलाई जाए, फिर रंगदारी वसूली जाए
पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर रंगदारी के लिए होने वाली संभावित फायरिंग और बड़ी वारदात टाल दी
आरोपियों के कब्जे से तीन पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोई भी चर्चा से भाग नहीं रहा है- अमित शाह पर संजय राउत ने साधा निशाना
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली: शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "कोई भी चर्चा से भाग नहीं रहा है... अमित शाह सांसद और गृह मंत्री हैं; आपको अंदर आने से किसने रोका? आपको चर्चा के लिए अंदर आना चाहिए..."
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ: संसद में जारी गतिरोध पर मायावती ने किया पोस्ट
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद में जारी गतिरोध पर मायावती ने किया पोस्ट किया है.
‘सरकार, विपक्ष ने FCRA बिल का राजनीतिकरण किया’
बेहतर होता विपक्ष बिल की कमियां बताता- मायावती
‘जिद के हिसाब से विपक्ष ने संसद को नहीं चलने दिया’
कई और बिल विपक्ष ने पास होने से नहीं रोके- माया
विपक्ष द्वारा संसद न चलने देने से बिल पास हुए- माया
विपक्ष, सरकार अन्दरुणी मिलीभगत लगती है- मायावती
GEN-Z वोटों के लिए सरकार और विपक्ष का स्वार्थ- माया
‘GEN-Z वोट के स्वार्थ के लिए देश के मुद्दों की अनदेखी’
‘GEN-Z के साथ अन्य मुद्दों को भी महत्व देना चाहिए था’
‘विपक्ष ने स्वार्थ में चढ़ावा चोरी का मुद्दा भी नहीं उठाया’
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM फडणवीस से मिले DyCM शिंदे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कल रात मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से सरकारी निवास वर्षा पर मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच 20 मिनट की मुलाकात हुई. मुलाकात में कई अहम मसलों पर चर्चा की गई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलनः छात्र नेता पीयूष
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रांची में जारी प्रदर्शन के बाद छात्र नेता पीयूष कुमार ने कहा, “पहले दिन से ही आंदोलन को कमजोर करने की कोशिशें की गई है. हालांकि, छात्रों ने अपनी एकता दिखाई है. उस एकता की ताकत से उन्होंने किसी भी तरह की रुकावट या साज़िश का सामना किया है और यह सुनिश्चित किया है कि कोई अप्रिय घटना न हो. जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा. हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री स्थिति के प्रति संवेदनशील रहेंगे. हमें उम्मीद है कि वे जल्द से जल्द छात्रों की पीड़ा को समझेंगे और सुनेंगे और हमारी मांगें पूरी करेंगे.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: JPSC परीक्षा घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. अभय तिवारी के रिमांड में पूछताछ के बाद जांच का दायरा बढ़ गया है. 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा के इंटरव्यू में भी कथित गड़बड़ी का खुलासा हुआ है. पैसे लेकर अभ्यर्थियों के इंटरव्यू नंबर बढ़ाने का आरोप लगा है. सात अभ्यर्थियों के नंबर बढ़ाने का अभय तिवारी ने दावा किया है. पूर्व JPSC चेयरमैन एल. ख्यांगते और तीन पूर्व सदस्यों के नाम पूछताछ में सामने आने का दावा है. डॉ. अजिता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद के नाम भी जांच के दायरे में हैं.
इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने के लिए लाखों रुपये की कथित डील और प्रारंभिक परीक्षा से अंतिम चयन तक अलग-अलग रेट तय होने का दावा है.
PT पास कराने के लिए सामान्य वर्ग में 5 लाख, SC-ST के लिए 2 से 3 लाख रुपये तक का कथित रेट होने का दावा
अंतिम चयन के लिए प्रति अभ्यर्थी 60 से 70 लाख रुपये तक की कथित वसूली का दावा
CDPO परीक्षा में भी 10 लाख रुपये प्रति अभ्यर्थी का कथित रेट
परीक्षा संचालन से जुड़ी कंपनियों की भूमिका भी CID के रडार पर
बिंसिस टेक्नोलॉजी के निदेशक अरुण शर्मा मुंबई से गिरफ्तार
बिंसिस को काम देने के बदले 2 करोड़ रुपये और 20% कमीशन की कथित डील की जांच
CID को परीक्षा संचालन से जुड़े कथित बड़े सिंडिकेट के संकेत
TDPL, बिंसिस और ICN इंडिया समेत कई कंपनियों की भूमिका की जांच
CID अब आरोपों की पुष्टि के लिए डिजिटल, वित्तीय और दस्तावेजी साक्ष्य जुटा रही है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चारधाम यात्रा से 74 करोड़ से अधिक की आयः BKTC
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा के दूसरे चरण के बारे में श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के चेयरमैन हेमंत द्विवेदी ने बताया, “केदारनाथ धाम के लिए करीब 19,34,000 और बद्रीनाथ धाम के लिए करीब 17,79,451 तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इस तरह से कुल मिलाकर, चारों धामों के लिए करीब 50 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इनमें से 30.62 लाख लोगों ने इन 2 खास धामों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया. करीब 44 से 45 लाख तीर्थयात्रियों ने असल में चारों धामों की यात्रा की है.” उन्होंने आगे कहा कि अगर कमाई की बात करें तो, मंदिर समिति को इन दो धामों से कुल मिलाकर लगभग 74.5 करोड़ रुपये मिले हैं, जिसमें से लगभग 37 करोड़ रुपये की कमाई केदारनाथ धाम से हुई है.”
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डोडा पुलिस ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली बाइक रैली
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: डोडा, J&K: डोडा पुलिस ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश फैलाने के लिए 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत डोडा शहर में एक बाइक रैली आयोजित की।
यह रैली DPL डोडा से शुरू हुई और डोडा शहर के कई इलाकों से गुज़री; इस दौरान पुलिसकर्मी और प्रतिभागी तिरंगा लिए हुए थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में कड़ी सुरक्षा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: स्वतंत्रता दिवस 2026 से पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस द्वारा जगह-जगह गाड़ियों की जांच की जा रही है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मानसून सत्र के आखिरी दिन NDA करेगी प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी है. आज मकर द्वार पर NDA प्रदर्शन करेगी. रांची प्रोटेस्ट को लेकर निशिकांत दुबे विरोध प्रदर्शन करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा, पान मसाला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक सरकार ने जन स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य में एक वर्ष के लिए गुटखा, पान मसाला और तंबाकू या निकोटीन युक्त अन्य उत्पादों के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। ये प्रतिबंध अधिसूचना जारी होने की तारीख (10 अगस्त) से एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका ने लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का किया समर्थन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका ने लेबनान की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता का पूरा समर्थन किया है. इजरायल और लेबनान के बीच हुए समझौते के अनुसार, इजरायली सेना की चरणबद्ध वापसी और लेबनानी सेना की तैनाती होनी है. अमेरिका ने सभी पक्षों से समझौते की शर्तों का पालन करने और लेबनान की संप्रभुता का सम्मान करने की अपील की है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लद्दाखः लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लद्दाख की राजधानी लेह में आज गुरुवार सुबह 6:05 बजे रिक्टर स्केल पर 5.5 तीव्रता का भूकंप आया.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संगम विहार मर्डर केस सुलझा, पत्नी समेत 3 गिरफ्तार
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली पुलिस ने संगम विहार मर्डर केस को सुलझा लिया है. पुलिस ने मृतक की 45 साल की पत्नी मंजू और उसके साथी चमन (20) को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक और आरोपी किशन (28) को भी आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक, 10 अगस्त को 55 साल के मुन्ना लाल, रतिया मार्ग पर गंभीर रूप से घायल हालत में मिले थे. बाद में एम्स ट्रॉमा सेंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सीसीटीवी फुटेज की जांच, टेक्निकल जांच और घटनास्थल की जांच से पुलिस को इस कथित सोची-समझी साजिश का पता चला. पुलिस ने बताया कि इसके पीछे घरेलू झगड़े और पैसों से जुड़े मामले थे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची मामले में आज फैसला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोनिया गांधी के खिलाफ मतदाता सूची मामले में आज दिल्ली कोर्ट फैसला सुनाएगी. यहां FIR की मांग वाली याचिका दायर की गई थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है. विपक्ष के भारी हंगामे और गतिरोध के कारण 12 अगस्त को लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था. आज भी संसद में हंगामें की स्थिति बन सकती है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज, 13 अगस्त को संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन था. विपक्ष के भारी हंगामे और लगातार जारी गतिरोध के बीच 12 अगस्त को लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह शुरू हुई थी और अब अनिश्चितकाल के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. आज भी संसद में खूब हंगामा हुआ.
कर्नाटक में आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया गया है. सामाजिक कार्यकर्ता वत्सल नागराज इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 2,000 से अधिक कन्नड़ संगठनों और समूहों ने बंद को समर्थन दिया है.
पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के पहले चरण के पूरा होने के बाद आज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी. अनुमान है कि करीब 20.66 लाख मतदाताओं के नाम विभिन्न कारणों से ड्राफ्ट सूची से बाहर हो सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट में आज कावेरी जल विवाद से जुड़ी तमिलनाडु सरकार की याचिका पर सुनवाई होगी. तमिलनाडु ने कर्नाटक से कावेरी नदी का पानी छोड़ने की मांग की है.
वहीं, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में चल रहे तीन दिवसीय बायोएनर्जी एक्सपो का आज आखिरी दिन है. ऊर्जा और बायोएनर्जी क्षेत्र से जुड़े इस आयोजन में आज भी कई अहम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
5 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
5 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
8 hrs ago'न्याय के इंतजार में अंकिता भंडारी', माता-पिता से मिलकर बोले राहुल गांधी
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
11 hrs agoदिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
12 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
12 hrs ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
13 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
14 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines