Live Updates
नेपाल के आम चुनाव में देशभर में हुई 60 फीसदी वोटिंग
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा.
महाराष्ट्र में 7 राज्यसभा सीटों के लिए सात ही नामांकन
महाराष्ट्र में राज्यसभा की सात सीटों के लिए निर्विरोध चुनाव हुए. सात सीटों के लिए 7 सात ही नामांकन दाखिल किए गए थे. महायुति ने 6 सीटें तो महा विकास आघाड़ी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है.
शरद पवार - (एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी)
विनोद तावड़े - बीजेपी
रामदास आठवले - बीजेपी कोटे से (आरपीआई)
माया इवनाते - बीजेपी
रामराव वड़कुते - बीजेपी
पार्थ पवार - एनसीएपी
ज्योति वाघमारे - शिवसेना (शिंदे )
PM मोदी 8 मार्च को करेंगे दिल्ली में नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में नई मेट्रो लाइनों का उद्घाटन करेंगे तथा शिलान्यास करेंगे. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहेंगी. इस मौके पर दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा और तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला रखी जाएगी. इसके साथ ही, दिल्ली को देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ की सौगात मिलेगी.
राजस्थान विधानसभा में जबरदस्त हंगामा, कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित
राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा देखने को मिला. सरकार की ओर से पेश किए गए राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान संशोधन विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान स्थिति बिगड़ गई. चर्चा के दौरान कांग्रेस के एक विधायक द्वारा लगातार ईश्वर बोले जाने पर सभापति संदीप शर्मा ने उन्हें टोका और बैठने के लिए बेल बजाई. इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने आपत्ति जताई. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार खुद ही बिल पर चर्चा नहीं होने दे रही है.
इसी बात को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई. कांग्रेस विधायक सभापति से उलझते नजर आए, वहीं सभापति ने आसन की गरिमा बनाए रखने की बात कही. हंगामा बढ़ने पर विपक्षी विधायक वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. हालात काबू से बाहर होते देख सभापति ने विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी.
दिल्ली में रंगपुरी के एक गोदाम में लगी आग
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: उत्तराखंड के चौबटिया में भारत-जापान संयुक्त अभ्यास धर्म गार्जियन
इंडियन आर्मी अपनी ताकत को परखने के लिए उत्तराखंड के चौबटिया में एक बड़ा युद्धाभ्यास की शुरुवात की है। भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास धर्म गार्जियन 7वां संस्करण चल रहा है। इस अभ्यास में स्नाइपिंग, कठिन बिल्डिंग इंटरवेंशन और माउंटेन क्राफ्ट के उन्नत विशेष बल कौशल विकसित करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह अभ्यास क्षेत्र शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग को और ज्यादा बढ़ावा दे रहा है। अभ्यास का उद्देश्य शहरी और पहाड़ी इलाकों में आतंकवाद और विशेष बलों के संचालन अनुभवों का एक दूसरे के साथ साझा करना है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: वतन वापस लौटे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी
भारत की यात्रा से लौटे कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने एक सार्वजानिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विशेष व्यक्तिव रखते हैं। पिछले 25 सालों के कार्यकाल में एक दिन की छुट्टी नहीं ली। हर सप्ताहांत कैंपेन के लिए निकलते हैं। उनका फोकस समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को सरकारी मदद पहुंचाने को लेकर बेहद प्रशंसानीय है। मदद सीधी बिना किसी लीकेज के पहुंचे और इस काम के जरिए उन्होंने करोड़ो लोगों को गरीबी से निकाला है। महाशक्तियों के बीच गुट निरपेक्ष रहकर साथी देशों के साथ काम करने की क्षमता उनमें है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: ईरान इजरायल युद्ध पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया
राहुल गांधी का कहना है कि विश्व एक अस्थिर दौर में प्रवेश कर चुका है। आगे भयंकर संकट मंडरा रहा है। भारत की तेल आपूर्ति खतरे में है, क्योंकि हमारे आयात का 40% से अधिक हिस्सा होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरता है। एलपीजी और एलएनजी के लिए स्थिति और भी बदतर है। यह संघर्ष हमारे पड़ोस तक पहुंच गया है, हिंद महासागर में एक ईरानी युद्धपोत डूब गया है। फिर भी प्रधानमंत्री ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। ऐसे समय में हमें एक स्थिर नेतृत्व की आवश्यकता है।
इसके विपरीत, भारत के पास एक ऐसा प्रधानमंत्री है जो समझौतावादी है और जिसने हमारी रणनीतिक स्वायत्तता को त्याग दिया है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: फिनलैंड के राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत
दिल्ली में 2 अलग-अलग जगहों पर आग लगने के हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। दमकल के मुताबिक होली के दिन सदर बाजार इलाके में लगी बिल्डिंग की आग में 2 लोगों की आग में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई थी। दोनों के शव दमकल कर्मियों ने निकाले। वहीं रिठाला इलाके में झुग्गी में आग लगने से एक शव जली हालत में निकाला गया है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: आज ग्रेटर नोएडा आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट आ सकते है। वे यहां सेक्टर-3 में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी इस मौके पर शहर में मौजूद रहेंगे। 21 फरवरी को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में एक सेमी कंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद आए थे।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: हिमाचल में आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक
हिमाचल प्रदेश में आज राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री सुक्खू की अध्यक्षता में चुनाव रणनीति पर चर्चा की जाएगी। विधायक दल की बैठक का उद्देश्य सभी विधायकों को एक मंच पर लाकर चुनाव प्रक्रिया और मतदान को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश देना है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: आज ओडिशा के दौरे पर जाएंगे गृह मंत्री अमित शाह
देश के गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार से 2 दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगे। वे रात करीब 8 बजे भुवनेश्वर पहुंचेंगे और रात में वहीं रुकेंगे। कल शुक्रवार को वे खुर्दा जिले के जटनी में राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) और भुवनेश्वर केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भुवनेश्वर परिसर की आधारशिला रखेंगे।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: राज्यसभा उम्मीदवार के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों का ऐलान
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुराग शर्मा को कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं 4 और राज्यों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब का भारत दौरा
फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब भारत दौरे पर हैं और आज वे प्रधानमंत्री मोदी से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके अलावा फिनलैंड के राष्ट्रपति आज गुरुवार को दिल्ली में रायसीना डायलॉग 2026 के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता के रूप में भाग लेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: भागीरथपुरा कांड पर आज हाई कोर्ट में अहम सुनवाई
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में आज गुरुवार को हाई कोर्ट में सुनवाई होगी। हाई कोर्ट के द्वारा गठित जांच आयोग प्रारंभिक रिपोर्ट पेश कर सकता है। हाई कोर्ट ने रिटायर्ड जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता को जांच सौंपी है। आयोग ने 2 मार्च तक भागीरथपुरा कांड को लेकर सबूत पेश करने के लिए कहा था। कुछ सबूत आयोग के पास आए हैं।
[LIVE] Aaj Ki Taaza Khabar: नेपाल में आम चुनाव 2026 के लिए वोटिंग जारी
नेपाल में आज आम चुनाव 2026 हो रहे हैं और वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू हो गई थी, जो शाम करीब 7 बजे तक चलेगी। संसदीय चुनाव के मद्देनजर भारत से लगी सीमा को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने चुनाव को लेकर देश के मतदाताओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और कुछ माध्यमों से फैलाए जा रहे भ्रामक और तथ्यहीन कंटेंट पर भरोसा न करें। सरकार ऐसे कंटेंट पर नजर रखेगी।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: आज 5 मार्च 2026 दिन गुरुवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज नेपाल में आम चुनाव 2026 के लिए वोटिंग चल रही है, जो शाम करीब 5 बजे तक चलेगी। उधर फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। वहीं गृह मंत्री अमित शाह आज गुरुवार से 2 दिवसीय दौरे पर ओडिशा जाएंगे, जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के दौरे पर रहेंगे, जहां वे राजनीतिक कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इधर हिमाचल में चुनाव की तैयारियों के लिए आज कांग्रेस के विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल से हुई मौतों के मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई होंगी। इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…
संबंधित खबरें
दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन, मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले
34 mins agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
1 hr ago'हम आपके पैरों पर गिरकर माफी मांगते हैं...' हिरासत पर क्या बोले ध्रुव राठी?
1 hr agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
2 hrs ago'गला दबाया, चेहरा नाखूनों से नोचा', राहुल ने NSUI छात्रा को बताया शेरनी
3 hrs agoपति-पत्नी दोनों के नाम था घर, फिर HC ने हस्बैंड से खाली करने को क्यों बोला?
4 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
5 hrs agoहाईजैक अलर्ट के बाद जर्मनी-दिल्ली फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoनेहा, केजरीवाल, चंद्रशेखर... राहुल की 'हाई टी' में क्यों हुई इनकी चर्चा?
7 hrs agoLIVE: '3 महीने में करवाएं पंचायत चुनाव...', इलाहबाद HC का बड़ा आदेश
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines